एक्सप्लोरर

Property Rates: कौन खरीद रहा 25 करोड़ के घर, सोशल मीडिया पर लोग हैं हैरान

Apartments Price in Noida: इंस्टाग्राम पर आया यह वीडियो बहुत वायरल हो रहा है. इसमें नोएडा में तेजी से बढ़ रहे अपार्टमेंट रेट को मिडिल क्लास की पहुंच से दूर बताया जा रहा है.

Apartments Price in Noida: देश भर में रियल एस्टेट सेक्टर के अच्छे दिन आ गए हैं. कोविड 19 में लगे झटके से उबरकर अब प्रॉपर्टी मार्केट गुलजार हो चुका है. कोरोना महामारी के बाद लोगों को बड़े घरों की जरूरत महसूस होने लगी थी. इसका असर लग्जरी अपार्टमेंट की बढ़ी हुई बिक्री में दिखाई दे रहा है. देश के सभी बड़े शहरों में महंगे घरों की डिमांड में उछाल आया है. उधर, अफोर्डेबल हाउसिंग सेक्टर नीचे की ओर जा रहा है. हालांकि, कुछ जगहों पर प्रॉपर्टी के रेट इतने ज्यादा हो गए हैं कि उन्हें देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती हैं. अब सोशल मीडिया पर भी इन महंगे मकानों पर चर्चा छिड़ी हुई है. लोग सवाल खड़े कर रहे हैं कि आखिर वो कौन लोग हैं, जो 15 करोड़ रुपये और 25 करोड़ रुपये के मकान खरीद रहे हैं. 

आम लोगों की पहुंच से दूर हो गए हैं फ्लैट के रेट 

दिल्ली एनसीआर भी प्रॉपर्टी रेट में उछाल से अछूता नहीं रह गया है. कई जगहों के दाम तो इतने ज्यादा बढ़ चुके हैं कि आम लोगों की पकड़ से ही बाहर हो चुके हैं. इसी मसले पर कशिश छिब्बर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. विटी इंजीनियर नाम के हैंडल से आया यह वीडियो बहुत वायरल हो रहा है. इसमें नोएडा के कुछ अंडर कंस्ट्रक्शन अपार्टमेंट दिखाई पड़ रहे हैं. वीडियो में बताया जा रहा है कि नोएडा में 4 बीएचके अपार्टमेंट 15 करोड़ रुपये और 6 बीएचके अपार्टमेंट 25 करोड़ रुपये की कीमत पर पहुंच गए हैं. आखिर इतने महंगे अपार्टमेंट खरीद कौन रहा है. 

इतने महंगे फ्लैट खरीदने वाले आखिर करते क्या होंगे

कशिश छिब्बर ने अपने वीडियो में कहा कि मैं कितनी भी नौकरियां बदल लूं, सेविंग करूं, इनवेस्टमेंट करूं या फिर ट्रेडिंग करूं मगर, अपना घर लेने का सपना पूरा नहीं कर पाउंगा. रियल एस्टेट की कीमतों को पंख लग गए हैं. अब मिडिल क्लास तो इन्हें खरीदने की हिम्मत नहीं कर सकता. इस वीडियो को कई लोगों ने पसंद किया है. उन्होंने भी मकानों की कीमत को लेकर अपने-अपने अनुभव शेयर किए हैं. उन्होंने वीडियो में कहा कि नोएडा सेक्टर 124 के एटीएस नाइटब्रिज में फ्लैट के रेट 15 करोड़ से 25 करोड़ रुपये तक हो गए हैं. मैं यह सोचकर परेशान हूं कि इतने महंगे फ्लैट खरीदने वाले आखिर करते क्या होंगे.

ये भी पढ़ें 

Budget 2024: हैदराबाद-बेंगलुरु जैसे शहर उम्मीद से देख रहे बजट की ओर, क्या वित्त मंत्री लेंगी HRA पर फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget