एक्सप्लोरर

Ajay Banga: अजय बंगा को चुना गया विश्व बैंक का नया अध्यक्ष, जानिए भारत से क्या है खास रिश्ता

Ajay Banga: बुधवार को भारतीय मूल के अमेरिका नागरिक अजय बंगा को वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष चुन लिया गया. इससे पहले वह मास्टरकार्ड सीईओ भी रह चुके हैं.

Ajay Banga: भारतीय मूल के पूर्व मास्टरकार्ड सीईओ अजय बंगा (Ajay Banga) को बुधवार को वर्ल्ड बैंक (World Bank) का अगला अध्यक्ष चुन लिया गया. वह एशियाई मूल के पहले अध्यक्ष होंगे. वह 2 जून, 2023 को अपने पद को संभालेंगे. उनका कार्यकाल 5 साल का होगा. गौरतलब है कि अजय बंगा को 25 सदस्यीय कार्यकारी बोर्ड ने बुधवार को निर्विरोध चुन लिया. इससे पहले बंगा ने मास्टरकार्ड (Mastercard) के सीईओ भी रह चुके हैं. उन्हें वित्तीय और डेवलपमेंट के कार्य का बहुत अच्छा अनुभव रहा है. इस कार्यकाल में उसके सामने जलवायु परिवर्तन (Climate Change) की बड़ी चुनौती रहने वाली है. इससे पहले वर्ल्ड बैंक (World Bank New President Ajay Banga) के मौजूदा अध्यक्ष डेविड मलपास ने साल की शुरुआत में ही अपने कार्यकाल के पूरा होने से पहले ही पद छोड़ने की घोषणा कर दी थी.

जो बाइडेन ने पद के लिए किया था नॉमिनेट

डेविड मलपास के पद छोड़ने के ऐलान के बाद अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडेन (President Joe Biden) ने अजय बंगा को फरवरी में विश्व बैंक के अध्यक्ष पद के लिए नॉमिनेट कर दिया था. इसके बाद से ही अजय बंगा का वर्ल्ड बैंक का प्रेसिडेंट बनना लगभग तय माना जा रहा था क्योंकि उनके सामने किसी और व्यक्ति ने उम्मीदवारी पेश नहीं की. उन्हें नॉमिनेट करते वक्त जो बाइडन ने कहा था कि बंगा के पास जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से सामना करने का अच्छा खासा अनुभव है. ऐसे में वह इसके लिए पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर से संसाधन जुटाने में सक्षम हैं.

भारत से है खास रिश्ता

भारत अजय बंगा की पहचान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. उनका पूरा नाम है अजयपाल सिंह बंगा (Ajaypal Singh Banga). अजय बंगा का जन्म भारत के महाराष्ट्र के पुणे में 10 नवंबर 1959 को हुआ था. उनके पिता भारतीय सेना में हरभजन सिंह बंगा सेना में लेफ्टिनेंट जनरल रहे हैं. उनका परिवार मूल रूप से पंजाब के जालंधर का रहने वाले है. बंगा को साल 2007 में अमेरिकी नागरिकता मिल गई थी. उन्होंने सेंट स्टीफंस कॉलेज से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद IIM अहमदाबाद से एमबीए की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1980 में नेस्ले इंडिया के साथ की थी. वह 10 वर्ष से अधिक तक मास्टरकार्ड के सीईओ पद पर कार्यरत रहे. इसके साथ ही वह अमेरिकन रेड क्रॉस, क्राफ्ट फूड जैसी कई कंपनियों के बोर्ड में भी शामिल रहे हैं. वह प्राइवेट इक्विटी फर्म जनरल अटलांटिक के वाइस चेयरमैन भी रहे हैं.

भारत सरकार ने साल 2016 में दिया पद्मश्री

वित्तीय क्षेत्र में अपने योगदान के लिए भारत सरकार ने अजय बंगा को साल 2016 में पद्मश्री से सम्मानित किया था. वह 2 जून, 2023 को वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष के रूप में अपने कार्यभार को संभालेंगे. उनके सामने कई नई चुनौतियां शामिल है. इसमें सबसे महत्वपूर्ण है जलवायु परिवर्तन के प्राइवेट सेक्टर की हिस्सेदारी को बढ़ाना.

ये भी पढ़ें-

Petrol Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, कई शहर में बदल गए फ्यूल के रेट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज कितने का मिलेगा 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल एलपीजी का ताजा रेट
आज कितने का मिलेगा 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल एलपीजी का ताजा रेट
आज सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल? देखें पूरी रेट लिस्ट
आज सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल? देखें पूरी रेट लिस्ट
बिना बताए बैंक क्यों घटा देते हैं आपकी क्रेडिट कार्ड लिमिट?
बिना बताए बैंक क्यों घटा देते हैं आपकी क्रेडिट कार्ड लिमिट?
डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget