एक्सप्लोरर

Anant-Radhika Wedding: अनंत-राधिका की शाही शादी के शाही रिटर्न गिफ्ट्स, VVIP को करोड़ों की घड़ी-इनको जरी-चांदी के आइटम्स

Anant-Radhika Wedding: अनंत-राधिका की शादी में शामिल होने वाले VVIP गेस्ट्स और खास मेहमानों को करोड़ों रुपये के रिटर्न गिफ्ट्स दिए जाएंगे. इसमें घड़ी से लेकर प्योर जरी से लेकर चांदी के आइटम तक हैं.

Anant-Radhika Wedding Return Gifts: भारत के दिग्गज कारोबारी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट के साथ 12 जुलाई शुक्रवार को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. यह शाही शादी मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (Bandra Kula Complex) के जियो वर्ल्ड सेंटर में होगी, जिसमें देश और दुनिया के कई दिग्गज सितारे, बिजनेस टाइकून, फिल्म स्टार्स और खिलाड़ी शामिल होने वाले हैं. शादी के नए-नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं जिसमें तमाम रस्मों से लेकर भव्य इंतजाम के बारे में पता चल रहा है.

VVIP मेहमानों को मिलेगी करोड़ों के रिटर्न गिफ्ट्स

12 जुलाई को होने वाली इस शाही शादी में पहुंचने वाले अति विशिष्ट मेहमानों यानी VVIPs को करोड़ों रुपये के रिटर्न गिफ्ट्स दिए जाएंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शादी में शामिल होने वाले VVIP मेहमानों को अंबानी परिवार रिटर्न गिफ्ट के तौर पर करोड़ों रुपये की घड़ी दे रहा है.

मेहमानों को मिलेगी डिजाइनर साड़ी

वहीं कुछ मेहमानों को कश्मीर, बनारस और राजकोट में स्पेशल तौर पर डिजाइन किए गए रिटर्न गिफ्ट दिए जाएंगे. इसके साथ ही महिला मेहमानों के लिए अंबानी परिवार ने स्पेशल बांधनी दुपट्टा और साड़ी डिजाइन करवाए हैं. इसका जिम्मा विमल मजीठिया को पहले ही दे दिया गया है. खास बात ये है कि हर दुपट्टे को अलग-अलग तरह से डिजाइन करवाया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विवाह से पहले विमल मजीठिया की टीम ने कुल 876 साड़ियां और दुपट्टे तैयार करके भेज दिए हैं. इसके अलावा शादी में शामिल होने वाले मेहमानों को बनारस की स्पेशल जरी वाली साड़ी और फैब्रिक के बैग भी रिटर्न गिफ्ट के तौर पर दिए जाएंगे. कुछ मेहमानों को करीमनगर की स्पेशल चांदी की कलाकृतियां भी गिफ्ट की जाएगी. इन्हें स्पेशल नक्काशी करके तैयार किया गया है.

प्री-वेडिंग में मेहमानों को मिले थे डिजाइनर बैग्स और फुटवियर्स 

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में भी अंबानी परिवार ने मेहमानों को करोड़ों रुपये के रिटर्न गिफ्ट्स दिए थे. दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक मेहमानों को लग्जरी फैशन ब्रांड लुई विटॉन का बैग बतौर तोहफा दिया गया था. इसके साथ ही डिजाइनर फुटवियर, गोल्ड चेन और स्पेशल कैंडल्स रिटर्न गिफ्ट के तौर पर दिए गए थे. अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी के लिए अंबानी परिवार पानी की तरह पैसा बहा रहा है. यह शादी देश की सबसे महंगी शादियों में से एक होने जा रही है जिसका खर्च भी अपार है. 

ये भी पढ़ें-

Stock Market Gainers-Losers: बाजार के गुलजार और बेजार शेयर, टाटा के ये स्टॉक बने महारथी-सस्ता हुआ FMCG दिग्गज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान में हाहाकार: आसमान छू रहीं खाने-पीने की चीजों की कीमतें, थाली से गायब हो रहे दूध-मीट
ईरान में हाहाकार: आसमान छू रहीं खाने-पीने की चीजों की कीमतें, थाली से गायब हो रहे दूध-मीट
LPG सिलेंडर की सप्लाई पर अब 'नो टेंशन', सरकार ने कर दिया ये बड़ा काम
LPG सिलेंडर की सप्लाई पर अब 'नो टेंशन', सरकार ने कर दिया ये बड़ा काम
घटा या बढ़ा? आज आपके शहर में कितने में बिक रहा पेट्रोल, जानें 1 लीटर की ताजा कीमत
घटा या बढ़ा? आज आपके शहर में कितने में बिक रहा पेट्रोल, जानें 1 लीटर की ताजा कीमत
Food Delivery: आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget