एक्सप्लोरर

10 मिनट में ब्लिंकिट एंबुलेंस, ई-कॉमर्स कंपनी ने गुरुग्राम में शुरू कर दी बेहद काम की सर्विस

Blinkit Ambulance Service: क्विक कॉमर्स सर्विस प्लेटफॉर्म Blinkit ने अब एम्बुलेंस सर्विस को भी लॉन्च कर दिया है, जिससे 10 मिनट के अंदर आपको यह बेसिक लाइफ सपोर्ट मिल जाएगी.

Blinkit Ambulance Service: क्विक कॉमर्स सर्विस में एक और कदम आगे बढ़ते हुए ब्लिंकिट ने गुरुग्राम में 10 मिनट एम्बुलेंस सर्विस को लॉन्च किया है. ब्लिंकिट के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) अलबिंदर ढींडसा ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी. अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, हम अपने शहरों में क्विक और विश्वसनीय एम्बुलेंस सर्विस देने की समस्या को हल करने की दिशा में अपना पहला कदम उठा रहे हैं. 

ऐप के जरिए होगी बुकिंग

ढींडसा ने यह भी कहा कि कंपनी ने गुरुग्राम में आज पांच एम्बुलेंस को लॉन्च किया है. अन्य इलाकों में भी इसे लॉन्च करने के बारे में सोचा जा रहा है.  ढींडसा ने अपनी पोस्ट में लिखा, आज से गुरुग्राम की सड़कों पर पांच एम्बुलेंस होंगी. जैसे-जैसे हम और अन्य इलाकों में इस सर्विस का विस्तार करते जाएंगे, आपको @letsblinkit ऐप के जरिए बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) एम्बुलेंस बुक करने का ऑप्शन भी दिखाई देने लगेगा. 

न्यू ईयर इव में ब्लिंकिट का धमाका

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले ढींडसा ने बीते दिनों अपने पोस्ट के जरिए बताया था कि कैसे न्यू ईयर इव यानी कि 31 दिसंबर की शाम को ब्लिंकिट ने शानदार ऑर्डर वॉल्यूम का एक नया आंकड़ा देखा. उन्होंने जानकारी दी कि इस दौरान ब्लिंकिट में डेली ऑर्डर वॉल्यूम के साथ-साथ प्रति मिनट और प्रति घंटे के ऑर्डर वॉल्यूम ने भी रिकॉर्ड तोड़ दिया.

नए साल के जश्न के दौरान लोगों ने प्लेटफॉर्म पर धडाधड़ ऑर्डर किया और इनकी सप्लाई भी तेजी से की गई.  इतना ही नहीं, इस दौरान कस्टमर्स ने डिलीबॉय बॉय को छप्पड़ फाड़ कर टिप्स भी दिए. 

बता दें कि न्यू ईयर इव में क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर डिस्पोजेबल ग्लास से लेकर पोटैटो चिप्स, आईस क्यूब, नाचोज, सोडा, कोल्ड ड्रिंक्स की अधिक बिक्री हुई, जिनकी आमतौर पर पार्टियों में जरूरत पड़ती है. 

ये भी पढ़ें:

Credit Score: खराब क्रेडिट स्कोर ऐसे सुधरेगा कि बैंक वाले ऑफर देंगे अभी ले जाइए लोन, जानिए तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: दिल्ली में कौन-कौनसे बाजार रहेंगे बंद, शॉपिंग पर जाने से पहले सावधान
CJP Protest: दिल्ली में कौन-कौनसे बाजार रहेंगे बंद, शॉपिंग पर जाने से पहले सावधान
त्यौहारों से पहले महंगी हुई दाल, चना, अरहर के दामों में 10 रुपये का इजाफा
त्यौहारों से पहले महंगी हुई दाल, चना, अरहर के दामों में 10 रुपये का इजाफा
क्रेडिट कार्ड पर 500, लोन पर 5000 जुर्माना देगा बैंक, समझ लें RBI के ये नियम
क्रेडिट कार्ड पर 500, लोन पर 5000 जुर्माना देगा बैंक, समझ लें RBI के ये नियम
50 हजार की नौकरी छोड़ लड़की ने कमाए 2.28 लाख, बताया कमाई का 'सुपर सीक्रेट'
50 हजार की नौकरी छोड़ लड़की ने कमाए 2.28 लाख, बताया कमाई का 'सुपर सीक्रेट'

वीडियोज

Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन
मक्खी पर हथौड़ा...विरोध रुकेगा थोड़ा?
UPI MDR पर बड़ा अपडेट! 1 जनवरी तक टल सकता है चार्ज, कारोबारियों को राहत?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget