एक्सप्लोरर

Google News: छंटनी के बाद अब गूगल ने लिया ये बड़ा फैसला! कर्मचारियों पर पड़ेगा सीधा असर, जानें

Google Cost Cutting: गूगल ने अपने खर्च को कम करने के लिए छंटनी का फैसला किया है. इसके बाद अब कंपनी ने एक और बड़ा निर्णय लिया है जिसका असर सीधा गूगल के कर्मचारियों पर पड़ेगा.

Google Cost Cutting Measures: दुनियाभर की टेक कंपनियां मुश्किल दौर (Layoffs in Tech Sector) से गुजर रही है. बढ़ते खर्च और घटती इनकम के कारण पिछले कुछ महीनों में कई टेक कंपनियों ने बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी (Layoffs) की है. इसमें गूगल का नाम भी शामिल है. छंटनी के बाद गूगल ने कॉस्ट कटिंग करने के लिए एक और फैसला लिया है जिसका सीधे तौर पर कंपनी के कर्मचारियों पर पड़ेगा. कंपनी ने एक मेमो जारी करके कंपनी के कॉस्ट कटिंग के प्लान के बारे में बताया है. बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट के मुताबिक इस मेमो को गूगल के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर रूथ पोराट और गूगल के वाइस प्रेसिडेंट प्रभाकर राघवन ने अपनी मंजूरी दे दी है.

कंपनी का क्या है प्लान

गूगल ने अपने खर्च में कटौती (Google Cost Cutting) करने के लिए कर्मचारियों को मिलने वाली कुछ सुविधाओं में कमी करने का फैसला किया है. इसमें किचन और कैफे से संबंधित कटौती भी शामिल है. सबसे पहले कंपनी ने हाइब्रिड वर्क कल्चर (Hybrid Work Culture) की शुरुआत का फैसला किया है. ऐसे में कर्मचारी हफ्ते में कुछ दिन ऑफिस और कुछ दिन घर से काम कर सकेंगे. इसके अलावा जिस दिन ऑफिस में कर्मचारियों की संख्या कम रहेगी उस दिन गूगल के कैफे और किचन की सुविधाओं को बंद रखा जाएगा. इस सभी फैसिलिटी को कर्मचारियों के काम करने के डाटा के अनुसार बदला जाएगा.

AI पर गूगल कर रहा फोकस

कंपनी के मेमो के अनुसार गूगल फिलहाल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) पर ज्यादा से ज्यादा फोकस करना चाहता है. इसके लिए कंपनी को अधिक से अधिक फंड्स की आवश्यकता है. ऐसे में अपने खर्च को बचाने के लिए कंपनी ने पहले ही 12,000 कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान कर दिया है. इस छंटनी के बारे गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा था कि कंपनी अपने खर्च में कटौती करके अपने प्रोडक्ट्स और दूसरी प्राथमिकताओं पर फोकस कर रही है. इसके लिए उन्हें छंटनी जैसे कई कड़े फैसले भी लेने पड़ रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

Digi Yatra App: अब इस एयरपोर्ट पर नहीं करना होगा यात्रियों को घंटों का इंतजार! शुरू हुई डिजिटल चेक इन की सुविधा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्लोबल इकोनॉमी में बजेगा भारत का डंका, IMF ने FY27 में 7% ग्रोथ का लगाया अनुमान
ग्लोबल इकोनॉमी में बजेगा भारत का डंका, IMF ने FY27 में 7% ग्रोथ का लगाया अनुमान
अंबानी बने भारत के सबसे अमीर शख्स, गौतम अदाणी से छीना नंबर-1 का ताज
अंबानी बने भारत के सबसे अमीर शख्स, गौतम अदाणी से छीना नंबर-1 का ताज
आखिर क्या करके मानेगा चीन! फिर से खरीदा 1000 टन गोल्ड, भारत पर क्या होगा असर?
आखिर क्या करके मानेगा चीन! फिर से खरीदा 1000 टन गोल्ड, भारत पर क्या होगा असर?
गजब सस्ता हुआ सोना, कल के बाद आज फिर गिरी कीमत; जानें 10 ग्राम का रेट
गजब सस्ता हुआ सोना, कल के बाद आज फिर गिरी कीमत; जानें 10 ग्राम का रेट

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget