एक्सप्लोरर

Axis Bank ने बदले नियम, 1 दिसंबर से कैश जमा और निकालने पर लगाई लिमिट

अगर आपका एक्सिस बैंक में अकाउंट है तो जान लें कि एक्सिस बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए फ्री कैश ट्रांजैक्शन की लिमिट को घटा दिया है. मिनिमम बैंलेंस रखने पर लगने वाला अधिकतम मासिक चार्ज भी बढ़ा दिया है.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • न्यूनतम शेष राशि न रखने पर मासिक जुर्माना बढ़ेगा।

आज की तारीख में ज्यादातर लोगों ने बैंक अकाउंट खुलवाया हुआ है, क्योंकि इसके जरिए लोगों के पैसों से जुड़े कई काम आसानी से हो जाते हैं. अगर आप भी बैंक में पैसे जमा करते और निकालते हैं तो बैंक से जुड़ी हर छोटी-बड़ी नई अपडेट के बारे में जानकारी होनी चाहिए.

ऐसे में अगर आपका एक्सिस बैंक में सेविंग्स अकाउंट है और आप बैंक में पैसे जमा करते हैं और निकालते हैं तो यह जानकारी आपके काम की है, क्योंकि अब बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए कैश ट्रांजैक्शन से जुड़े नियमों में बदलाव किया है. ऐसे में अब ये जानना जरूरी है कि आखिर बैंक ने कैश ट्रांजैक्शन को लेकर क्या बदलाव किया है.

फ्री कैश ट्रांजैक्श कितनी बार कर सकेंगे?

बता दें कि एक्सिस बैंक ने घरेलू और NRI ईजी एक्सेस के साथ कुछ अन्य सेविंग्स अकाउंट में फ्री कैश ट्रांजैक्शन की संख्या कम करने का फैसला किया है. अहम बात ये है कि इसका असर कृषि और घरेलू सेविंग्स अकाउंट पर भी पड़ेगा.

कब से लागू होंगे नियम?

सबसे पहले ये जानते हैं कि आखिर नियम लागू कब से किए जाएंगे? तो ये नियम1 दिसंबर 2026 यानी अगले महीने से लागू होंगे. ऐसे में अब ग्राहकों को अपने सेविंग्स अकाउंट पर लागू नए नियमों और चार्ज की जानकारी होनी जरूरी है.

मिनिमम बैलेंस का जुर्माना भी बढ़ा

बड़ी बात ये है कि बैंक ने फ्री कैश लेनदेन की लिमिट में तो बदलाव किया ही है, इसके साथ ही एक्सिस बैंक ने मिनिमम बैंलेंस नहीं रखने पर जो चार्ज लगाया जाता है, तो अब बैंक ने मिनिमम बैंलेंस रखने पर लगने वाला अधिकतम मासिक चार्ज भी बढ़ा दिया है, जो कि कुछ इस प्रकार है...

  • सबसे पहले तो अर्ध-शहरी शाखाओं में ईजी एक्सेस अकाउंट के लिए चार्ज 300 से बढ़ा दिया है और अब 600 रुपये होगा.
  • वहीं मेट्रो और शहरी शाखाओं में अधिकतम चार्ज 600 रुपये ही रहेगा.
  • ध्यान रखें, वेतनभोगी ग्राहकों पर मिनिमम बैंलेंस से जुड़े ये पेनल्टी लागू नहीं होगी.
  • NRI ईजी एक्सेस अकाउंट के लिए अर्ध-शहरी और ग्रामीण शाखाओं के लिए पेनल्टी 300 से बढ़ाकर 600 रुपये होगी.
  • इसके अलावा ये चार्ज ग्रामीण शाखाओं में 150 से बढ़ाकर 600 रुपये किया जाएगा.

फ्री कैश ट्रांजैक्शन कर सकते हैं?

जानने वाली बात ये है कि अभी ईजी एक्सेस, कृषि, घरेलू सेविंग्स अकाउंट और NRI ईजी एक्सेस के ग्राहक महीने में चार बार फ्री कैश ट्रांजैक्शन कर सकते हैं. इसके अलावा कुल कैश लेनदेन की लिमिट 1 लाख रुपये है. ऐसे में इनमें से जो भी लिमिट पूरी होती है, तो उसके बाद ग्राहकों को चार्ज देना पड़ सकता है. लेकिन अब इसमें कुछ बदलाव होने जा रहा है, जिसके बारे में एक्सिस बैंक के ग्राहकों को पता होना चाहिए.

क्या बदलाव होगा?

अभी तो फ्री कैश ट्रांजैक्शन की संख्या चार है, उसे 1 दिसंबर से घटाकर तीन कर दिया जाएगा. ऐसे में अब अहम सवाल ये है कि क्या जो 1 लाख रुपये की कुल कैश लेनदेन की लिमिट है उसमें भी बदलाव किया जाएगा? तो इसका जवाब है नहीं, फिलहाल 1 लाख रुपये की कुल नकद लेनदेन की लिमिट पहले जैसी ही रहेगी. 

सीमा पूरी होने पर क्या होगा?

ध्यान देने वाली बात ये है कि जब तय फ्री लिमिट पूरी हो जाएगी तो कैश निकलने या फिर जमा करने पर ग्राहकों को एक्स्ट्रा चार्ज देना पड़ सकता है. ऐसे में अगर आपका इस बैंक में अकाउंट है तो अब आपको फ्री कैश लेनदेन करने की लिमिट का खास ध्यान देना पड़ेगा.

सोने पर टैक्स बढ़ा तो तस्करी 1500% बढ़ी, देश में 50 टन सोना चोरी से आया

प्रतीक्षा राणावत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 12 वर्षों का अनुभव है. इन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मल्टीमीडिया (B.Sc - Multimedia) में ग्रेजुएशन किया है और इसके बाद जन संचार (Mass Communication) में पोस्ट ग्रेजुएशन भी किया है. अपने करियर की शुरुआत इन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, लेकिन समय के साथ लेखन में भी अपनी मजबूत पहचान बनाई. वर्तमान में प्रतीक्षा बिजनेस से जुड़े विषयों के लिए लेखन करती हैं. इसके साथ- साथ ही इन्हें ट्रैवलिंग, नई चीज़ों को एक्सप्लोर करना और किताबें पढ़ने का भी शौक है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

सोने पर टैक्स बढ़ा तो तस्करी 1500% बढ़ी, देश में 50 टन सोना चोरी से आया
सोने पर टैक्स बढ़ा तो तस्करी 1500% बढ़ी, देश में 50 टन सोना चोरी से आया
Dhanteras Gold Coin: 24 कैरेट या 22 कैरेट, पूजा के लिए कौन सा सिक्का खरीदें?
Dhanteras 2026: सोने के सिक्के पर 999 या 916 का क्या मतलब? खरीदने से पहले समझ लें
चीनी 30% महंगी, देश में अनाज से लेकर चिकन-दूध तक के बढ़े रेट
चीनी 30% महंगी, देश में अनाज से लेकर चिकन-दूध तक के बढ़े रेट
9000 करोड़ का है काला सोने के बाजार! दिल्ली से मुंबई तक हर घर से निकलता है हजारों का माल
9000 करोड़ का है काला सोने के बाजार! दिल्ली से मुंबई तक हर घर से निकलता है हजारों का माल
Advertisement

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में चंद्रबाबू नायडू का जादू, YSR कांग्रेस का क्या है हाल?
आंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में चंद्रबाबू नायडू का जादू, YSR कांग्रेस का क्या है हाल?
CM सम्राट चौधरी ने दिल्ली में कहा- बिहार की दो कमजोरी… पानी और आबादी
CM सम्राट चौधरी ने दिल्ली में कहा- बिहार की दो कमजोरी… पानी और आबादी
LIVE: अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध! मिडिल-ईस्ट में तनाव, अब ट्रंप की क्या तैयारी
LIVE: अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध! मिडिल-ईस्ट में तनाव, अब ट्रंप की क्या तैयारी
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
अफरीदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के करीब रोहित शर्मा, ऑकलैंड में रच सकते हैं इतिहास
अफरीदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के करीब रोहित शर्मा, ऑकलैंड में रच सकते हैं इतिहास
राहुल गांधी के US दौरे पर BJP का तंज, 'वोट चोरी नहीं, काम चोरी...'
राहुल गांधी के US दौरे पर BJP का तंज, 'वोट चोरी नहीं, काम चोरी...'
Bengaluru Congestion Tax Rule: कंजेशन टैक्स से जाम कैसे खत्म करेगा बेंगलुरु, कितना कारगर होगा यह नियम?
कंजेशन टैक्स से जाम कैसे खत्म करेगा बेंगलुरु, कितना कारगर होगा यह नियम?
BPSC TRE 4.0 Last Date: बिहार में 33,320 शिक्षक पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका, फौरन करें अप्लाई
बिहार में 33,320 शिक्षक पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका, फौरन करें अप्लाई
Embed widget