एक्सप्लोरर

Bajaj Housing Finance IPO: 9 सितंबर को खुल रहा बजाज हाउसिंग फाइनेंस का आईपीओ, GMP दे रहा शानदार कमाई के संकेत

Bajaj Housing Finance IPO: बजाज हाउसिंग फाइनेंस का आईपीओ 9 सितंबर 2024 को खुल रहा है. ग्रे मार्केट में यह अभी से ही धमाल मचा रहा है. जानते हैं निवेशकों को कितना लाभ मिल सकता है.

Bajaj Housing Finance IPO: फाइनेंस कंपनी बजाज हाउसिंग फाइनेंस का आईपीओ सोमवार 9 सितंबर को खुलने वाला है. इस आईपीओ के जरिए कंपनी ने 6,560 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है. आईपीओ में निवेशक 9 सितंबर से लेकर 11 सितंबर 2024 तक निवेश कर सकते हैं. कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये प्रति शेयर है. इस आईपीओ के तहत कंपनी 3,560 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी कर रही है और 3,000 करोड़ रुपये के शेयर ऑफर फॉर सेल के तहत बेचे जाएंगे. कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर होगी. अगर आप भी इस आईपीओ में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो पहले इससे जुड़ी जरूरी डिटेल्स जान लें.

कंपनी ने एंकर निवेशकों से जुटाए इतनी रकम

एंकर निवेशकों के लिए बजाज हाउसिंग फाइनेंस का आईपीओ शुक्रवार 6 सितंबर को खुल गया. कंपनी ने एंकर निवेशकों से 1,758 करोड़ रुपये जुटाए हैं. कंपनी ने जानकारी दी है कि एंकर निवेशकों को कुल 251,142,856 इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है. इन शेयरों को 70 रुपये प्रति इक्विटी शेयरों के हिसाब से आवंटित किया गया है. एंकर राउंड में सिंगापुर की सरकार, ICICI प्रूडेंशियल बैंकिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज फंड, न्यू वर्ल्ड इंक शामिल हुए हैं.

कंपनी ने प्राइस बैंड 66 रुपये से लेकर 70 रुपये प्रति शेयर के बीच तय किया है. आईपीओ में रिटेल निवेशक 214 शेयरों के एक लॉट में बोली लगा सकते हैं. वहीं अधिकतम 13 लॉट को सब्सक्राइब किया जा सकता है. ऐसे में खुदरा निवेशक कम से कम 14,980 रुपये और अधिकतम 1,94,740 रुपये निवेश कर सकते हैं.

आईपीओ से जुड़ी जरूरी तारीखें:

  • आईपीओ खुलने की तारीख- सोमवार 9 सितंबर 2024
  • आईपीओ बंद होने की तारीख- बुधवार, 11 सितंबर 2024
  • अलॉटमेंट की तारीख- गुरुवार 12 सितंबर 2024
  • रिफंड प्राप्त करने की तारीख- शुक्रवार 13 सितंबर 2024
  • शेयरों को डीमैट खाते में ट्रांसफर करने की डेट-शुक्रवार, 13 सितंबर 2024
  • डीमैट खाते में शेयरों को क्रेडिट करने की तारीख- शुक्रवार 13 सितंबर 2024
  • लिस्टिंग की डेट- सोमवार 16 सितंबर 2024

ग्रे मार्केट में मचा रहा धमाल

बजाज हाउसिंग फाइनेंस कंपनी ग्रे मार्केट में अच्छी कमाई के संकेत दे रहा है. शेयर शनिवार को 51 रुपये की जीएमपी पर बना हुआ है. ऐसे में शेयरों की लिस्टिंग 72.86 फीसदी प्रीमियम के साथ 121 रुपये पर संभव है. अगर ऐसा होता है तो कंपनी पहले ही दिन निवेशकों की झोली भरने में सफल रहेगी.

क्या करती है कंपनी?

बजाज हाउसिंग फाइनेंस एक नॉन डिपॉजिट टेकिंग हाउसिंग फाइनेंस कंपनी (HFC) कंपनी है. इस कंपनी की स्थापना साल 2008 में हुई थी. कंपनी साल 2015 से नेशनल हाउसिंग बैंक (NHB) के साथ रजिस्टर्ड है.

ये भी पढ़ें-

Madhabi Puri Buch: सेबी प्रमुख की नई मुसीबत, जिस कंपनी की चल रही थी जांच, उससे कमाई करने का लगा आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम जमा कर बनाएं लाखों का फंड, जानें पोस्ट ऑफिस RD का गणित
हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम जमा कर बनाएं लाखों का फंड, जानें पोस्ट ऑफिस RD का गणित
चीनी 20 रुपए हुई महंगी, कीमत में रिकॉर्ड उछाल, जानें ताजा रेट
Sugar Price: चीनी 20 रुपए हुई महंगी, कीमत में रिकॉर्ड उछाल, जानें ताजा रेट
बदल जाएगी दिल्ली की तस्वीर, मेट्रो से मकानों तक होंगे ये बड़े बदलाव
MPD-2047: बदल जाएगी राजधानी की तस्वीर, मेट्रो से मकानों तक होंगे ये बड़े बदलाव
RD पर कहां मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज? SBI, ICICI, PNB और PO से तुलना जानें
RD पर कहां मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज? SBI, ICICI, PNB और PO से तुलना जानें

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले अरविंद केजरीवाल
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले केजरीवाल
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Last Sawan Somwar 2026: सावन के तीन सोमवार नहीं रख पाए व्रत? 24 अगस्त को मिल रहा आखिरी मौका, जानिए क्या करें
सावन के तीन सोमवार नहीं रख पाए व्रत? 24 अगस्त को मिल रहा आखिरी मौका, जानिए क्या करें
Embed widget