एक्सप्लोरर

Axis Bank Hikes FD Rates: एफडी में गाढ़ी कमाई रखने वालों के लिए खुशखबरी! Axis Bank ने एफडी पर ब्याज दरें बढ़ाने का किया ऐलान

Axis Bank FD Rates: एक्सिस बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट्स पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है. एक्सिस बैंक के एफडी पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी का फैसला 12 मई 2022 से ही लागू हो गया है.

Axis Bank Hikes Interest Rates On FD: बैंक एफडी में गाढ़ी कमाई जमा रखने वालों के लिए खुशखबरी है. निजी क्षेत्र की एक्सिस बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट्स ( Fixed Deposits) पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है. एक्सिस बैंक के एफडी पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी का फैसला 12 मई 2022 से ही लागू हो गया है. एक्सिस बैंक 7 दिनों से लेकर 10 वर्ष के लिए टर्म डिपॉजिट ऑफर करता है. जिस पर अब 2.50 फीसदी से लेकर 5.75 फीसदी ब्याज मिलेगा. 

जानिए कितने मिलेगा ब्याज
2 करोड़ रुपये तक एक साल के अवधि वाले एफडी पर 4.75 फीसदी ब्याज मिलेगा. 2 साल के अवधि वाले एफडी पर 5.30 फीसदी, 3 से 5 साल के अवधि वाले एफडी पर 5.60 फीसदी और 5 से 10 साल के अवधि वाले एफडी पर 5.75 फीसदी ब्याज अब से मिलेगा. 

सीनियर सिटीजन को मिलेगा ज्यादा ब्याज
सीनियर सिटीजन को 2 करोड़ रुपये तक एक साल के अवधि वाले एफडी पर 5 फीसदी ब्याज मिलेगा. 2 साल के अवधि वाले एफडी पर 5.95 फीसदी, 3 से 5 साल के अवधि वाले एफडी पर 6.25 फीसदी और 5 से 10 साल के अवधि वाले एफडी पर 6.50 फीसदी ब्याज अब से मिलेगा. यानि सामान्य लोगों से 0.75 फीसदी ज्यादा.  

 रेपो रेट और सीआरआर बढ़ने का असर
आरबीआई ( RBI) के रेपो रेट ( Repo Rate) में 40 बेसिस प्लाइंट और सीआरआर ( Cash Reserve Ratio) में 50 बेसिस प्वाइंट बढ़ोतरी करने के फैसले के बाद बैंक एफडी पर ब्याज दरें बढ़ाने लगे हैं. बैंक से लोन लेने वालों के लिए भले ही ब्याज दरों में बढ़ोतरी महंगाई लेकर आई है. लेकिन एफडी के तौर पर अपनी जमा पूंजी बैंक में रखने वालों को ज्यादा रिटर्न मिलने वाला है. 

बैंक एफडी पर बढ़ा रहे ब्याज दरें
आरबीआई के 4 मई को रेपो रेट बढ़ाने के फैसले के बाद से कई बैंक डिपॉजिट्स पर ब्याज दरें बढ़ा चुके हैं. जिसमें बंधन बैंक के अलावा कोटक महिंद्रा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, आईसीआईसीआई बैंक शामिल है. इन बैंकों ने अलग अलग अवधि वाले फिक्स्ड डिपॉजिट्स पर रिटेल कस्टमर्स के लिए ब्याज दरें बढ़ाने का ऐलान किया है. कोटक महिंद्रा बैंक ने एफडी रेट्स में 390 दिनों के एफडी पर ब्याज दरों में 30 बेसिस प्वाइंट और 23 महीने वाले एफडी पर ब्याज दरों में 35 बेसिस प्वाइंट
बढ़ाने का निर्णय लिया है. बंधन बैंक ने भी एक साल से 18 महीने के बीच के अवधि और 18 महीने से 2 साल के अवधि वाले एफडी पर ब्याज दरों में 50 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है. हालांकि ये शुरुआत है माना जा रहा है कि आने वाले समय में कई बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट्स को आकर्षक बनाने के लिए ब्याज दरें बढ़ाने का निर्णय लेने वाले हैं. 

कम रिटर्न के चलते म्यूचुअल फंड में बढ़ा निवेश
दरअसल एफडी पर ब्याज दरें बीते कुछ वर्षों में काफी कम हो गई थी. जिसके चलते निवेशक बैंकों में पैसे डिपॉजिट रखने की बजाये जोखिम वाले रिटर्न जैसे म्यूचुअल फंड या फिर शेयर बाजार में बेहतर रिटर्न के लिए निवेश कर रहे थे. लेकिन फिलहाल भले ही आरबीआई ने रेपो रेट 40 बेसिस प्वाइंट बढ़ाया हो लेकिन आने वाले दिनों में इसके और बढ़ाये जाने की संभावना है. ऐसे में आने वाले दिनों में फिक्स्ड डिपॉजिट्स पर ब्याज दरें बढ़ने के आसार हैं. 

ये भी पढ़ें

IPO Watch: पारादीप फॉस्फेट का आईपीओ 17 मई को खुलेगा, सरकार अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचेगी

Rupee vs Dollar: रुपया एक बार फिर रिकॉर्ड गिरावट पर पहुंचा, 77.59 ₹ प्रति डॉलर के ऑलटाइम निचले स्तर पर आया

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना OTP, बिना अलर्ट के खातों से पैसा गायब, किसने लूटे PNB के 35 करोड़?
बिना OTP, बिना अलर्ट के खातों से पैसा गायब, किसने लूटे PNB के 35 करोड़?
एक Email ने छीनी 250 लोगों की नौकरी, महीने भर में Amazon की दूसरी बड़ी छंटनी
एक Email ने छीनी 250 लोगों की नौकरी, महीने भर में Amazon की दूसरी बड़ी छंटनी
दीवाली से पहले बढ़ेगी गैस सिलेंडर की कीमत? चेक करें आज का बुकिंग रेट
दीवाली से पहले बढ़ेगी गैस सिलेंडर की कीमत? चेक करें आज का बुकिंग रेट
बढ़ती महंगाई के बीच यूएस फेड में लिया बड़ा फैसला, ब्याज दरों को रखा स्थिर
बढ़ती महंगाई के बीच यूएस फेड में लिया बड़ा फैसला, ब्याज दरों को रखा स्थिर

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget