मामूली बढ़ोतरी के साथ सोना 32,640 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंचा, चांदी में आई गिरावट
सोने की कीमत 20 रुपये की बढ़त के साथ 32,640 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गई. वहीं चांदी की कीमत 25 रुपये गिरकर 39,225 रुपये प्रति किलोग्राम रही.

नई दिल्ली: मजबूत वैश्विक रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार को सोना 20 रुपये बढ़कर 32,640 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया. सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं में मजबूत रुख से यहां भी सोने के भाव में तेजी का रुख रहा.
दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 फीसदी और 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना 20-20 रुपये की बढ़त के साथ क्रमश: 32,640 रुपये और 32,490 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया. आठ ग्राम वाली गिन्नी 25,200 रुपये प्रति इकाई के पूर्वस्तर पर ही टिकी रही. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना बढ़कर 1280.68 डॉलर प्रति औंस पर रहा जबकि चांदी 15.34 डॉलर प्रति औंस रही.
चांदी में भी आई मामूली गिरावट
घरेलू सर्राफा बाजार में, चांदी हाजिर 25 रुपये गिरकर 39,225 रुपये प्रति किलोग्राम रही, जबकि साप्ताहिक डिलीवरी 55 रुपये बढ़कर 38,706 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई. हालांकि, सिक्का लिवाल और बिकवाल क्रमश: 76,000 रुपये और 77,000 रुपये प्रति सैकड़ा के पूर्व स्तर पर रहा.
यह भी पढ़ें:
अगस्ता वेस्टलैंड: मिशेल की रिमांड 7 दिनों तक बढ़ी, ईडी का दावा- मिशेल ने लिया 'मिसेज गांधी' का नाम
विवादित बयान: किसी से झगड़ा हो तो पिटाई कर दें, जरूरत पड़े तो हत्या भी- कुलपति राजाराम
गाजीपुर में बोले पीएम मोदी: कर्जमाफी का लॉलीपॉप थमा कर कांग्रेस ने किसानों के पीछे पुलिस छोड़ी
VIDEO:
Source: IOCL
























