एक्सप्लोरर

ASK Automotive IPO: अगले सप्ताह खुलेगा आस्क ऑटो का आईपीओ, इतना बड़ा होगा साइज, प्राइस बैंड का भी चल गया पता

Upcoming IPO: आस्क ऑटोमोटिव लिमिटेड वाहनों के कई प्रकार के कल-पुर्जे बनाती है. देश-विदेश की कई नामी वाहन कंपनियां आस्क ऑटोमोटिव की क्लांइट लिस्ट में शामिल हैं...

शेयर बाजार के कई निवेशकों का इंतजार आज अंतत: समाप्त हो गया. बहुप्रतीक्षित एएसके ऑटोमोटिव लिमिटेड आईपीओ को लेकर आज प्राइस बैंड से लेकर साइज समेत तमाम अन्य डिटेल्स का खुलासा हो गया. एएसके ऑटोमोटिव लिमिटेड का आईपीओ अगले सप्ताह बाजार में लॉन्च होने जा रहा है. इस तरह निवेशकों को दिवाली से पहले कमाई करने का बेहतरीन मौका मिल सकता है.

इस तारीख से बोली के लिए खुलेगा आईपीओ

बाजार नियामक सेबी ने पहले ही कंपनी को आईपीओ लाने के लिए हरी झंडी दे दी थी. कंपनी ने 12 जून को सेबी के पास आईपीओ का ड्राफ्ट यानी डीआरएचपी फाइल किया था, जिसे बाजार नियामक से पिछले महीने मंजूरी दी थी. उसके बाद कंपनी ने संकेत दिया था कि वह दिवाली से पहले आईपीओ लेकर आएगी. अब कंपनी ने बताया है कि उसका बहुप्रतीक्षित आईपीओ अगले सप्ताह 7 नवंबर को ओपन होने वाला है. एएसके ऑटो का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 9 नवंबर तक ओपन रहने वाला है.

ओएफएस में शामिल होंगे इतने शेयर

एएसके ऑटोमोटिव लिमिटेड में सिर्फ ऑफर फोर सेल का हिस्सा रहने वाला है. आईपीओ में कंपनी के प्रमोटर्स कुलदीप सिंह राठी और विजय राठी ऑफर फोर सेल के जरिए 2.95 करोड़ शेयरों को बिक्री के लिए रखने वाले हैं. एएसके ऑटोमोटिव लिमिटेड में कुलदीप सिंह राठी के पास सबसे ज्यादा 41.33 फीसदी हिस्सेदारी है. वहीं विजय राठी के पास कंपनी के 32.3 फीसदी शेयर हैं. ओएफएस में कुलदीप राठी 2,06,99,973 शेयर और विजय राठी 88,71,417 शेयर बेचने वाले हैं.

इस तरह से बाजार पर दबदबा

आईपीओ के लिए जेएम फाइनेंशियल, एक्सिस कैपिटल, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज और आईआईएफल सिक्योरिटीज को बुक-रनिंग लीड मैनेजर बनाया गया है. एएसके ऑटोमोटिव का ब्रेक-शू और एडवांस्ड ब्रेकिंग सिस्टम के बाजार पर दबदबा है. दो-पहिया वाहनों के मामले में ब्रेक-शू और एडवांस्ड ब्रेकिंग सिस्टम के बाजार के 50 फीसदी हिस्से पर कंपनी का कब्जा है. कंपनी के ग्राहकों में हीरो मोटोकॉर्प, होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया, बजाज ऑटो, टीवीएस मोटर और सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया शामिल हैं.

कम से कम इतने रुपये की होगी जरूरत

कंपनी ने आईपीओ के लिए 268 रुपये से 282 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है. एक लॉट का साइज 53 शेयरों का है. ऐसे में आईपीओ में पैसे लगाने वाले इन्वेस्टर्स को कम से कम 14,946 रुपये रखने होंगे. आईपीओ के बाद 15 नवंबर को शेयर अलॉट किए जाएंगे. 17 नवंबर को शेयर डीमैट अकाउंट में क्रेडिट होंगे. 20 नवंबर को एएसके ऑटो के शेयरों की लिस्टिंग हो जाएगी.

ये भी पढ़ें: लैंको यूनिट के लिए गौतम अडानी ने बढ़ाया दांव, रेस से बाहर हुई मुकेश अंबानी की कंपनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
सेविंग अकाउंट वालों के लिए बदला डाक का ये नियम, आम आदमी को राहत
सेविंग अकाउंट वालों के लिए बदला डाक का ये नियम, आम आदमी को राहत

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget