एक्सप्लोरर

BYJU's Crisis: 300 करोड़ रुपये के पार निकला बायजू के ऊपर कर्मचारियों का बकाया, इनसॉल्वेंसी में सामने आए क्लेम

BYJU's Insolvency Process: एडटेक कंपनी अभी इनसॉल्वेंसी की प्रक्रिया से गुजर चुकी है, जिसके तहत मौजूदा व पूर्व कर्मचारियों ने अपने बकायों का दावा पेश किया है...

इनसॉल्वेंसी की प्रक्रिया से गुजर रही एडटेक स्टार्टअप कंपनी बायजूज के ऊपर कर्मचारियों ने 300 करोड़ रुपये से ज्यादा के बकाए का दावा किया है. इससे पहले टैक्स डिपार्टमेंट करीब 850 करोड़ रुपये के टैक्स के बकाए का दावा कर चुका है.

इनसॉल्वेंसी से गुजर रही एडटेक कंपनी

बायजूज एक समय भारत की सबसे वैल्यूएबल स्टार्टअप कंपनी बन गई थी और उसे घरेलू स्टार्टअप जगत का पोस्टरबॉय कहा जा रहा था. बाद में कंपनी वित्तीय संकटों में फंस गई और अब मामला इस हद तक बढ़ गया कि कंपनी के खिलाफ इनसॉल्वेंसी की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इनसॉल्वेंसी की प्रक्रिया के तहत कर्जदाता (बैंक व अन्य वित्तीय संस्थान), वेंडर, कर्मचारी व सरकार की ओर से बकाए के दावे पेश किए जा रहे हैं. कंपनी के ऊपर अरबों के बकाए सामने आ चुके हैं.

इतने बकाए का कर्मचारी कर चुके हैं क्लेम

फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, बायजूज की पैरेंट कंपनी थिंक एंड लर्न के ऊपर उसके मौजूदा व पूर्व कर्मचारियों के बकाए के दावे का आंकड़ा 300 करोड़ रुपये के पार निकल चुका है. कॉरपोरेट इनसॉल्वेंसी रिजॉल्युशन प्रोसेस के तहत अब तक 1,784 कर्मचारियों ने मिलकर 301 करोड़ रुपये के बकाए का दावा पेश किया है. ये बकाए सैलरी से जुड़े हुए हैं.

कुछ कर्मचारियों के 50-50 करोड़ बाकी

रिपोर्ट के अनुसार, दावा करने वाले कर्मचारियों में कई टॉप व मिड लेवल एम्पलॉई शामिल हैं. कई सीनियर एक्जीक्यूटिव ने कंपनी के ऊपर 50 करोड़ रुपये से ज्यादा के दावे किए हैं. वहीं मिड लेवल कर्मचारियों की ओर से 10 से 30 करोड़ रुपये के रेंज में क्लेम आए हैं.

थिंक एंड लर्न को अभी कोर्ट के द्वारा नियुक्त रिजॉल्युशन प्रोफेशनल पंकज श्रीवास्तव के द्वारा ऑपरेट किया जा रहा है. श्रीवास्तव ने इनसॉल्वेंसी की प्रक्रिया के तहत कर्जदाताओं, कर्मचारियों, वेंडरों और सरकार से बकाए के क्लेम पेश करने के लिए कहा है.

अब तक सामने आए 1.5 बिलियन डॉलर से ज्यादा के क्लेम

इससे पहले रॉयटर्स ने एक रिपोर्ट में इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी बोर्ड ऑफ इंडिया के दस्तावेजों के हवाले से बताया था कि कंपनी के ऊपर करीब 850 करोड़ रुपये की टैक्स देनदारी बन रही है. रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र सरकार के टैक्स डिपार्टमेंट ने 18.7 मिलियन डॉलर और कर्नाटक के टैक्स डिपार्टमेंट ने 82.3 मिलियन डॉलर के बकाए का दावा किया है. इस तरह टैक्स बकाए का कुल दावा 101 मिलियन डॉलर (भारतीय करेंसी में करीब 850 करोड़ रुपये) का हो जाता है. इनसॉल्वेंसी प्रक्रिया के तहत अब तक कंपनी के ऊपर 1.5 बिलियन डॉलर से ज्यादा के बकाए के दावे सामने आए हैं.

ये भी पढ़ें: बायजूज पर 100 मिलियन डॉलर से ज्यादा का टैक्स बकाया, इनसॉल्वेंसी प्रोसेस में सामने आए इतने क्लेम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol-Diesel Price Today: तेल भरवाने वालों के लिए राहत! 20 जुलाई को कितने का मिल रहा है पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर का रेट
Petrol-Diesel Price Today: तेल भरवाने वालों के लिए राहत! 20 जुलाई को कितने का मिल रहा है पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर का रेट
रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?
अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
Who is Ferran Torres: 106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस, जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget