एक्सप्लोरर

Gig Workers: नौकरियों की बहार लेकर आ रहे हैं त्योहार, फेस्टिव सीजन में इन कंपनियों को 10-12 लाख लोगों की जरूरत

Festive Season Hiring: त्योहारी सीजन में ई-कॉमर्स कंपनियां, क्विक कॉमर्स कंपनियां और फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म बढ़ी डिमांड को पूरा करने के लिए अतिरिक्त गिग वर्कर्स हायर करती हैं...

नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आने वाले महीनों में ताबड़तोड मौके मिल सकते हैं. ऐसी उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में फेस्टिव सीजन के दौरान नौकरियों के लाखों मौके सामने आ सकते हैं, जिनसे नौकरी खोज रहे लोगों की तलाश पूरी हो सकती है.

10-12 लाख एक्स्ट्रा गिग वर्कर्स की जरूरत

ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, त्योहारी सीजन में ई-कॉमर्स कंपनियों को लाखों लोगों की जरूरत पड़ने वाली है. रिपोर्ट के अनुसार, ब्लिंकिट, स्विगी इंस्टामार्ट और जेप्टो जैसी क्विक कॉमर्स कंपनियों में गिग वर्कर्स की डिमांड में 40 फीसदी की जबरदस्त तेजी आ सकती है. ऐसा माना जा रहा है कि होम डिलीवरी करने के लिए ई-कॉमर्स कंपनियों को त्योहारी महीनों में 10-12 लाख अतिरिक्त गिग वर्कर्स की जरूरत पड़ेगी.

ई-कॉमर्स और फूड डिलीवरी में भी मौके

रिपोर्ट में इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के हवाले से बताया गया है कि जब फेस्टिव सीजन अपने पीक पर होगा, उस समय ई-कॉमर्स और फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म को लगभग 20 फीसदी ज्यादा गिग वर्कर्स को अपने साथ जोड़ने की जरूरत पड़ेगी. मतलब आने वाले त्योहारी महीनों में क्विक कॉमर्स के साथ-साथ पारंपरिक ई-कॉमर्स और फूड डिलीवरी सेगमेंट में भी नौकरियां आने वाली हैं.

इतने लाख लोगों को मिल रहा रोजगार

रिपोर्ट के अनुसार, अभी विभिन्न क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म के साथ करीब 3-4 लाख राइडर काम कर रहे हैं. वहीं ई-कॉमर्स और फूड डिलीवरी कंपनियों के साथ काम कर रहे राइडर्स की संख्या 40-50 लाख तक है. उनमें से दो-तिहाई गिग वर्कर्स सिर्फ ई-कॉमर्स इकोसिस्टम से जुड़े हुए हैं. अभी इन तीनों सेगमेंट में क्विक कॉमर्स में मिल रही नौकरियां भले ही सबसे कम हों, लेकिन उसमें सबसे तेज ग्रोथ आ रही है.

ई-कॉमर्स कंपनियों की बढ़ रही पहुंच

दरअसल स्मार्टफोन और किफायती इंटरनेट ने ई-कॉमर्स कंपनियों को दूर-दराज के गांवों तक पहुंचा दिया है. ग्रामीण इलाकों में भी लोग बड़ी संख्या में ऑनलाइन शॉपिंग को तरजीह देने लगे हैं. फेस्टिव सीजन के दौरान जब ई-कॉमर्स कंपनियां तगड़े ऑफर्स लेकर आती हैं, उनकी बिक्री और बढ़ जाती है. ग्राहकों की बढ़ी डिमांड को पूरा करने और अंतिम छोर तक सामानों को पहुंचाने के लिए उन्हें अतिरिक्त कामगारों की जरूरत पड़ती है.

लोगों को मिलते हैं कमाने के एक्स्ट्रा मौके

इससे एक तरफ कंपनियों को अपना दायरा बढ़ाने में मदद मिलती है, दूसरी ओर त्योहारी मौसम में लोगों को कमाई करने के अतिरिक्त मौके मिल जाते हैं. बताया जाता है कि ई-कॉमर्स कंपनियां गिग वर्कर्स को हर डिलीवरी पर 20 से 30 रुपये तक का भुगतान करती हैं.

ये भी पढ़ें: घट गई बेरोजगारी दर, शहरों में बढ़े रोजगार, पुरुषों ने बाजी मारी, पिछड़ गईं महिलाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ration Price Hike: तेल, दाल से लेकर दूध-चीनी तक, राशन की 99% चीजें हुईं महंगी, देखें List
तेल, दाल से लेकर दूध-चीनी तक, राशन की 99% चीजें हुईं महंगी, देखें List
लोन लेने में UP, बिहार और MP आगे, लोग क्यों ले रहे इतना कर्ज? रिपोर्ट से समझें
लोन लेने में UP, बिहार और MP आगे, लोग क्यों ले रहे इतना कर्ज? रिपोर्ट से समझें
Home Loan लेने से पहले ये बैंक से पूछें ये एक सवाल, बच जाएंगे सीधे 25 लाख, जानें क्या है गणित
Home Loan लेने से पहले ये बैंक से पूछें ये एक सवाल, बच जाएंगे सीधे 25 लाख, जानें क्या है गणित
नोएडा ने सबको पीछे छोड़ा, 125% बढ़े घरों के दाम, जानें गुरुग्राम, दिल्ली और मुंबई का हाल
नोएडा ने सबको पीछे छोड़ा, 125% बढ़े घरों के दाम, जानें गुरुग्राम, दिल्ली और मुंबई का हाल

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
Embed widget