एक्सप्लोरर

Amazon Q-Commerce: जोमैटो-स्विगी को मिलेगा तगड़ा कंपटीशन, अमेजन ने शुरू कर दी क्विक कॉमर्स में उतरने की तैयारी

Amazon Quick Commerce Business: पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि अमेजन का क्विक कॉमर्स में उतरने का कोई इरादा नहीं है. हालांकि अब कंपनी इस पर गंभीरता से काम शुरू कर चुकी है...

तेजी से उभरते क्विक कॉमर्स सेक्टर में आने वाले दिनों में दिग्गजों की एंट्री होने वाली है. ई-कॉमर्स की सबसे बड़ी वैश्विक कंपनी अमेजन ने तो भारत के क्विक कॉमर्स बाजार में उतरने की तैयारियां शुरू भी कर दी है. इस सेगमेंट में अमेजन की एंट्री से स्विगी और जोमैटो जैसी कंपनियों को कड़ी टक्कर मिलने का अनुमान है.

अगले साल हो सकती है शुरुआत

ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेजन अगले साल की शुरुआत में भारतीय बाजार में क्विक कॉमर्स में एंट्री कर सकती है. कंपनी की योजना भारतीय बाजार में क्विक कॉमर्स का कारोबार नए साल की पहली तिमाही में शुरू करने की है. कंपनी ने इसके लिए अपनी लीडरशिप टीम के एक वरिष्ठ एक्जीक्यूटिव को लगाया है.

अब तक कंपनी करती आई इनकार

हालांकि अमेजन ने अभी क्विक कॉमर्स बिजनेस में उतरने के बारे में आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं की है. इससे पहले ऐसी खबरें जरूर आ रही थीं कि अमेजन की क्विक कॉमर्स सेगमेंट में उतरने की कोई योजना नहीं है. पिछले महीने भी कई खबरों में ऐसा कहा गया था. ईटी की रिपोर्ट एक दम अलग दावा कर रही है और उसके हिसाब से लग रहा है कि क्विक कॉमर्स को लेकर अमेजन का रुख गंभीर है.

इन्हें दी गई है जिम्मेदारी

रिपोर्ट के अनुसार, अमेजन ने वरिष्ठ एक्जीक्यूटिव निशांत सरदाना को क्विक कॉमर्स बिजनेस की रूपरेखा तैयार करने का जिम्मा दिया है. सरदाना पहले से अमेजन इंडिया यानी अमेजन के भारतीय कारोबार में पीसी, ऑडियो, कैमरा व लार्ज अप्लायंसेज बिजनेस को संभाल रहे थे. उनकी पुरानी जिम्मेदारियों को अब रंजीत बाबू संभालेंगे, जिनके पास अमेजन इंडिया के वायरलेस व होम इंटरटेनमेंट बिजनेस की जिम्मेदारी थी.

पहले से मौजूद हैं ये दिग्गज

भारतीय बाजार में हाल-फिलहाल में क्विक कॉमर्स का दखल तेजी से बढ़ा है. इंस्टैंट डिलीवरी और सेम डे डिलीवरी जैसे कॉन्सेप्ट भारतीय ग्राहकों को खूब पसंद आ रहे हैं. इस सेगमेंट में इंस्टामार्ट के जरिए स्विगी और ब्लिंकिट के जरिए जोमैटो जैसी पारंपरिक फूड डिलीवरी कंपनियां पहले ही उतर चुकी हैं. जेप्टो और बि बास्केट भी क्विक कॉमर्स में काम कर रही हैं. अमेजन की प्रतिस्पर्धी ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने हाल ही में मिनट्स की शुरुआत कर क्विक कॉमर्स सेगमेंट में एंट्री ली है. अब अगले कुछ महीनों में अमेजन भी इसमें उतरने जा रही है.

ये भी पढ़ें: नौकरियों की बहार लेकर आ रहे हैं त्योहार, फेस्टिव सीजन में इन कंपनियों को 10-12 लाख लोगों की जरूरत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेलवे कर्मचारियों के लिए फेस्टिव बोनस का ऐलान जल्द, सरकारी सूत्रों ने क्या बताया?
रेलवे कर्मचारियों के लिए फेस्टिव बोनस का ऐलान जल्द, सरकारी सूत्रों ने क्या बताया?
देश में व्हिस्की की भारी कमी, मुश्किल में सिंगल माल्ट बनाने वाली कंपनी
देश में व्हिस्की की भारी कमी, मुश्किल में सिंगल माल्ट बनाने वाली कंपनी
UPI: सबसे ज्यादा कौनसा पेमेंट एप इस्तेमाल करते हैं लोग, PhonePe, G Pay या Paytm?
UPI: सबसे ज्यादा कौनसा पेमेंट एप इस्तेमाल करते हैं लोग, PhonePe, G Pay या Paytm?
आज कितना सस्ता मिल रहा सोना? चेक करें 24 कैरेट से लेकर 22 कैरेट तक के रेट
आज कितना सस्ता मिल रहा सोना? चेक करें 24 कैरेट से लेकर 22 कैरेट तक के रेट

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget