एक्सप्लोरर

Avalon Tech IPO: कल खुल रहा इस वित्त वर्ष का पहला आईपीओ, एंकर इंवेस्टर्स ने खरीदे 389 करोड़ के शेयर्स

Avalon Tech IPO: कल 3 अप्रैल, 2024 को वित्त वर्ष 2023-24 का पहला आईपीओ खुलने जा रहा है. यह आईपीओ इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज देने वाली कंपनी एवलॉन टेक का है. जानते हैं इस आईपीओ के डिटेल्स.

Avalon Tech IPO: इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज देने वाली कंपनी एवलॉन टेक (Avalon Tech) वित्त वर्ष 2023-24 का पहले आईपीओ लाने वाली है. इस आईपीओ की खास बात ये है कि कंपनी ने एंकर निवेशकों के जरिए पहले ही 389.25 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं. यह आईपीओ एंकर निवेशकों के लिए 31 मार्च, 2023 को ही खुल गया था. वहीं इस वित्त वर्ष का पहला आईपीओ सामान्य निवेशकों के लिए 3 अप्रैल, 2023 से खुलेगा. आईपीओ का कुल इश्यू साइज 865 करोड़ रुपये का है. इस आईपीओ में नए शेयर और ऑफर फॉर सेल दोनों तहत के शेयर जारी किए जाएंगे. आइए जानते हैं इस आईपीओ की कुछ खास बातें-

24 एंकर इंवेस्टर्स ने खरीदे शेयर

एवलॉन टेक ने आईपीओ के ओपन होने से पहले ही एंकर निवेशकों के जरिए 389.25 करोड़ रुपये इकट्ठा कर लिया है. यह राशि कुल 24 एंकर निवेशकों के जरिए इकट्ठा की गई है. कंपनी के शेयरों को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट किया जाएगा. कंपनी ने 8,927,751 शेयरों को 24 एंकर निवेशकों को अलॉट किया है. BSE के मुताबिक 436 रुपये प्रति शेयर के भाव पर सभी एंकर शेयरों को लिस्ट किया गया है. इस शेयरों की फेस वैल्यू 2 रुपये प्रति शेयर है. एंकर निवेशकों में मुख्य नाम है गोल्डमैन सैक्श फंड्स, एचडीएफसी लार्ज एंड मिडकैप फंड, फ्रैंकलिन इंडिया ऑपर्च्युनिटीज फंड, व्हाइट ऑफ कैपिटल फंड्स, आईआईएफएल सेलेक्ट सीरीज II, महिंद्रा मनुलाइफ फंड्स और नोमुरा इंडिया स्टॉक मदर फंड जैसे नाम शामिल हैं.

सामान्य निवेशक तक तक कर पाएंगे सब्सक्राइब

एवलॉन टेक का आईपीओ सामान्य नागरिकों के लिए 3 से 6 अप्रैल तक के लिए खुला रहा है. इस आईपीओ का साइज 865 करोड़ रुपये है. इसमें कुल 320 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे. वाकी शेयरों को ऑफर फॉर सेल के जरिए बेचा जाएगा. इस कंपनी के शेयर का प्राइस बैंड 415 रुपये से लेकर 436 रुपये तय किया गया है. इस इश्यू में से 75 फीसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIP), 15 फीसदी हिस्सा नॉन क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स और 10 फीसदी हिस्सा खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित किया गया है.

फंड का क्या करेगी कंपनी

कंपनी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि इस आईपीओ के जरिए जुटाए गए फंड को कंपनी अपने पुराने कर्ज को चुकाएगी. वहीं 90 करोड़ रुपये को कंपनी वर्किंग कैपिटल के रूप में यूज करेगी. एवलॉन टेक इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज से जुड़ी हुई कंपनी है. वित्त वर्ष 2020 में कंपनी को 12.33 करोड़, वित्त वर्ष 2021 में 23.08 करोड़ और वित्त वर्ष 2022 में 68.16 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ है. वहीं कंपनी की कमाई साल दर साल तेजी से बढ़ी है. वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का रेवेन्यू 851.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

ये भा पढ़ें-

Google News: छंटनी के बाद अब गूगल ने लिया ये बड़ा फैसला! कर्मचारियों पर पड़ेगा सीधा असर, जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
सेविंग अकाउंट वालों के लिए बदला डाक का ये नियम, आम आदमी को राहत
सेविंग अकाउंट वालों के लिए बदला डाक का ये नियम, आम आदमी को राहत

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget