एक्सप्लोरर

ATF Price Hiked: विमान ईंधन की कीमतों में फिर हुई बढ़ोतरी, रिकॉर्ड लेवल पर पहुंचे दाम

ATF Price Hiked Today: इंटरनेशनल लेवल पर तेल की कीमतों में इजाफा होने की वजह से विमान ईंधनों (ATF price in delhi) की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो गई है.

ATF Price Hiked Today: इंटरनेशनल लेवल पर तेल की कीमतों में इजाफा होने की वजह से विमान ईंधनों (ATF price in delhi) की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो गई है. आज ATF की कीमतों में 0.2 फीसदी का इजाफा हो गया है. इस साल में अबतक 8 बार एटीएफ की कीमतों में इजाफा हो चुका है. इसके अलावा पिछले कुछ दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी तेजी देखने को मिली है. 

रिकॉर्ड लेवल पर पहुंचे ATF के दाम
सार्वजनिक तेल कंपनियों की तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक, एटीएफ के दाम में 277.5 रुपये प्रति किलोलीटर यानी 0.2 फीसदी की वृद्धि की गई है. इस इजाफे के बाद राजधानी दिल्ली में एटीएफ के भाव 1,13,202.33 रुपये प्रति किलोलीटर हो गए हैं. इस तरह एटीएफ की कीमत रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गई है. 

10 रुपये के करीब महंगा हो चुका है पेट्रोल-डीजल
इस बीच पेट्रोल एवं डीजल के दाम में लगातार दसवें दिन किसी भी तरह का बदलाव नहीं हुआ है. इसके पहले करीब दो हफ्ते में पेट्रोल और डीजल दोनों के दामों में 10-10 रुपये प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला है. 

महीने में 2 बार एटीएफ की कीमतों में होता है संशोधन
विमान ईंधन की कीमतों में हर महीने की पहली और 16वीं तारीख को संशोधन किया जाता है जबकि तेल कंपनियों को पेट्रोल और डीजल की कीमत में दैनिक आधार पर बदलाव करने की छूट है. 

जानें कब-कब हो चुकी है बढ़ोतरी
एटीएफ की कीमतों में 16 मार्च को 18.3 फीसदी का इजाफा किया गया था. उसके बाद एक अप्रैल को भी इसके दाम में दो फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी. हलांकि, कीमत में ताजा बढ़ोतरी के बाद मुंबई में एटीएफ की कीमत अब 1,11,981.99 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है जबकि कोलकाता में इसकी कीमत 1,17,753.60 रुपये और चेन्नई में 1,16,933.49 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है.

कच्चे तेल की वजह से बढ़ी कीमतें
अपनी तेल जरूरतों को पूरा करने के लिए 85 फीसदी आयात पर निर्भर भारत में पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में हुई हालिया बढ़ोतरी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम में दर्ज की गई वृद्धि का नतीजा है. इसके अलावा महामारी से उबर रही अर्थव्यवस्था में तेल की मांग भी बढ़ रही है.

इस साल लगातार बढ़ी हैं कीमतें
किसी विमानन कंपनी की परिचालन लागत में करीब 40 फीसदी की हिस्सेदारी रखने वाले एटीएफ की कीमत भी इस साल लगातार बढ़ी है. इस साल अब तक हुई आठ मूल्य वृद्धि में एटीएफ के दाम 39,180.42 रुपये प्रति किलोलीटर तक बढ़ चुके हैं.

यह भी पढ़ें:
PNB ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, फोन में तुरंत सेव कर ले ये नंबर, घर बैठे मिलेंगी ये सभी सुविधाएं

Multibagger Stock: 35 रुपये वाले मल्टीबैगर स्टॉक ने दिया बंपर रिटर्न, सिर्फ 6 साल में 1 लाख बन गए 78 लाख, जानें कैसे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चांदी पर बड़ा फैसला, भारत ने दी 6500 टन सिल्वर इम्पोर्ट की मंजूरी
चांदी पर बड़ा फैसला, भारत ने दी 6500 टन सिल्वर इम्पोर्ट की मंजूरी
दुबई में अब भारत से भी महंगा बिक रहा है पेट्रोल, यहीं निकलता है कच्चा तेल
दुबई में अब भारत से भी महंगा बिक रहा है पेट्रोल, यहीं निकलता है कच्चा तेल
फेसबुक स्कैम में बुजुर्ग को 16 लाख की चपत, जानें कैसे मिला झांसा
फेसबुक स्कैम में बुजुर्ग को 16 लाख की चपत, जानें कैसे मिला झांसा
बैंक पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर, BPS ने की DA-DR और एरियर जारी करने की मांग
बैंक पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर, BPS ने की DA-DR और एरियर जारी करने की मांग

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
2027 में रिलीज होगी 'गबरू', दिखेगा सनी देओल का अनदेखा अवतार, प्रोड्यूसर ने किया कंफर्म
2027 में रिलीज होगी 'गबरू', दिखेगा सनी देओल का अनदेखा अवतार
Embed widget