एक्सप्लोरर

टेलीकॉम सेक्टर में बड़ी छंटनीः टाटा टेलीसर्विसेज ने करीब 600 एंप्लॉइज को निकाला

नई दिल्लीः रिलायंस जियो के आने के बाद से टेलीकॉम सेक्टर में जो टैरिफ और डेटा वॉर छिड़ी है, ऐसा लगता है कि उसके निगेटिव नतीजे सामने आने लगे हैं. आज टेलीकॉम सेक्टर की बड़ी कंपनी टाटा टेलीसर्विसेज ने अपने 500-600 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है.

क्यों की कंपनी ने इतनी भारी संख्या में छंटनी?

रिलायंस जियो के आने के बाद से बढ़ती टैरिफ वॉर में टेलीकॉम कंपनियां रोजाना नए सस्ते डेटा और वॉइस प्लान निकाल रही हैं लेकिन इस सेक्टर में बढ़ती प्रतियोगिता के चलते अब कंपनियां आर्थिक संकट में घिरती भी दिख रही हैं. इसके नतीजे के रूप में पहली टेलीकॉम कंपनी टाटा टेलिसर्विसेज ने अपने 600 एंप्लॉइज को नौकरी से निकाल दिया. इतनी भारी संख्या में ले-ऑफ करने की प्रक्रिया में कंपनी के सेल्स और दूसरे कार्यक्रमों से जुड़े कर्मचारियों को निकाला है. ये ले-ऑफ देश के कई हिस्सों में हुए हैं. जिन कर्मचारियों को निकाला गया उन्हें हर 1 साल के काम के बदले 1 महीने की सैलरी देकर घर भेज दिया गया. हालांकि टाटा टेली से इसके बारे में संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन कंपनी ने इसका जवाब नहीं दिया.

टाटा टेलीसर्विसेज का इतिहास

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) के आंकड़ों के मुताबिक टाटा टेली का मोबाइल सब्सक्राइबर बेस 28 फरवरी 2017 तक 5.12 करोड़ था. देश के कुल 116 करोड़ मोबाइल सब्सक्राइबर्स में से कंपनी का कुल मार्केट शेयर 4.4 फीसदी है. टाटा टेली टाटा समूह के टेलीकॉम कारोबार का हिस्सा है जो टाटा टेलीसर्विसेज (महाराष्ट्र) के साथ देश के 19 टेलीकॉम सर्किल में कारोबार करती है. कंपनी जीएसएम, सीडीएमए और 3जी प्लेटफॉर्म पर ग्राहकों को वायरलाइन और वायरलेस नेटवर्क मुहैया कराती है.

टेलीकॉम सेक्टर के जानकारों की राय

बाजार सूत्रों का कहना है कि ये समय वाकई टेलीकॉम इंडस्ट्री के लिए मुश्किल समय है जिसके चलते ज्यादातर कंपनियां अपना स्टाफ और वर्कफोर्स कम कर रही हैं. छोटे-बड़े सभी टेलीकॉम ऑपरेटर्स इस समय मुनाफे और राजस्व के मोर्चे पर भारी दबाव झेल रहे हैं. यहां तक कि टेलीकॉम इंडस्ट्री का कुल कर्ज 4.6 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश के किस राज्य में सबसे सस्ता मिलता है पेट्रोल? पूरे 29 रुपए का है अंतर
देश के किस राज्य में सबसे सस्ता मिलता है पेट्रोल? पूरे 29 रुपए का है अंतर
Gold Silver Price: आज भी फिसल गया सोना, चांदी में भी बड़ी गिरावट; फटाफट चेक करें रेट
आज भी फिसल गया सोना, चांदी में भी बड़ी गिरावट; फटाफट चेक करें रेट
4 बड़े सरकारी बैंकों में सरकार घटाएगी हिस्सेदारी, आम जनता को मिलेंगे 25% शेयर
4 बड़े सरकारी बैंकों में सरकार घटाएगी हिस्सेदारी, आम जनता को मिलेंगे 25% शेयर
4.45 रुपया महंगी हुई CNG, जानें अब क्या है नई कीमत?
4.45 रुपया महंगी हुई CNG, जानें अब क्या है नई कीमत?

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
Udta Teer X Review: ट्विस्ट और कॉमेडी से भरी है आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर', लोग बोले- 'कंप्लीट फैमिली एंटरटेरन'
आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर' लोगों को कैसी लगी? जानें- सोशल मीडिया रिव्यू
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
Embed widget