एक्सप्लोरर

CBI Investigation: 30,912 करोड़ रुपये का हुआ भ्रष्टाचार, अबतक CBI को जांच की मंजूरी नहीं!

CBI Update: महाराष्ट्र में 29040.18 करोड़ रुपये के कुल 168 ऐसे भ्रष्टाचार के मामले हैं जिसकी जांच के लिए सीबीआई को राज्य सरकार की मंजूरी का इंतजार है.

CBI Investigation In Corruption Cases: केंद्र सरकार ( Central Government) ने संसद ( Parliament) को बताया है कि 30,912.28 करोड़ रुपये के रकम से जुड़े कुल 221 भ्रष्टाचार के मामलों में जांच शुरू करने के लिए सीबीआई ( Central Bureau Of Investigation) को राज्य सरकारों से मंजूरी का इंतजार है. जिसमें 40 के करीब मामले ऐसे हैं जिसमें एक साल से सीबीआई जांच शुरू करने का इंतजार कर रही है लेकिन राज्य सरकार ( State Government) की मंजूरी अबतक नहीं मिली है. 

कार्मिक विभाग और पीएमओ में राज्यमंत्री जीतेंद्र सिंह ने राज्यसभा ( Rajyasabha) में पूछे गए सवाल के जवाब में  लिखित में ये जानकारी दी है. उन्होंने ये भी बताया कि 20 जून 2022 तक भ्रष्टाचार उन्मूलन कानून ( Prevention Of Corruption Act) के सेक्शन 17ए के तहत केंद्र सरकार के अलग अलग मंत्रालयों, विभागों और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के 235 कर्मचारियों के खिलाफ 101 मामलों में सीबीआई को जांच शुरू करने के लिए मंत्रालयों, विभागों और बैंकों से मंजूरी का इंतजार है. 

राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने सवाल किया था कुल राशि के ऐसे कितने भ्रष्टाचार के मामले हैं जिसमे सीबीआई जांच शुरू करने के लिए राज्य सरकार की मंजूरी अबतक नहीं मिल पाई है. इस प्रश्न का जवाब देते हुए जीतेंद्र सिंह ने ऐसे राज्यों के नाम सिलसिलेवार तरीके से बताये हैं और कुल रकम भी बताया जिसे लेकर सीबीआई जांच शुरू करना चाहती है. 

महाराष्ट्र में जब ज्यादा भ्रष्टाचार के मामले हैं जिसमें राज्य सरकार की मंजूरी अबतक नहीं मिली है. महाराष्ट्र में 29040.18 करोड़ रुपये के कुल 168 ऐसे भ्रष्टाचार के मामले हैं जिसकी जांच के लिए सीबीआई को राज्य सरकार की मंजूरी का इंतजार है. इसके बाद पश्चिम बंगाल की बारी आती है. जहां 1193.80 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार से जुड़े कुल 27 मामलें हैं जिसकी जांच करने के लिए सीबीआई को प्रदेश की ममता सरकार से मंजूरी का इंतजार है. पंजाब में 255.32 करोड़ रुपये के 9 मामले, छत्तीसगढ़ में 80.35 करोड़ रुपये के 7 मामले, झारखंड में 330.57 करोड़ रुपये से जुड़े 6 मामले और राजस्थान में 12.06 करोड़ रुपये से जुड़े 5 मामलों में सीबीआई को जांच शुरू करने के लिए राज्य सरकार की मंजूरी का इंतजार है.   

हालांकि जीतेंद्र सिंह द्वारा जो जानकारी दी गई है उसमें एक महीने पहले तक सभी राज्यों में गैर एनडीए दलों का शासन रहा था. महाराष्ट्र में पिछले महीने ही एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनी है. 

ये भी पढ़ें-

Ola To layoff: ओला 1,000 लोगों को नौकरी से निकालने की तैयारी में, कंपनी का फोकस अब इलेक्ट्रिक मोबिलिटी बिजनेस पर

Zomato Share Price: कोटक ने कहा, जोमैटो में बिकवाली का दौर खत्म, 68 फीसदी शेयर दे सकता है रिटर्न!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, रोक लिया गया विमान, टॉयलेट से मिला लेटर
कोलकाता एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, रोक लिया गया विमान, टॉयलेट से मिला लेटर
शंकराचार्य से फॉर्म-7 तक...अखिलेश यादव के तीन गंभीर आरोपों पर सीएम योगी ने विधानसभा में किया पलटवार
शंकराचार्य से फॉर्म-7 तक...अखिलेश के तीन गंभीर आरोपों पर सीएम ने विधानसभा में किया पलटवार
IND vs PAK: कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में कैसा है भारत और पाकिस्तान का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में कैसा है भारत और पाकिस्तान का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
Friday OTT Release: 'कोहरा 2' से 'द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स' तक, वैलेंटाइन वीकेंड पर OTT पर पार्टनर संग एजॉय करें ये नई रिलीज
'कोहरा 2' से 'द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स' तक, वैलेंटाइन वीकेंड के लिए वॉच लिस्ट में शामिल करें ये नई रिलीज

वीडियोज

Udyog Bhawan Name Change: 'उद्योग भवन' स्टेशन का रातों-रात क्यों बदला नाम? | DMRC | Sewa Teerth
मैनहोल हादसों और यमुना सफाई पर CM का रोडमैप..Rekha Gupta का विस्फोटक इंटरव्यू | Delhi CM Exclusive
Donald Trump Action: ड्रग तस्करी के खिलाफ एक्शन, बीच समंदर नाव पर बरसाए बम | Breaking
CM Siddaramaiah के कार्यक्रम के दौरान फोड़े गए पटाखे, लगी आग | Breaking | Karnataka News
Russo-Ukrainian war को लेकर Donald Trump का बड़ा बयान, ह'में कुछ और युद्ध खत्म करने हैं' | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, रोक लिया गया विमान, टॉयलेट से मिला लेटर
कोलकाता एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, रोक लिया गया विमान, टॉयलेट से मिला लेटर
शंकराचार्य से फॉर्म-7 तक...अखिलेश यादव के तीन गंभीर आरोपों पर सीएम योगी ने विधानसभा में किया पलटवार
शंकराचार्य से फॉर्म-7 तक...अखिलेश के तीन गंभीर आरोपों पर सीएम ने विधानसभा में किया पलटवार
IND vs PAK: कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में कैसा है भारत और पाकिस्तान का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में कैसा है भारत और पाकिस्तान का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
Friday OTT Release: 'कोहरा 2' से 'द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स' तक, वैलेंटाइन वीकेंड पर OTT पर पार्टनर संग एजॉय करें ये नई रिलीज
'कोहरा 2' से 'द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स' तक, वैलेंटाइन वीकेंड के लिए वॉच लिस्ट में शामिल करें ये नई रिलीज
कौन हैं किम जू ऐ? नॉर्थ कोरिया की चौथी पीढ़ी की नेता बनने को तैयार, जानें क्या है किम जोंग उन से रिश्ता
कौन हैं किम जू ऐ? नॉर्थ कोरिया की चौथी पीढ़ी की नेता बनने को तैयार, क्या है किम जोंग उन से रिश्ता
बांग्लादेश चुनाव में कितने हिंदू उम्मीदवारों ने हासिल की जीत? किस पार्टी से है नाता, जानें सब कुछ
बांग्लादेश चुनाव में कितने हिंदू उम्मीदवारों ने हासिल की जीत? किस पार्टी से है नाता, जानें सब कुछ
दिल्ली में इन 7 लोगों का कभी नहीं बनेगा राशन कार्ड, कहीं आप भी इनमें शामिल तो नहीं?
दिल्ली में इन 7 लोगों का कभी नहीं बनेगा राशन कार्ड, कहीं आप भी इनमें शामिल तो नहीं?
सीबीएसई 2026 बोर्ड एग्जाम का ड्रेस कोड आया सामने, जानें लड़कों और लड़कियों को क्या पहनना जरूरी?
सीबीएसई 2026 बोर्ड एग्जाम का ड्रेस कोड आया सामने, जानें लड़कों और लड़कियों को क्या पहनना जरूरी?
Embed widget