एक्सप्लोरर

Ola Electric Stock: ओला इलेक्ट्रिक के लिए आई बुरी खबर, CCPA ने भेज दिया तीसरा नोटिस, शेयरों पर दिख सकता है असर

Ola Electric Crisis: 10 हजार लोगों की शिकायत पर ओला के खिलाफ जांच कर रही सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी ने ओला को तीसरी नोटिस भेजकर जांच के लिए जरूरी कुछ और सवालों के जवाब मांगे हैं.

दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों के मामले में ओला (Ola Electric) की परेशानी थमने का नाम नहीं ले रही है. 10 हजार लोगों की शिकायत पर ओला के खिलाफ जांच कर रही सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी ने ओला को तीसरी नोटिस भेजकर जांच के लिए जरूरी कुछ और सवालों के जवाब मांगे हैं. सीसीपीए की नोटिस में पूछे गए सवालों से राहत दिलाने के लिए कर्नाटक हाइकोर्ट में ओला की अपील पहले ही खारिज हो चुकी है.

ओला इलेक्ट्रिक ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी

ओला इलेक्ट्रिक ने स्टॉक एक्सचेंज को सीसीपीए से तीसरी नोटिस मिलने की जानकारी फाइल की है. इसमें कहा गया है कि सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी ने 10 दिसंबर को ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड को फिर से नोटिस भेजकर कुछ और जानकारी मांगी है. इससे पहले सीसीपीए ने 10 दिसंबर को भी ओला इलेक्ट्रिक को नोटिस दी थी. इससे पहले अक्टूबर में भी सीसीपीए की ओर से ओला इलेक्ट्रिक को ऐसी ही नोटिस भेजी गई थी. यह सीसीपीए की ओर से कंज्यूमर राइट उल्लंघन और सेवाओं में कमी की शिकायतों की जांच के बाद शुरू हुई है.

सीसीपीए की नोटिस से राहत दिलाने की ओला इलेक्ट्रिक की मांग को खारिज करते हुए कर्नाटक हाईकोर्ट ने कहा कि जिम्मेवार अधिकारी की ओर से सीसीपीए को यह नोटिस भेजी जा रही है. ओला इलेक्ट्रिक इन नोटिस का जवाब देने के लिए बाध्य है. ओला इलेक्ट्रिक मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस आर देवदास ने कहा कि जांच अधिकारी का यह अधिकार है कि वह जरूरी दस्तावेजों और रिकॉर्ड की मांग करे.

ओला का तर्क है कि नोटिस जारी करने वाले अफसर के पास इसकी अथॉरिटी नहीं है. इसके लिए कम से कम डायरेक्टर या एडिशनल डायरेक्टर होना चाहिए. सुप्रीम कोर्ट के आदेश से कर्नाटक हाईकोर्ट ही नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन पर जुलाई 2023 से अगस्त 2024 के बीच आए 10,466 शिकायतों की जांच कर रहा है.

सीसीपीए ने पाया कानून का हुआ है उल्लंघन

सीसीपीए ने ओला इलेक्ट्रिक के खिलाफ शुरूआती जांच में पाया की कंज्यूमर प्रोटेक्शन से जुड़े कानूनों का उल्लंघन हुआ है. यहां तक कि गुमराह करने वाले विज्ञापनों और सेवाओं में कमी के आरोप भी सही पाए गए हैं. इस जांच की सीसीपीए के डायरेक्टर जेनरल इन्वेस्टिगेशन कंडक्ट कर रहे हैं. एक्सपर्ट्स का मानना है कि ओला को मिले इस तीसरे नोटिस की वजह से सोमवार को बाजार खुलने पर शेयरों पर असर दिख सकता है.

