एक्सप्लोरर

TCS बनी दुनिया में दूसरी सबसे वैल्यूएबल आईटी कंपनी, Infosys तीसरे स्थान पर, टॉप 25 में पांच और भारतीय कंपनियां शामिल

TCS-Infosys ने किया कमालः 'ब्रांड फाइनेंस आईटी सर्विसेस 25, 2022' रिपोर्ट के मुताबिक टीसीएस और इंफोसिस दुनिया की टॉप 25 मोस्ट वैल्यूएबल कंपनियों की लिस्ट में दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं.

TCS-Infosys in Top IT Companies List: टाटा कन्सल्टेंसी सर्विसेस यानी टीसीएस (TCS) दुनिया में सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की सेवा प्रदाता कंपनियों में दूसरा सबसे मूल्यवान ब्रांड (Most Valuable Brand) बन गई है. इसने दूसरे स्थान पर आकर अमेरिका की दिग्गज IBM कंपनी को पीछे छोड़ दिया है. ब्रांड मूल्यांकन करने वाली कंपनी ब्रांड फाइनेंस की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि इन्फोसिस (Infosys) इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर है. 

चार और भारतीय कंपनियां टॉप 25 लिस्ट में शामिल हैं
'ब्रांड फाइनेंस आईटी सर्विसेस 25, 2022' रिपोर्ट के मुताबिक टीसीएस और इंफोसिस के बाद चार और भारतीय कंपनियां शीर्ष 25 कंपनियों की सूची में शामिल हैं जिनमें विप्रो सातवें स्थान पर, एचसीएल आठवें, टेक महिंद्रा 15वें, एलटीआई 22वें स्थान पर हैं. ये सभी छह भारतीय ब्रांड 2020-2022 के दौरान सबसे तेजी से वृद्धि करने वाली शीर्ष 10 आईटी सर्विस ब्रांड सूची में शामिल हैं. इसके साथ ही आईटी सेक्टर की चार अन्य बड़ी भारतीय कंपनियों ने 25 शीर्ष कंपनियों में अपनी स्थिति मजबूती से बनाए रखी है.

एसेंचर दुनिया का सबसे मूल्यवान आईटी ब्रांड
एसेंचर दुनिया की सबसे मूल्यवान और मजबूत आईटी सर्विस ब्रांड बनी हुई है और रिपोर्ट के मुताबिक उसका ब्रांड मूल्य 36.2 अरब डॉलर है.

2020 से 2022 के बीच भारतीय कंपनियों ने सबसे तेजी से की ग्रोथ हासिल
भारत की विविध आईटी सर्विस ब्रांड ने 2020 से 2022 के बीच 51 फीसदी की औसत वृद्धि की जबकि इस दौरान अमेरिका की आईटी कंपनियों की ब्रांड में सात फीसदी की गिरावट आई. रिपोर्ट में बताया गया कि आईबीएम चौथे स्थान पर आ गई जबकि टीसीएस पिछले वर्ष की तुलना में 12 फीसदी और 2020 की तुलना में 24 फीसदी की वृद्धि के साथ दूसरे स्थान पर है. टीसीएस का ब्रांड मूल्य 16.8 अरब डॉलर है.

TCS ने क्या कहा
टीसीएस ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में कहा कि इस वृद्धि का श्रेय कंपनी द्वारा अपने ब्रांड और कर्मचारियों में निवेश और मजबूत वित्तीय प्रदर्शन को जाता हैं. कंपनी की मुख्य विपणन अधिकारी राजश्री आर ने कहा कि यह रैंकिंग कंपनी के लिए एक अहम पड़ाव है और यह बाजार में कंपनी की बढ़ती प्रासंगिकता और ग्राहकों के लिए उसके नवोन्मेष और परिवर्तन की पुष्टि करता है.

इंफोसिस बना सबसे तेजी से बढ़ने वाला ब्रांड
सूची में तीसरे स्थान पर इंफोसिस है जो दुनियाभर के सबसे तेजी से बढ़ते आईटी सेवा प्रदाता ब्रांड के रूप में उभरी है और पिछले वर्ष की तुलना में उसका ब्रांड मूल्य 52 फीसदी और 2020 की तुलना में 80 फीसदी बढ़त के साथ 12.8 अरब डॉलर है.

ये भी पढ़ें

Air India: महाराजा करेगी टाटा को वेलकम, एयर इंडिया के कॉकपिट में गुरुवार को टाटा समूह होगी सवार

Cheap Loan For EV: सस्ते और प्राथमिकता के आधार पर मिलेगा इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के लिए लोन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget