एक्सप्लोरर

Adani Power Lanco Offer: लैंको यूनिट के लिए गौतम अडानी ने बढ़ाया दांव, रेस से बाहर हुई मुकेश अंबानी की कंपनी

Adani Power New Offer: अडानी पावर ने लैंको अमरकंटक पावर को खरीदने के लिए नए सिरे से बोली पेश की है. अडानी समूह की कंपनी ने अब अपनी बोली बढ़ा दी है...

अडानी समूह की कंपनी अडानी पावर ने दिवाला प्रक्रिया से गुजर रही कंपनी लैंको अमरकंटक पावर को खरीदने में फिर से दिलचस्पी दिखाई है. इसके लिए अडानी पावर ने अपनी बोली बढ़ा दी है. अब अडानी समूह की कंपनी ने 3,650 करोड़ रुपये का बढ़ा हुआ ऑफर पेश किया है. खबरों में ऐसी जानकारी दी जा रही है.

पहले इतना बड़ा था अडानी का ऑफर

ईटी की एक हालिया रिपोर्ट में मामले से जुड़े दो लोगों क हवाले से बताया गया है कि अडानी पावर ने लैंको अमरकंटक पावर को खरीदने में फिर से दिलचस्पी दिखाई है. अब कंपनी ने अपनी बोली को बढ़ाकर 3,650 करोड़ रुपये कर दिया है. इससे पहले अडानी पावर ने दिसंबर में 2,950 करोड़ रुपये का ऑफर दिया था.

इस ऑफर के पक्ष में आए थे वोट

दिसंबर में अडानी पावर के अलावा अन्य कंपनियों ने भी लैंको अमरकंटक पावर के लिए बोलियां पेश की थी. हालांकि तब कर्जदाताओं में ज्यादातर ने पीएफसी की अगुवाई वाले एक कंसोर्टियम की बोली के पक्ष में वोट दिया था. कंसोर्टियम का ऑफर 3,020 करोड़ रुपये का था. उसके बाद अडानी पावर ने खुद को रेस से बाहर कर लिया था. हालांकि अब अडानी की कंपनी ने फिर से दिलचस्पी दिखाई है.

छत्तीसगढ़ में चलाती है पावर प्लांट

रिपोर्ट की मानें तो अडानी के नए ऑफर पर लैंको अमरकंटक पावर की कर्जदाताओं की समिति आज ही यानी 2 नवंबर को विचार कर सकती है. लैंको अमरकंटक पावर दिवालिया होने के बाद इन्सॉल्वेंसी की प्रक्रिया से गुजर रही है. कंपनी छत्तीसगढ़ में कोरबा-चंपा हाइवे के पास कोयला आधारित थर्मल पावर प्लांट चलाती है.

इतना बड़ा था रिलायंस का ऑफर

पहले उसे खरीदने में मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज ने भी दिलचस्पी दिखाई थी. रिलायंस इंडस्ट्रीज का ऑफर 2,103 करोड़ रुपये का था. तीनों पक्षों यानी पीएफसी की अगुवाई वाले कंसोर्टियम, अडानी पावर और रिलायंस इंडस्ट्रीज के ऑफर पर हुई वोटिंग में सबसे ज्यादा कर्जदाताओं ने कंसोर्टियम को वोट किया था. कंसोर्टियम के पक्ष में 95 फीसदी वोट आए थे, जबकि अडानी पावर को 17 फीसदी वोट मिले थे. रिलायंस इंडस्ट्रीज के पक्ष में एक भी वोट नहीं आया था, जिसके बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज मामले से अलग हो गई थी.

ये भी पढ़ें: जब दो विमानन कंपनियों के टॉप अधिकारियों की हो गई सीधी भिडंत!, जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुटखा-पान मसाला पर बैन, बेचने या खरीदने पर क्या होगी जेल, लगेगा जुर्माना!
गुटखा-पान मसाला पर बैन, बेचने या खरीदने पर क्या होगी जेल, लगेगा जुर्माना!
Income Tax डिपार्टमेंट से आया 6 हजार जमा करने का नोटिस? सरकार ने क्या कहा, जानें
Income Tax डिपार्टमेंट से आया 6 हजार जमा करने का नोटिस? सरकार ने क्या कहा, जानें
लावारिस पैसों के मामले में SBI नंबर 1, RBI के पास पड़े हैं हजारों करोड़ रुपए
लावारिस पैसों के मामले में SBI नंबर 1, RBI के पास पड़े हैं हजारों करोड़ रुपए
Xप्लेन: क्या मतलब! 23.40 लाख करोड़ डायरेक्ट टैक्स बढ़ा, फिर भारत की GDP क्यों गिर गई?
23.40 लाख करोड़ डायरेक्ट टैक्स बढ़ा, फिर भारत की GDP क्यों गिर गई?

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget