एक्सप्लोरर

देश में एयरलाइंस के इन रूटस पर करीब 30 फीसदी तक बढ़े किराए, जानें वजह और आगे कैसा रहेगा हाल

अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट्स की बात करें तो 27 मार्च से दोबारा उड़ानें शुरू होने से पहले इनके रेट में ज्यादा तेजी नहीं देखी गई है और घरेलू फ्लाइट्स के मुकाबले इनके टिकटों के दाम उस तेजी से नहीं बढ़े हैं.

Airline Fare Hike: देश में एयरलाइनों के किराए तेजी से बढ़ रहे हैं और इसके पीछे बड़ा कारण है कि अब ज्यादा पैसेंजर घरेलू यात्राएं कर रहे हैं. इसके असर से मांग बढ़ रही है और हवाई किरायों में डायनामिक प्राइसिंग लागू की जा रही है. 

कच्चे तेल के आसमान छूते दाम जल्द ही घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दामों में भी आग लगा देंगे, जिससे ट्रांसपोर्ट लागत हर स्तर पर बढ़ जायेगी और इस बढ़ी लागत की वसूली अंत में उत्पादक ग्राहकों से ही करेंगे. निश्चित तौर पर पैसेंजर्स को हवाई किरायों के रूप में और ज्यादा खर्च करना होगा.

कितने बढ़ चुके हैं दाम, डालिए एक नजर
ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसी इक्सिगो का कहना है कि मार्च 3 तक हवाई किरायों में बड़ा इजाफा देखा जा रहा है और ये 1 से 7 फरवरी के दौरान के टिकट कीमतों के मुकाबले काफी ज्यादा हैं. दिल्ली-मुंबई के बीच 27 फरवरी से 3 मार्च के दौरान दिल्ली-मुंबई के हवाई टिकटों की कीमतें 5119 रुपये थीं. ये दाम 1 फरवरी से 7 फरवरी के दौरान दिल्ली मुंबई के बीच 4055 रुपये के एयर फेयर के मुकाबले करीब 26 फीसदी ज्यादा हैं. 

इसी तरह कोलकाता-दिल्ली सेक्टर के दाम 4725 रुपये से 29 फीसदी बढ़कर 6114 रुपये प्रति टिकट पर बढ़ चुके हैं. वहीं दिल्ली-बेंगलुरू के बीच हवाई टिकटों के दाम की बात करें तो ये 4916 रुपये से बढ़कर 6239 रुपये प्रति टिकट के हो चुके हैं. 

क्यों बढ़ रहे हैं एयरलाइन के टिकटों के दाम
रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध का असर कच्चे तेल के दाम पर देखा जा रहा है और इसके असर से जेट फ्यूल लगातार महंगा हो रहा है. 1 मार्च से जारी ATF के नए दाम देखें तो ये 95,350.66 रुपये प्रति लीटर पर आ गए हैं. ये प्राइस पिछले साल 1 मार्च 2021 को 59,400.91 रुपये प्रति किलो थे. इसका सबसे बड़ा कारण कच्चे तेल के दाम बढ़ना है. पिछले साल 10 मार्च को ब्रेंट क्रूड के दाम 68.18 डॉलर प्रति बैरल थे जो कि इस साल 8 मार्च को बढ़कर 129.47 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए हैं. 

यात्रा डॉटकॉम के प्रवक्ता ने इंडियन एक्सप्रेस से इस बारे में बात करते हुए जानकारी दी है कि ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी के चलते सभी डोमिस्टिक रूट्स पर एयर फेयर करीब 20 फीसदी तक तो अवश्य बढ़ चुके हैं. इनमें भी दिल्ली-मुंबई, गोवा, बेंगलुरू, हैदराबाद और कोलकाता की बुकिंग इंक्वायरी और टिकटों के दाम में ज्यादा इजाफा देखा गया है. 

अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइ्ट में नहीं बढ़े उतने दाम
हालांकि अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट्स की बात करें तो 27 मार्च से दोबारा उड़ानें शुरू होने से पहले इनके दाम में ज्यादा इजाफा नहीं देखा जा रहा है और घरेलू फ्लाइट्स के मुकाबले इनके टिकटों के दाम उस तेजी से नहीं बढ़ रहे हैं. इसके पीछे कारण है कि करीब 2 साल बाद भारत से अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें सामान्य तौर पर संचालित होने वाली हैं और करीब 2000 फ्लाइट्स हर हफ्ते उड़ानें भरेंगी. मांग अच्छी होने और फ्लाइटें फुल होने से इनके दाम में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं देखी जा रही है जिससे अधिक से अधिक लोग अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के प्रति उत्सुकता दिखा रहे हैं. 

ये भी पढ़ें

अच्छी खबर ! आज आई सोने और चांदी के दाम में गिरावट, जानिए कितने सस्ते हुए Gold और Silver

10 फीसदी तक बढ़ चुके हैं सोयाबीन तेल के दाम, आगे और बढ़ने की आशंका, जानें क्यों और कितना बढ़ेगा रसोई का बजट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल
दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें
RBI Plastic Currency: भारत खुद बनाएगा अपने पॉलिमर नोट, घटेगा छपाई का खर्च
RBI Plastic Currency: भारत खुद बनाएगा अपने पॉलिमर नोट, घटेगा छपाई का खर्च
2 करोड़ का फ्लैट बेच करा दी FD, आराम से हर महीने लाखों कमा रहा शख्स
2 करोड़ का फ्लैट बेच करा दी FD, आराम से हर महीने लाखों कमा रहा शख्स

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget