एक्सप्लोरर

Bank Holidays: छुट्टियों की भरमार! इस सप्ताह इन राज्यों में सिर्फ 3 दिन ही खुले रहेंगे बैंक

Bank Holidays in April 2024: बैंकों के लिए यह सप्ताह छुट्टियों से भरा हुआ है. इस सप्ताह देश के कई राज्यों में बैंकों में सिर्फ 3 दिनों का ही काम होने वाला है...

वित्त वर्ष 2024-25 शुरू हो चुका है और बैंकिंग जगत के लिए इसकी शुरुआत पहले महीने छुट्टियों की भरमार के साथ हुई है. नए वित्त वर्ष का पहला महीना यानी अप्रैल 2024 बैंकों के लिए दो-चार नहीं, बल्कि पूरी 14 छुट्टियों वाला है. इसका असर इस सप्ताह भी बैंकों के परिचालन पर होने वाला है.

आरबीआई के द्वारा जारी बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार, इस सप्ताह बैंकों के लिए छुट्टियों से भरा हुआ है. कई राज्यों में तो इस सप्ताह बैंकों की शाखाओं में सिर्फ तीन दिन का ही काम होगा. इसका मतलब हुआ कि संबंधित राज्यों में सिर्फ 3 दिन के लिए ही बैंक खुलेंगे. सप्ताह के ज्यादातर दिन बैंक बंद रहने से आम ग्राहकों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

मंगलवार से शुरू हो रहा सिलसिला

सप्ताह के दूसरे दिन 9 अप्रैल 2024 मंगलवार से बैंकों की छुट्टियों का सिलसिला हो रहा है. मंगलवार को बैंकों में गुड़ी पाड़वा, उगाडी, तेलुगु नव वर्ष, सजीबु नोगमपानबा (चेइराओबा) और प्रथम नवरात्रि की छुट्टी रहने वाली है. अलग-अलग राज्यों के हिसाब से अलग-अलग त्योहार के चलते बैंक बंद रहेंगे. मंगलवार को जिन राज्यों में बैंकों की शाखाएं बंद रहेंगे, उनमें महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मणिपुर, गोवा और जम्मू कश्मीर शामिल हैं.

10 और 11 अप्रैल को ईद की छुट्टी

सप्ताह के तीसरे दिन 10 अप्रैल बुधवार को रमजान (ईद-उल-फितर) के मौके पर केरल में बैंक बंद रहेंगे. वहीं 11 अप्रैल गुरुवार को लगभग पूरे देश में बैंकों की छुट्टी रहेगी. इस दिन सिर्फ चंडीगढ़, सिक्किम, केरल और हिमाचल प्रदेश में बैंक काम करेंगे. गुरुवार को बैंकों में रमजान (ईउ-उल-फितर) और पहले शवाल की छुट्टी है.

इन राज्यों में सिर्फ 3 दिन काम

13 अप्रैल को महीने का दूसरा शनिवार पड़ रहा है. इसके चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे. उसके बाद 14 अप्रैल को बैंकों में रविवार की छुट्टी होगी. इस तरह इस सप्ताह के दौरान कम से कम 8 राज्यों में बैंक सिर्फ 3 दिन काम करने वाले हैं और 4 दिन बंद रहने वाले हैं. जिन राज्यों में बैंक सप्ताह में 4 दिन बंद होंगे, वे राज्य हैं- महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मणिपुर, गोवा और जम्मू कश्मीर.

डिजिटल बैंकिंग पर नहीं होगा असर

बैंकों की इतनी छुट्टियां होने के बाद भी ग्राहक परेशानियों से बच सकते हैं. ऐसे काम, जिनके लिए बैंक ब्रांच विजिट करना जरूरी है, उन्हें छुट्टियों का कैलेंडर देखकर पहले ही कराया जा सकता है. बाकी कई सारी बैंकिंग सुविधाएं छुट्टियों के दिन भी डिजिटल बैंकिंग और एटीएम के जरिए उपलब्ध रहेंगी.

ये भी पढ़ें: अगले सप्ताह आएंगे 3 एसएमई आईपीओ, मेनबोर्ड पर हेक्साकॉम की होगी लिस्टिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Share Market Crash: अमेरिका-ईरान तनाव फिर ले डूबा शेयर बाजार, 8 लाख करोड़ एक झटके में स्वाहा! मार्केट क्रैश से सहमे निवेशक
अमेरिका-ईरान तनाव फिर ले डूबा शेयर बाजार, 8 लाख करोड़ एक झटके में स्वाहा! मार्केट क्रैश से सहमे निवेशक
Share Market Crash: डोनाल्ड ट्रंप की हुंकार से थरथराया शेयर बाजार, 1900 अंक लुढ़का सेंसेक्स; निफ्टी का भी बुरा हाल
ट्रंप की हुंकार से थरथराया शेयर बाजार, 1900 अंक लुढ़का सेंसेक्स; निफ्टी का भी बुरा हाल
Flight Ticket: पसंदीदा सीट के लिए मोटी रकम दे रहे लोग, क्या है कम्फर्ट Tax जो खाली कर रहा जेब
Flight Ticket: पसंदीदा सीट के लिए मोटी रकम दे रहे लोग, क्या है कम्फर्ट Tax जो खाली कर रहा जेब
उधर अमेरिका ने दागी मिसाइल, इधर कच्चे तेल में लगी आग; मिडिल ईस्ट में टेंशन से 6% उछला क्रूड ऑयल
उधर अमेरिका ने दागी मिसाइल, इधर कच्चे तेल में लगी आग; मिडिल ईस्ट में टेंशन से 6% उछला क्रूड ऑयल

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
US-Iran War LIVE: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Live: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या प्लेइंग इलेवन से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या प्लेइंग इलेवन से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget