एक्सप्लोरर

Amul Milk Price: क्या फिर दाम बढ़ाने वाला है अमूल? जानिए GCMMF के मैनेजिंग डायरेक्टर ने क्या जवाब दिया

Amul Milk Price: देश की अग्रणी दूध और डेयरी उत्पाद कंपनी अमूल को चलाने वाली संस्था जीसीएमएमएफ ने निकट समय में अमूल दूध के दाम बढ़ाने को लेकर बड़ा बयान दिया है.

Amul Milk Price: अमूल ब्रांड के तहत दुग्ध उत्पाद बेचने वाली गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ लिमिटेड (जीसीएमएमएफ) की दूध के दाम बढ़ाने की फिलहाल कोई योजना नहीं है. गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड (Gujarat Cooperative Milk Marketing Federation Ltd) के मैनेजिंग डायरेक्टर जयेन मेहता ने दूध की कीमत के बारे में पूछे जाने पर कहा,"फिलहाल हमारी कीमतें बढ़ाने की योजना नहीं है"

अमूल दूध के दाम बढ़ाने की कोई योजना नहीं-एमडी

जीसीएमएमएफ के एमडी ने कहा कि एक साल में लागत मूल्य 15 फीसदी बढ़ गया है जिससे संघ को पिछले साल रिटेल प्राइस में कुछ बढ़ोतरी करनी पड़ी थी. महीने की शुरुआत में ही अमूल दूध के दाम गुजरात में दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए थे. इसके पहले देश के अन्य राज्यों में भी अमूल दूध के दाम फरवरी में दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए थे.

अमूल की राजस्व वृद्धि 66,000 करोड़ रुपये होने का अनुमान

दूध की बढ़ती मांग के बीच कंपनी ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए राजस्व में 20 फीसदी बढ़ोतरी के साथ इसके 66,000 करोड़ रुपये होने का अनुमान लगाया है. कंपनी ने वित्त वर्ष 2022-23 में 55,055 करोड़ रुपये का कारोबार किया जो एक साल पहले की तुलना में 18.5 फीसदी ज्यादा है.

GCMMF रिटेल कीमतों का 80 फीसदी दूध उत्पादक किसानों को देता है

जीसीएमएमएफ ने कहा कि कोविड काल के बाद डेयरी उत्पादों की मांग काफी बढ़ गई थी, जिससे पिछले वित्त वर्ष में कंपनी के राजस्व में एक मजबूत वृद्धि देखी. जयेन मेहता ने कहा कि जीसीएमएमएफ ने कोविड महामारी के कारण 2020 और 2021 में कीमतें नहीं बढ़ाई थीं लेकिन पिछले साल कुछ मौकों पर कीमतें बढ़ाई गईं.

GCMMF का बड़ा बयान

उन्होंने कहा कि जीसीएमएमएफ खुदरा कीमतों का लगभग 80 फीसदी दुग्ध उत्पादक किसानों को देता है. उन्होंने कहा, "उम्मीद है कि सभी उत्पादों की बिक्री इसी रफ्तार से चलती रहेगी. मांग अब असंगठित क्षेत्र से संगठित कंपनियों की तरफ जा रही है"

ये भी पढ़ें

PSBs Net Profit: पिछले वित्त वर्ष सरकारी बैंकों का मुनाफा इतना रहने की उम्मीद, सबसे आगे होगा ये बैंक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज कितने का मिलेगा 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल एलपीजी का ताजा रेट
आज कितने का मिलेगा 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल एलपीजी का ताजा रेट
आज सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल? देखें पूरी रेट लिस्ट
आज सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल? देखें पूरी रेट लिस्ट
बिना बताए बैंक क्यों घटा देते हैं आपकी क्रेडिट कार्ड लिमिट?
बिना बताए बैंक क्यों घटा देते हैं आपकी क्रेडिट कार्ड लिमिट?
डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget