एक्सप्लोरर

Budget 2024: इस दिन आएगा देश का बजट, सरकार ने किया तारीख का ऐलान

Budget Session: संसदीय मामलों के मंत्री किरन रिजिजू ने जानकारी दी है कि बजट सेशन का आयोजन 22 जुलाई से 12 अगस्त के बीच होगा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से इसकी मंजूरी मिल गई है.

Budget Session: केंद्र सरकार ने आम बजट 2024 की तारीख का ऐलान कर दिया है. संसदीय मामलों के मंत्री किरन रिजिजू ने शनिवार को बताया कि केंद्र सरकार ने बजट सेशन 22 जुलाई से 12 अगस्त के बीच आयोजित किया है. इस दौरान 23 जुलाई को बजट 2024-25 पेश किया जाएगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आम बजट पेश करेंगी.

राष्ट्रपति से मिली बजट सेशन की मंजूरी

किरन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) ने भारत सरकार की सलाह पर संसद के दोनों सदनों को बजट सेशन के लिए बुलाने की मंजूरी दे दी है. इस दौरान देश का बजट भी पेश होगा. लोकसभा चुनाव से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने फरवरी में अंतरिम बजट पेश किया था. इससे पहले कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि वित्त मंत्री जुलाई के आखिरी सप्ताह में देश का बजट पेश कर सकती हैं. अब किरन रिजिजू ने इसकी पुष्टि कर दी है. 

लगातार 7वीं बार बजट पेश करेंगी निर्मला सीतारमण 

नरेंद्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में निर्मला सीतारमण को फिर से वित्त मंत्री बनाया गया है. वह इस बार बजट पेश करने के साथ ही नया रिकॉर्ड बनाने जा रही हैं. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार 7वीं बार बजट पेश करेंगी. वे ऐसा करने वाली देश की पहली वित्त मंत्री बन जाएंगी. इससे पहले मोरारजी देसाई ने लगातार छह बजट पेश किए थे. इससे पहले 18वीं लोकसभा का पहला संसद सत्र 24 जून से शुरू होकर 3 जुलाई तक चला था. हालांकि, मोरारजी देसाई के 10 बजट पेश करने के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए उन्हें अभी इंतजार करना होगा. पी चिदंबरम और प्रणब मुखर्जी ने 9 बार, यशवंत राव चव्हाण, सीडी देशमुख और यशवंत सिन्हा ने 7 बार बजट पेश किया था. मनमोहन सिंह और टी कृष्णमचारी 6 बार बजट पेश कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें 

स्टॉक मार्केट को है अच्छी बारिश का इंतजार, कमजोर मानसून से बढ़ रहीं दिल की धड़कनें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TikTok चलाने वाला बना चीन का सबसे अमीर शख्स, AI ने बदल दी जिंदगी
TikTok चलाने वाला बना चीन का सबसे अमीर शख्स, AI ने बदल दी जिंदगी
दूध-घी और मक्खन के बढ़े दाम, 28 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें
दूध-घी और मक्खन के बढ़े दाम, 28 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें
आनंद महिंद्रा ने BHIM UPI अपनाया, किस शख्स से मुलाकात के बाद बदला मन?
आनंद महिंद्रा ने BHIM UPI अपनाया, किस शख्स से मुलाकात के बाद बदला मन?
माइक्रोसॉफ्ट इंडिया का बड़ा फैसला, जितने साल नौकरी, उतनी महीने की सैलरी
माइक्रोसॉफ्ट इंडिया का बड़ा फैसला, जितने साल नौकरी, उतनी महीने की सैलरी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget