एक्सप्लोरर

Xplained: बिटकॉइन ने निवेशकों को किया मालामाल! क्या इस साल 100,000 डॉलर पर पहुंचेगा Bitcoin? जानें क्या है एक्सपर्ट की राय

Bitcoin Price rise: शुक्रवार को कारोबार के दौरान बिटकॉइन 60,126 डॉलर के लेवल पर पहुंच गया था जोकि इसके रिकॉर्ड हाई के पास का लेवल है.

Bitcoin Price rise: भारत में इस समय बिटकॉइन की कीमतों में काफी तेजी देखने को मिल रही है. ये पूरा साल बिटकॉइन क्रिप्टोकरेंसी (Bitcoin Price Today) के लिए काफी अस्थिर रहा है. इस साल मई-जून के महीने में ये क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) 30,000 डॉलर (₹ 22.51 लाख) के निचले स्तर पर पहुंच गई थी और अप्रैल महीने में बिटकॉइन ने 64,000 डॉलर (₹ 48 लाख) के उच्चतम लेवल को भी छुआ है. तो इस तरह से इसी साल में कुछ ही महीनों के अंतर में बिटकॉइन ने अपना उच्चतम और निचला स्तर छुआ है. 

शुक्रवार को 60 हजार के लेवल को छुआ था
इसके अलावा शुक्रवार को कारोबार के दौरान बिटकॉइन 60,126 डॉलर के लेवल पर पहुंच गया था जोकि इसके रिकॉर्ड हाई के पास का लेवल है. एक्सपर्ट का मानना है कि बिटकॉइन जल्द ही बाजार में अपना नया रिकॉर्ड लेवल बना सकता है. इस सिक्के में हाल ही में आई रैली से साफ अनुमान लगाया जा सकता है कि जल्द ही बिटकॉइन बाजार में एक नई रैली और नए लेवल के लिए तैयार है. 

क्या इस साल 100,000 डॉलर जाएगा बिटकॉइन?
आपको बता दें शुक्रवार को 60 हजार का लेवल छूने के बाद निवेशकों के मन में यह सवाल पैदा हो रहा है कि क्या इस साल के अंत तक बिटकॉइन 100,000 डॉलर पर पहुंच जाएगा? ब्लूमबर्ग की क्रिप्टो आउटलुक रिपोर्ट के मुताबिक, बिटकॉइन में पिछले एक महीने में 25 फीसदी का इजाफा देखा गया है. तो इस हिसाब से बिटकॉइन के 100,000 डॉलर तक पहुंचने की संभावना लग रही है.

निवेशकों को है रैली की उम्मीद
निवेशकों को उम्मीद है कि पिछले साल की तरह इस साल भी बिटकॉइन में साल के आखिर में अच्छी रैली दिखाई देगी. बता दें 16 अक्टूबर 2020 को बिटकॉइन की कीमत 11,000 डॉलर (₹ 8.25 लाख) के करीब थी. वहीं, एक साल के दौरान इसकी कीमत करीब तीन गुना हो गई थी. इस साल 1 जनवरी को बिटकॉइन 30,000 डॉलर (₹ 22.51 लाख) पर कारोबार कर रहा था. इसके साथ ही टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलोन मस्क और ट्विटर के जैक डोर्सी के समर्थन का फायदा भी इस क्रिप्टोकरेंसी में देखने को मिलता है. 

मस्क को हुआ बड़ा फायदा
आपको बता दें की कीमत में तेजी की वजह से एलन मस्क को बड़ा फायदा हुआ है. बिटकॉइन ट्रेजरीज के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल के शुरुआत में मस्क ने करीब 1.5 बिलियन डॉलर का इंवेस्‍टमेंट किया था, जिसके तहत एलन मस्क को करीब 42902 बिटकॉइन मिले थे. शुक्रवार को हुई बढ़त के बाद इसमें बंपर इजाफा देखने को मिला है. बता दें कुछ ही महीनों में मस्क के 1.5 बिलियन डॉलर की वैल्‍यू 2.5 बिलियन डॉलर से ज्‍यादा हो गई.

किसी भी देश में बिटकॉइन लीगल नहीं
दुनियाभर में क्रिप्टोकरेंसी में भारी दिलचस्पी देखी जा रही है. अब तक किसी भी देश ने बिटकॉइन को वैद्य करेंसी का दर्जा नहीं दिया है. सल्वाडोर आधिकारिक रूप से दुनिया का पहला देश है जिसने बिटकॉइन को कानूनी करेंसी के तौर पर मान्यता दी है.  कई एक्सपर्ट्स का यह मानना है कि बिटकॉइन को आधिकारिक करेंसी बनाने से इकोनॉमिक एजेंटों को बिटकॉइन में पेमेंट लेना शुरू कर देना चाहिए. इससे टेक्नोलॉजी को भी बढ़ावा मिलेगा. दुनिया के बहुत से देशों में क्रिप्टोकरेंसी का क्रेज बहुत बढ़ा है. भारत में भी इसका क्रेज तेजी से बढ़ा है. 

यह भी पढ़ें: 

Gold Price: हफ्ते भर में 1,159 रुपये महंगा हो गया सोना, आयात में भी हुआ कई गुना का इजाफा, जानें आगे कितने बढ़ेंगे सोने के भाव

त्योहारी सीजन में Bank of India ने सस्ता कर दिया होम-ऑटो लोन, जानें अब कितनी कम हो जाएगी आपकी EMI

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold-Silver Price Today: सोना फिर हुआ महंगा, 24 कैरेट ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानें 20 जुलाई के ताजा भाव
Gold-Silver Price Today: सोना फिर हुआ महंगा, 24 कैरेट ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानें 20 जुलाई के ताजा भाव
LPG Price Today: 14 किलो का गैस सिलेंडर बुक करने से पहले जान लें आज का ताजा रेट, 20 जुलाई को कितनी है एलपीजी की कीमत?
14 किलो का गैस सिलेंडर बुक करने से पहले जान लें आज का ताजा रेट, 20 जुलाई को कितनी है एलपीजी की कीमत?
Petrol-Diesel Price Today: तेल भरवाने वालों के लिए राहत! 20 जुलाई को कितने का मिल रहा है पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर का रेट
Petrol-Diesel Price Today: तेल भरवाने वालों के लिए राहत! 20 जुलाई को कितने का मिल रहा है पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर का रेट
रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Why Argentina Lost: फाइनल में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
FINAL में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
Embed widget