ये भी पढ़ें: Big Company News: बड़ी कंपनियों ने स्टाफ से लगाई गुहार, कम करें वर्क ट्रेवल, वर्चुअल मीटिंग पर करें फोकस, ये है वजह

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Stock Market Outlook: शेयर बाजार में बढ़ सकता है उतार-चढ़ाव, वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमतों पर रहेगी नजर..
शेयर बाजार में बढ़ सकता है उतार-चढ़ाव, वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमतों पर रहेगी नजर..
निवेशकों के लिए खुशखबरी! Crisil ने 28 रुपये प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया, जानें रिकॉर्ड डेट समेत अन्य जानकारी
निवेशकों के लिए खुशखबरी! Crisil ने 28 रुपये प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया, जानें रिकॉर्ड डेट समेत अन्य जानकारी
Bank Holiday Alert: अगर बैंक जाने का प्लान है तो पहले जान लें यह जरूरी अपडेट, अगले हफ्ते 4 दिन बंद रहेंगे बैंक...
अगर बैंक जाने का प्लान है तो पहले जान लें यह जरूरी अपडेट, अगले हफ्ते 4 दिन बंद रहेंगे बैंक...
Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत आज घटी या बढ़ी? जानिए आज इन बहुमूल्य धातुओं को खरीदने के लिए कितना खर्च करना होगा...
सोने-चांदी की कीमत आज घटी या बढ़ी? जानिए आज इन बहुमूल्य धातुओं को खरीदने के लिए कितना खर्च करना होगा...

वीडियोज

LPG Gas Crisis: LPG Supply अब बिना रुकावट? 24 घंटे का इंतजार बस! | Strait of Hormuz
Election Date Announcement: बंगाल में किसका चलेगा दांव? ममता के लिए क्या है चुनौती? | Mamata
LPG Gas Crisis: आ रहे 'शिवालिक-नंदादेवी'..चंद घंटे बाद...'सिलेंडर संकट' समाप्त! | Indian Ship
Iran Israel War: IRGC की इजरायल को खुली धमकी..Netanyahu को मारने की खाई कसम! | Khamenei | Trump
Iran Israel War: ईरान की बरसती मिसाइलों का खौफनाक वीडियो..हैरान कर देगा! | Khamenei | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या होर्मुज में युद्धपोत भेजेंगे चीन और ब्रिटेन? ईरान के खिलाफ ट्रंप की अपील पर आया जवाब
क्या होर्मुज में युद्धपोत भेजेंगे चीन और ब्रिटेन? ईरान के खिलाफ ट्रंप की अपील पर आया जवाब
'कुंभ से मेट्रो तक...हमने पहले किया', मुंबई में मंच से सपा चीफ ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
'कुंभ से मेट्रो तक...हमने पहले किया', मुंबई में मंच से सपा चीफ ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
Congress On Election: बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का आज ऐलान, कांग्रेस का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का आज ऐलान, कांग्रेस का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बीच मैदान पर सलमान आगा के साथ हुआ 'खेल', तो रावलपिंडी पुलिस ने भी नहीं बक्शा; रन आउट पर मजेदार पोस्ट वायरल
बीच मैदान पर सलमान आगा के साथ हुआ 'खेल', तो रावलपिंडी पुलिस ने भी नहीं बक्शा
‘जो दिखेगा वो बिकेगा’, कैमरा देखते ही अवनीत कौर ने टॉप को किया नीचे, वीडियो वायरल
‘जो दिखेगा वो बिकेगा’, कैमरा देखते ही अवनीत कौर ने टॉप को किया नीचे, वीडियो वायरल
Donald Trump Statement: 'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
Israel-US Iran War Live: खर्ग द्वीप पर अमेरिका ने मचाई तबाही तो बौखलाया ईरान, मिडिल ईस्ट में US ठिकानों पर बरपाया कहर
Live: खर्ग द्वीप पर US ने मचाई तबाही तो बौखलाया ईरान, अमेरिकी ठिकानों पर बरपाया कहर
बुक नहीं हो रहा भारत गैस का सिलेंडर तो न हो परेशान, नोट कर लें ये नंबर
बुक नहीं हो रहा भारत गैस का सिलेंडर तो न हो परेशान, नोट कर लें ये नंबर
Embed widget