एक्सप्लोरर

Zomato Share Price: कोटक ने कहा, जोमैटो में बिकवाली का दौर खत्म, 68 फीसदी शेयर दे सकता है रिटर्न!

Zomato Share Update: जेफ्फरीज के बाद कोटक इंस्टीट्यूशनल सिक्योरिटिज जोमैटो के शेयर को लेकर बुलिश है. कोटक ने निवेशकों को 79 रुपये के लक्ष्य के लिए जोमैटो के शेयर खरीदने की सलाह दी है.

Zomato Share News: जोमैटो के शेयर ( Zomato Share) के लिए ये हफ्ता बेहद उठापटक भरा रहा है. इस हफ्ते के पहले दो ट्रेडिंग सेशन में जोमैटो के शेयर में 23 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है. 76 रुपये प्रति शेयर पर आईपीओ लाने वाली जोमैटो के शेयर का भाव 40.60 रुपये के निचले स्तर तक जा लुढ़का. यानि आईपीओ के प्राइस लेवल से करीब 47 फीसदी नीचे. हालांकि निचले लेवल से शेयर ने रिकवरी दिखाई है. फिलहाल जोमैटो 47 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. और अपने निचले स्तरों से करीब 16 फीसदी रिकवर कर चुका है.  

कोटक ने दी जोमैटो के शेयर खरीदने की सलाह
जोमैटो के शेयर में भले ही बड़ी गिरावट आई हो लेकिन देसी विदेशी ब्रोकरेज हाउस जोमैटो के शेयर को लेकर बेहद बुलिश हैं. विदेशी ब्रोकरेज हाउस जेफ्फरीज के बाद कोटक इंस्टीट्यूशनल सिक्योरिटिज (Kotak Institutional Securities) जोमैटो के शेयर को लेकर बुलिश है. कोटक ने निवेशकों को 79 रुपये के लक्ष्य के लिए जोमैटो के शेयर खरीदने की सलाह दी है. कोटक की मानें तो तो मौजूदा लेवल से शेयर करीब 68 फीसदी का रिटर्न दे सकता है. 

जोमैटो पर ये भी है बुलिश 
इससे पहले जेफ्फरीज ने भी निवेशकों को लंबी अवधि के लिए जोमैटो के शेयर में निवेश की सलाह दी थी. जेफ्फरीज का मानना है कि जोमैटो का स्टॉक निवेशकों को 130 फीसदी का रिटर्न दे सकता है. जेफ्फरीज ने कहा निवेशकों की बिकवाली का असर जोमैटो जैसी फूड टेक कंपनियों पर पड़ा है. लेकिन जेफ्फरीज का मानना है जोमैटो में खरीद बनती है.  जेफ्फरीज ही नहीं विदेशी ब्रोकेरेज हाउस Credit Suisse ने कहा है कि जोमैटो का स्टॉक आउटपरफॉर्म करेगा. Credit Suisse के मुताबिक शेयर 90 रुपये तक जाने की क्षमता रखता है. 

जोमैटो में गिरावट की वजह 
दरअसल जोमैटो को शेयर को बाजार में लिस्ट हुए एक साल पूरे हो चुके हैं. 23 जुलाई, 2022 बड़े निवेशकों के लिए एक साल का लॉक इन पीरियड खत्म हो गया था जिसके बाद बड़े निवेशकों ने बिकवाली थी जिसके चलते शेयर नीचे आ गया था. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना ज़रूरी है की मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें-

Ola To layoff: ओला 1,000 लोगों को नौकरी से निकालने की तैयारी में, कंपनी का फोकस अब इलेक्ट्रिक मोबिलिटी बिजनेस पर

Flight Offers: केवल 1499 रुपये में करें फ्लाइट से सफर! सीमित समय ही उठा सकेंगे ऑफर का फायदा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI Raid on Anil Ambani: 27000 करोड़ का बड़ा घोटाला, अनिल अंबानी की कंपनियों पर शिकंजा, 15 ठिकानों पर छापेमारी
27000 करोड़ का बड़ा घोटाला, अनिल अंबानी की कंपनियों पर शिकंजा, 15 ठिकानों पर छापेमारी
30 लाख की सैलरी पर क्या 9 लाख इनकम टैक्स देना पड़ता है? जानिए नए टैक्स रिजीम में कैसे बचेंगे आपके पैसे
30 लाख की सैलरी पर क्या 9 लाख इनकम टैक्स देना पड़ता है? जानिए नए टैक्स रिजीम में कैसे बचेंगे आपके पैसे
Home Loan Tips: होम लोन लेने से पहले अपना क्रेडिट स्कोर जरूर चेक करें, वरना बढ़ सकता है ब्याज का बोझ
होम लोन लेने से पहले अपना क्रेडिट स्कोर जरूर चेक करें, वरना बढ़ सकता है ब्याज का बोझ
बच्चों को पैसे की अहमियत कैसे सिखाएं? फाइनेंस एक्सपर्ट ने बताए 5 आसान तरीके, जो जिंदगीभर आएंगे काम
बच्चों को पैसे की अहमियत कैसे सिखाएं? फाइनेंस एक्सपर्ट ने बताए 5 आसान तरीके, जो जिंदगीभर आएंगे काम

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget