एक्सप्लोरर

90 घंटे काम छोड़िए, कैटफिशिंग करने से बाज नहीं आ रहे Gen Z, मालिक हैरान और मैनेजर परेशान

एक स्टडी में पाया गया कि जॉब हंटिंग में होने वाली निराशा, कई-कई बार के इंटरव्यू प्रोसेस और हायरिंग मैनेजर की ओर से होने वाली देरी से ऊबकर Gen Z युवा इस तरह के कदम उठाते हैं.

 60 घंटे...70 घंटे...80 घंटे...90 घंटे तक हफ्ते में काम करने के बहस के बीच देश को आगे बढ़ाने के लिए स्टाफ से कंपनी के प्रति अधिक से अधिक समर्पण की बात की जा रही है. वहीं दूसरी ओर Gen Z हैं, जिनका नौकरी और करियर के प्रति नजरिया ही बिल्कुल अलग है. नौकरी और करियर उनके लिए अलग-अलग तरह की आजादी के मायने हैं. इसलिए Gen Z को करियर में कैटफिशिंग का रास्ता बहुत पसंद आता है. 27 साल के कम उम्र के युवाओं की कैटफिशिंग से कंपनियां परेशान हैं. लेकिन Gen Z हैं कि कैटफिशिंग को छोड़ना नहीं चाहते हैं.

कैटफिशिंग को ऐसे समझिए तो बेहतर है

मान लीजिए कि किसी इन्वेस्टमेंट बैंकिंग कंपनी में किसी क्लायंट के साथ बड़ी डील की बात फाइनल करनी थी. जो स्टाफ इस मामले में की पर्सन या इंस्ट्रूमेंटल था, वह उस दिन अचानक गायब हो जाता है. दो-तीन घंटे उसका इंतजार किया जाता है कि कहीं वह किसी दूसरे काम में फंस जाने के कारण लेट से आए. हारकर उसके सीनियर फोन करते हैं तो पता चलता है कि उसने आज दूसरी कंपनी ज्वाइन कर ली है.

सीनियर के पैरों तले जमीन खिसक जाती है. क्योंकि उस स्टाफ ने उस क्लायंट से अच्छे रिलेशन बना लिए थे. अब दूसरे स्टाफ को उस क्लायंट को डील करने में थोड़ा वक्त लगेगा. यही कैटफिशिंग है. इसे उस टेंडेसी के रूप में लिया जाता है, जिसमें युवा नौकरी बदलने के पहले दिन अपनी पहले वाली कंपनी को खबर किए बिना ही गायब हो जाते हैं.

युवा क्यों करते हैं कैटफिशिंग

लाख टके का सवाल यह है कि आखिर युवा कैटफिशिंग क्यों करते हैं. लाइव मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, एक स्टडी में पाया गया कि जॉब हंटिंग में होने वाली निराशा, कई-कई बार के इंटरव्यू प्रोसेस और हायरिंग मैनेजर की ओर से होने वाली देरी से ऊबकर युवा इस तरह के कदम उठाते हैं. सीवी जीनियस की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि जेन Z स्टाफ का लक्ष्य पावर डायनेमिक्स को अपने पक्ष में करना होता है. केवल जेन Z ही नहीं बल्कि 28 से 43 साल के मिलेनियल्स इसमें 24 फीसदी पार्टिसिपेट करते हैं. 44 से 59 साल के बीच के जेन एक्स स्टाफ इसमें 11 फीसदी और 60 साल और उससे ऊपर के बेबी बूमर्स इसमें सात फीसदी शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: Ola Electric Stock: ओला इलेक्ट्रिक के लिए आई बुरी खबर, CCPA ने भेज दिया तीसरा नोटिस, शेयरों पर दिख सकता है असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सस्ता नहीं अब महंगा ही होगा पेट्रोल-डीजल! कारण समझ लें
Petrol Diesel Price Hike: सस्ता नहीं अब महंगा ही होगा पेट्रोल-डीजल! कारण समझ लें
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन और लॉन्ग वीकेंड, होटल और फ्लाइट टिकट हुए महंगे
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन और लॉन्ग वीकेंड, होटल और फ्लाइट टिकट हुए महंगे
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम

वीडियोज

Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row
Sugar Price Hike: महंगी हुई मिठास...चीनी में महंगाई की खटास! | ABP
Vande Mataram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना 'जिन्न' बाहर आया!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget