एक्सप्लोरर

LTIMindtree: एएम नाइक ने दिया इस्तीफा, अब इनके हाथ में जाएगी एलटीआईमाइंडट्री की बागडोर

AM Naik: एलटीआईमाइंडट्री के फाउंडर चेयरमैन अनिल मणिभाई नाइक 26 जून को होने जा रही कंपनी की AGM के दौरान अपना पद छोड़ देंगे.

AM Naik: दिग्गज आईटी कंपनियों में शुमार होने वाली एलटीआईमाइंडट्री (LTIMindtree) के फाउंडर चेयरमैन एएम नाइक (AM Naik) ने अपना पद छोड़ने का फैसला ले लिया है. अब कंपनी की बागडोर एसएन सुब्रमण्यन (SN Subrahmanyan) के हाथों में दे दी जाएगी. एसएन सुब्रमण्यन 27 जून से एलटीआईमाइंडट्री के नए चेयरमैन होंगे. एएम नाइक कंपनी की एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) के दौरान 26 जून, 2024 को अपना पद छोड़ने का ऐलान कर देंगे.

एसएन सुब्रमण्यन बनेंगे एलटीआई माइंड ट्री के नए चेयरमैन 

जानकारी के अनुसार, कंपनी की एजीएम में एएम नाइक शेयरहोल्डर्स के सामने अपने फैसले के बारे में बताएंगे. उनके इस्तीफे को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स से मंजूरी मिल गई है. इसके अलावा फिलहाल वाईस चेयरमैन का पद संभाल रहे एसएन सुब्रमण्यन के प्रमोशन पर भी मोहर लगा दी गई है. बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने कंपनी को आगे बढ़ाने में एएम नाइक के योगदान की सराहना की. बोर्ड ने कहा कि शेयरहोल्डर्स में एएमएन (AMN) के नाम से लोकप्रिय अनिल मणिभाई नाइक (Anil Manibhai Naik) ने एलटीआईमाइंडट्री को एक मजबूत कंपनी बनाया. उनके नेतृत्व में कंपनी ने टेक्नोलॉजी, टैलेंट और इनोवेशन के दम पर पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाई है.  

एएम नाइक ने कहा- हमें अभी तय करना है लंबा सफर 

अपने इस्तीफे पर एएम नाइक ने कहा कि हमने एलएंडटी इंफोटेक (L&T Infotech) से एलटीआईमाइंडट्री जैसी दिग्गज आईटी कंपनी बनने का सफर तय किया है. यह देखकर मुझे गर्व होता है. एक ऐसी शानदार कंपनी का नेतृत्व करना सम्मान की बात है. मुझे पूरी उम्मीद है कि एसएन सुब्रमण्यन के नेतृत्व में कंपनी सफलता के नए शिखर को छुएगी. एसएन सुब्रमण्यन को भी कंपनी में एसएनएस (SNS) के नाम से जाना जाता है. वह जनवरी, 2015 में कंपनी के बोर्ड का हिस्सा बने थे. उन्हें मई, 2017 में वाईस चेयरमैन नियुक्त किया गया था. 

माइंड ट्री के अधिग्रहण में थी सुब्रमण्यन की अहम भूमिका 

एसएन सुब्रमण्यन ने साल 2019 में माइंडट्री (Mindtree) के अधिग्रहण से लेकर उसके एलएंडटी इंफोटेक में विलय तक में अहम भूमिका निभाई थी. उन्होंने कहा कि मैं इस अवसर को प्रदान करने के लिए एएम नाइक और कंपनी के बोर्ड का धन्यवाद देता हूं. उन्होंने एलएंडटी ग्रुप (L&T Group) के अंदर इस बड़ी आईटी कंपनी को खड़ा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. मैं अपने कार्यकाल के दौरान उनके पदचिन्हों पर चलकर कर्मचारियों और कस्टमर्स का भरोसा कायम रखने का प्रयास करूंगा.

ये भी पढ़ें 

Property Rates: कौन खरीद रहा 25 करोड़ के घर, सोशल मीडिया पर लोग हैं हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घटा या बढ़ा? आज आपके शहर में कितने में बिक रहा पेट्रोल, जानें 1 लीटर की ताजा कीमत
घटा या बढ़ा? आज आपके शहर में कितने में बिक रहा पेट्रोल, जानें 1 लीटर की ताजा कीमत
Food Delivery: आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget