एक्सप्लोरर

Retail Inflation Data: सब्जियों की कीमतों में कमी के चलते खुदरा महंगाई दर में गिरावट, अगस्त में 6.83% रही रिटेल इंफ्लेशन

India Inflation Data: अगस्त महीने में खाद्य वस्तुओं के महंगाई दर में गिरावट आई है और घटकर 9.94 फीसदी पर आ गया जो पिछले महीने 11.51 फीसदी रहा था.

Retail Inflation Data For August 2023: खाने पीने की चीजों खासतौर से टमाटर की कीमतों में कमी के चलते अगस्त 2023 में खुदरा महंगाई दर के आंकड़ों में गिरावट आई है. अगस्त में खुदरा महंगाई दर घटकर 6.83  फीसदी रही है जो जुलाई में 15 महीने के हाई 7.44 फीसदी पर जा पहुंची थी. जून 2023 में खुदरा महंगाई दर 4.81 फीसदी और बीते वर्ष अगस्त 2022 में खुदरा महंगाई दर 7 फीसदी रही थी. अगस्त में भले ही खुदरा महंगाई दर में गिरावट आई हो लेकिन ये अभी भी आरबीआई के टोलरेंस बैंड के अपर लेवल 6 फीसदी से ऊपर बना हुआ है.    

खाद्य महंगाई दर में गिरावट 

सांख्यिकी मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक ग्रामीण इलाकों में खुदरा महंगाई दर 7.63 फीसदी से घटकर 7.02 फीसदी रही है जबकि शहरी इलाकों में महंगाई दर 7.20 फीसदी से घटकर 6.59 फीसदी पर आ गई है. वहीं अगस्त महीने में खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर में जुलाई के मुकाबले गिरावट देखने को मिली है और ये 10 फीसदी के नीचे जा पहुंचा है. अगस्त में खाद्य महंगाई दर घटकर 9.94 फीसदी पर आ गई है जो जुलाई में 11.51 फीसदी रही थी. 


खाने-पीने की वस्तुओं की कीमतों का हाल 

अगस्त में  सब्जियों की महंगाई दर घटकर 26.14 फीसदी पर आ गई जो जुलाई में 37.34 फीसदी रही थी. दालों की महंगाई दर में भी मामूली गिराटट आई है और ये घटकर 13.04 फीसदी पर आ गई है जो अगस्त में 13.27 फीसदी रही थी. मसालों की महंगाई दर में बढ़ोतरी आई है और ये बढ़कर 23.19 फीसदी पर जा पहुंची है जो जुलाई में 21.53 फीसदी थी. दूध और उससे जुड़े प्रोडक्टस की महंगाई दर 7.73 फीसदी रही है जो जुलाई 2023 में 8.34 फीसदी थी. यानि दूध और उससे जुड़े प्रोडक्ट्स की महंगाई में कमी आई है. अनाज और उससे जुड़े प्रोडक्ट्स की महंगाई दर 11.85 फीसदी रही है जो बीते महीने 13.04 फीसदी रही थी. ऑयल एंड फैट्स की महंगाई दर -15.28 फीसदी रही है जो जुलाई में - 16.80 फीसदी रही थी. 

आरबीआई के टोलरेंस बैंड के ऊपर है महंगाई दर 

अगस्त में भले ही खुदरा महंगाई दर 7 फीसदी के नीचे 6.83 फीसदी पर आ गया हो लेकिन ये अभी भी आरबीआई के टोलरेंस बैंड के ऊपर बना हुआ है. महंगाई को लेकर आरबीआई ने 2 से 6 फीसदी का टोलरेंस बैंड फिक्स किया हुआ है. अगस्त में खुदरा महंगाई दर आरबीआई के टोलरेंस बैंड के अपर लेवल 6 फीसदी के ऊपर बना हुआ है. 

ये भी पढ़ें 

Reliance Retail Update: इंवेस्टमेंट फर्म KKR ने 2069.50 करोड़ रुपये किया रिलायंस रिटेल में निवेश,1.42% की कंपनी में अपनी हिस्सेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 अगस्त से एक्शन में सरकार, 30 दिन से ज्यादा चीनी स्टॉक नहीं रख पाएंगे कारोबारी
1 अगस्त से एक्शन में सरकार, 30 दिन से ज्यादा चीनी स्टॉक नहीं रख पाएंगे कारोबारी
भारतीय शेयर बाजार की आज ग्रीन ओपेनिंग, 700 के करीब चढ़ा सेंसेक्स; निफ्टी 24000 के पार
भारतीय शेयर बाजार की आज ग्रीन ओपेनिंग, 700 के करीब चढ़ा सेंसेक्स; निफ्टी 24000 के पार
सोना हुआ 1700 रुपए से ज्यादा सस्ता, चांदी ने भी दी राहत , जानें 29 जुलाई का सोना- चांदी का भाव
सोना हुआ 1700 रुपए से ज्यादा सस्ता, चांदी ने भी दी राहत , जानें 29 जुलाई का सोना- चांदी का भाव
पारले ने पूरे किए 95 साल, कंपनी के 4 बड़े ब्रांड्स का टर्नओवर 1000 करोड़ के पार
पारले ने पूरे किए 95 साल, कंपनी के 4 बड़े ब्रांड्स का टर्नओवर 1000 करोड़ के पार

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
Embed widget