एक्सप्लोरर

Bank Job: बैंक एक महीने में युवा ग्रेजुएट्स को अप्रेन्टिस के रूप में भर्ती करेंगे, इंटर्न्स को मिलेंगे इतने हजार

Bank Job: बैंक एक महीने में 25 वर्ष से कम आयु के स्नातकों को ‘अप्रेन्टिस’ के रूप में भर्ती करेंगे और इन्टर्न को इतने हजार रुपये प्रति माह का मानदेय देंगे, जिन्हें विशिष्ट कौशल का प्रशिक्षण दिया जाएगा.

Bank Job: बैंक एक महीने में 25 वर्ष से कम आयु के स्नातकों को ‘अप्रेन्टिस’ के रूप में भर्ती करने पर विचार कर रहे हैं. उद्योग लॉबी समूह भारतीय बैंक संघ के मुख्य कार्यकारी सुनील मेहता ने शुक्रवार को पीटीआई-भाषा से कहा कि बैंक ऐसे इन्टर्न को 5,000 रुपये प्रति माह का मानदेय देंगे, जिन्हें कार्यकाल के दौरान विशिष्ट कौशल का प्रशिक्षण दिया जाएगा.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की बजट घोषणा के बाद उठाया गया कदम

यह कदम वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की बजट घोषणा के बाद उठाया गया है, जिसके तहत सरकार अगले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को शीर्ष 500 कंपनियों में प्रशिक्षण (इंटर्नशिप) प्रदान करने का लक्ष्य रख रही है.

अभ्यार्थी की आयु 21-25 वर्ष के बीच होनी चाहिए

योजना के क्रियान्वयन में बैंकों की भूमिका के बारे में बताते हुए सुनील मेहता ने कहा, ‘‘ऐसे कई क्षेत्र हैं जहां हमें कुशल जनशक्ति की आवश्यकता नहीं है, उदाहरण के लिए विपणन, रिकवरी. हम उन्हें उन क्षेत्रों में प्रशिक्षण दे सकते हैं और वे अपने लिए रोजगार सृजित कर सकते हैं.’’ मेहता ने कहा कि ‘अप्रेन्टिस’ के लिए आवेदन करने वाले अभ्यार्थी की आयु 21-25 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा वह स्नातक होना चाहिए, करदाता नहीं होना चाहिए तथा उसके पास आईआईटी या आईआईएम जैसे शीर्ष संस्थानों से डिग्री नहीं होनी चाहिए.

कुछ अप्रेन्टिस को बैंक कर्मचारी के रूप में शामिल कर लिया जाएगा- सुनील मेहता

सुनील मेहता ने यह भी संकेत दिया कि ऐसे इंटर्न को, जिन्हें 12 महीने तक के लिए काम पर रखा जा सकता है, बैंकिंग सेवाओं को अंतिम छोर तक ले जाने के लिए कारोबार प्रतिनिधि जैसे अन्य क्षेत्रों में भी काम पर रखा जाएगा. सुनील मेहता ने कहा कि ऐसे उम्मीदवार बैंकों में काम करने के बाद ‘गायब’ नहीं हो जाएंगे, बल्कि यह भी संभावना है कि उनमें से कुछ को कर्मचारी के रूप में शामिल कर लिया जाएगा. मेहता ने कहा कि आईबीए ने योजना के कार्यान्वयन के संबंध में बृहस्पतिवार को कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय के सचिव के साथ बैठक की. उन्होंने कहा कि इसे एक महीने के भीतर लागू किया जा सकता है.

हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि बैंक कितने अप्रेन्टिस को नियुक्त करेंगे लेकिन उन्होंने कहा कि सभी बैंक इस पहल में भाग लेंगे. उन्होंने कहा कि योजना के कार्यान्वयन के लिए सरकार का सहयोग भी पूरी तरह मिलेगा, ये भरोसा दिया गया है.

ये भी पढ़ें

Investment in India: भारत ने चीन को पीछे छोड़ा, बन गया निवेश करने की फेवरेट डेस्टिनेशन 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा
ठंड में बिस्तर रहेगा गर्म, बिजली बिल भी आएगा कम, जानें इलेक्ट्रिक कंबल की कीमत और फायदे
ठंड में बिस्तर रहेगा गर्म, बिजली बिल भी आएगा कम, जानें इलेक्ट्रिक कंबल की कीमत और फायदे
रेलवे की कमाई में बंपर बढ़ोतरी, सितंबर में की 135 मिलियन टन सामान की ढुलाई
रेलवे की कमाई में बंपर बढ़ोतरी, सितंबर में की 135 मिलियन टन सामान की ढुलाई

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
Embed widget