एक्सप्लोरर

Barclays Bank Lay Off: बार्कलेज बैंक यूके में करने जा रही कर्मचारियों की छंटनी, ट्रेड यूनियन कर रहे विरोध

Barclays Bank Update: बार्कलेज बैंक के कर्मचारियों के छंटनी के फैसले का ट्रेड यूनियन विरोध कर रहे हैं.

Barclays Bank Lay Off: मल्टीनेशनल बार्कलेज बैंक (Barclays Bank) छंटनी की तैयारी में हैं. बैंक यूके (United Kingdom) में अपने 450 कर्मचारियों की छंटनी ( Lay Off) करने जा रही है.  बार्कलेज बैंक ये छंटनी यूके कंज्यूमर फेसिंग यूनिट में करने की तैयारी में है. फिलहाल बैंक उन पदों और भूमिकाओं की पहचान करने में जुटी है जिस पद से लोगों की छंटनी की जाएगी. 

ब्लूमबर्ग ने इस छंटनी जानकारी देते हुए अपनी रिपोर्ट में कहा कि ज्यादातर छंटनियां हेड ऑफिस रोल में की जाएगी जिसमें वाइस प्रेसीडेंट के पद पर तैनात लोग भी शामिल हैं. इसके अलावा बैंक ट्रेडिंग डिविजन में क्लाइंट फेसिंग स्टॉफ की संख्या में भी 5 फीसदी की कटौती करने की तैयारी कर रही है. 

बार्कलेज बैंक के प्रवक्ता ने इस छंटनी पर कहा कि, ग्राहकों के हमारे साथ बातचीत करने के तरीकों के आधार पर हम अपने ऑपरेशन की समीक्षा करते हैं. इस बदलाव से हमारी टीमों के बीच अधिक सहयोग को सशक्त करने में आसानी होगी जिससे हम ग्राहकों और क्लाइंट्स को दिए जाने वाले सर्विसेज में और सुधार ला सकेंगे. 

बार्कलेज बैंक के कर्मचारियों के छंटनी के फैसले का ट्रेड यूनियन विरोध कर रहे हैं. उनका कहना है कि हालिया छंटनी गैर जरुरी है. पिछले हफ्ते बार्कलेज बैंक ने यूनियन के साथ यूके ऑपरेशन को स्ट्रीमलाइन करने प्लान को लेकर चर्चा भी की है. यूनियन इस छंटनी के खिलाफ है और उसने नो कम्पलसरी जॉब लॉस कमिट करने को कहा है. 

बार्कलेज बैंक इस छंटनी के जरिए अपने कॉस्ट टू इनकम रेशियो को बेहतर करना चाहती है. बैंक के ऑपरेशन को बेहतर करना बैंक सीईओ सीएस वेंकटकृष्णन बैंक की सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में शामिल है. पहली छमाही में कंपनी ने पूरे विश्व में ऑपरेशन में सुधार करने के लिए 87 मिलियन डॉलर खर्च किया है. भारत में भी बार्कलेज बैंक ने अपने टॉप मैनेजमेंट में फेरबदल किया है. 

ये भी पढ़ें 

Retail Inflation Data: सब्जियों की कीमतों में कमी के चलते खुदरा महंगाई दर में गिरावट, अगस्त में 6.83% रही रिटेल इंफ्लेशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cab में सवारियों ने की जातिवादी टिप्पणी, Rapido ने ड्राइवर पर लगाया 100 साल का बैन
Cab में सवारियों ने की जातिवादी टिप्पणी, Rapido ने ड्राइवर पर लगाया 100 साल का बैन
ईरान में हाहाकार: आसमान छू रहीं खाने-पीने की चीजों की कीमतें, थाली से गायब हो रहे दूध-मीट
ईरान में हाहाकार: आसमान छू रहीं खाने-पीने की चीजों की कीमतें, थाली से गायब हो रहे दूध-मीट
LPG सिलेंडर की सप्लाई पर अब 'नो टेंशन', सरकार ने कर दिया ये बड़ा काम
LPG सिलेंडर की सप्लाई पर अब 'नो टेंशन', सरकार ने कर दिया ये बड़ा काम
घटा या बढ़ा? आज आपके शहर में कितने में बिक रहा पेट्रोल, जानें 1 लीटर की ताजा कीमत
घटा या बढ़ा? आज आपके शहर में कितने में बिक रहा पेट्रोल, जानें 1 लीटर की ताजा कीमत

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget