एक्सप्लोरर

Madhabi Puri Buch: सेबी प्रमुख की नई मुसीबत, जिस कंपनी की चल रही थी जांच, उससे कमाई करने का लगा आरोप

Madhabi Puri Buch Wockhardt Issue: सेबी चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच एक के बाद एक नए विवाद में फंसती जा रही हैं. विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने उनके खिलाफ अनियमितता का नया आरोप लगाया है...

बाजार नियामक सेबी की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच अब एक नए विवाद में फंसती नजर आ रही हैं. मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस उनके खिलाफ एक नया मामला लेकर आई है. कांग्रेस का नया आरोप है कि जिस कंपनी के खिलाफ नियामक की जांच चल रही थी, उससे नियामक की प्रमुख को कमाई हो रही थी.

कांग्रेस ने लगाया रेंटल इनकम का आरोप

कांग्रेस के अनुसार, सेबी चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच को वित्त वर्ष 2018-19 से वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान कैरोल इन्फो सर्विसेज लिमिटेड नाम की एक कंपनी से करीब 2.17 करोड़ रुपये मिले. ये रुपये उन्हें किराए के रूप में मिले. कैरोल इन्फो सर्विसेज ने अपनी 2022-23 की सालाना रिपोर्ट में बताया है कि वह खोराकीवाला होल्डिंग्स एंड इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड की सब्सिडियरी है और Wockhardt हॉस्पिटल्स लिमिटेड एक एसोसिएट कंपनी है.

पिछले साल सेबी ने की Wockhardt की जांच

Wockhardt का नाम इस कारण उल्लेखनीय हो जाता है, क्योंकि उसके खिलाफ पिछले साल इनसाइडर ट्रेडिंग को लेकर सेबी की जांच चल रही थी. मिंट की एक रिपोर्ट में टॉफ्लर के हवाले से बताया गया है कि दवा कंपनी Wockhardt के फाउंडर एवं चेयरमैन हबील खोराकीवाला का नाम खोराकीवाला होल्डिंग्स एंड इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर के रूप में दर्ज है.

10 साल से ज्यादा पुराना है Wockhardt का मामला

दवा कंपनी Wockhardt के खिलाफ हुई जांच से सीधे तौर पर सेबी की मौजूदा चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच का कोई कनेक्शन नहीं निकलता है. Wockhardt का इनसाइडर ट्रेडिंग का मामला 2013 के एक डिस्क्लोजर से जुड़ा हुआ है. सेबी ने इस मामले में मार्च 2023 में आदेश सुनाया, जिसकी सुनवाई सिंगल एडजुकेटिंग ऑफिसर विजयंत कुमार वर्मा के द्वारा की गई.

पहले से इन विवादों में सेबी चेयरपर्सन

सेबी चीफ के खिलाफ ये मामला ऐसे समय उठा है, जब पहले से ही उनके खिलाफ कई आरोप चल रहे हैं. सबसे पहले उनके ऊपर हिंडनबर्ग रिसर्च के द्वारा अडानी समूह के साथ कमर्शियल रिलेशन रखने का आरोप लगाया गया, जिसका अडानी समूह और सेबी प्रमुख दोनों ने खंडन किया. फिर कांग्रेस ने आईसीआईसीआई बैंक का मसला उठाया, जिसे बैंक ने बयान जारी कर नकार दिया. अब दवा कंपनी वाला मामला उठाया गया है. दूसरी ओर जी ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा भी बुच के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगा चुके हैं. वहीं सेबी के लगभग आधे कर्मचारी बुच के ऊपर टॉक्सिक वर्क कल्चर का आरोप लगाते हुए सरकार को चिट्ठी लिख चुके हैं.

ये भी पढ़ें: सेबी चेयरपर्सन की बढ़ने वाली हैं मुश्किलें, भ्रष्टाचार समेत तमाम आरोपों की जांच करेगी पीएसी, जल्द मिलेगा समन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में प्रदूषण के नाम पर वसूले 843 करोड़, नहीं हुए खर्च, डेटा भी गायब- CAG
दिल्ली में प्रदूषण के नाम पर वसूले 843 करोड़, नहीं हुए खर्च, डेटा भी गायब- CAG
Bill Gates की बेटी को हो सकती है 20 साल जेल की सजा, लेकिन क्यों?
बिल गेट्स की बेटी को हो सकती है 20 साल जेल की सजा, लेकिन क्यों?
8 महीने पहले हुई भविष्यवाणी सच! Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
8 महीने पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, अब Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
बिहार बनाम झारखंड: बंटवारे के बाद एक राज्य भारी घाटे में और दूसरा फायदे में क्यों?
बिहार बनाम झारखंड: बंटवारे के बाद एक राज्य भारी घाटे में और दूसरा फायदे में क्यों?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget