एक्सप्लोरर

सोमवार 2 नवंबर से चलेगी दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर, रात 8.50 है टाइम

वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन 2 नवंबर से नियमित रूप से चलना शुरू हो जाएगी. इसके लिए टिकट की बुकिंग जल्द ही शुरू होगी. यह उत्तर प्रदेश की पहली और देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन है.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर 2 नवंबर 2026 से शुरू.
  • यह उत्तर प्रदेश की पहली, देश की दूसरी स्लीपर ट्रेन.
  • ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी, प्रयागराज-कानपुर रुकेगी.
  • इसमें कवच तकनीक, आधुनिक सुविधाएं, स्वचालित दरवाजे शामिल हैं.

बनारस से नई दिल्ली तक का सफर अब और भी आरामदायक होने जा रहा है. दरअसल, वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 27421/27422) का कमर्शियल ऑपरेशन सोमवार, 2 नवंबर 2026 से शुरू हो जाएगा. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार, 31 अक्टूबर को वाराणसी रेलवे स्टेशन से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इंडियनएक्सप्रेस डॉट कॉम (Indianexpress.com) से हुई बातचीत में नॉर्थ सेंट्रल रेलवे (NCR) जोन के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) डॉ. शिवम शर्मा ने कहा, "2 नवंबर से इसका नियमित परिचालन शुरू हो जाएगा."

खास बात यह है कि यह उत्तर प्रदेश की पहली और देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन है. इसके संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी नॉर्दर्न रेलवे (NR) जोन की होगी. फिलहाल, नई दिल्ली और बनारस के बीच वंदे भारत चेयर कार ट्रेनों की दो जोड़ियां चल रही हैं. दोनों ही शुरुआत से ही अपनी 100% से अधिक की ऑक्यूपेंसी  साथ चल रही हैं, जिसके कारण इस रूट पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए ही अब सोमवार से नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू की जा रही है.

कब से शुरू होगी बुकिंग?

वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के लिए टिकट बुकिंग जल्द ही शुरू होने की संभावना है. टिकट दो तरीकों से बुक किए जा सकते हैं: ऑनलाइन और ऑफलाइन. ऑनलाइन बुकिंग के लिए यात्री IRCTC की वेबसाइट या 'रेल कनेक्ट' (Rail Connect) और 'रेलवन' (RailOne) ऐप्स के जरिए टिकट बुक कर सकते हैं. ऑफलाइन बुकिंग के लिए यात्रियों को रेलवे स्टेशनों पर मौजूद पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) काउंटरों पर जाना होगा.

क्या होगी टाइमिंग और रूट?

वाराणसी से नई दिल्ली (ट्रेन संख्या 27421)- यह ट्रेन वाराणसी जंक्शन से रात 8:50 बजे रवाना होगी और अगली सुबह 6:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी. यह ट्रेन शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलेगी.

नई दिल्ली से वाराणसी (ट्रेन संख्या 27422)- वापसी में यह ट्रेन नई दिल्ली से रात 9:40 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 7:10 बजे वाराणसी पहुंचेगी. यह ट्रेन शनिवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलेगी. सफर के दौरान यह ट्रेन दोनों ही दिशाओं में प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़ और गाजियाबाद स्टेशनों पर रुककर चलेगी. 

यात्रियों को क्या मिलेंगी सुविधाएं?

यह एक सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन, जिसकी 180 kmph की रफ्तार से दौड़ेगी. यह ट्रेन अत्याधुनिक 'कवच' (Kavach) एंटी-कोलिजन तकनीक, एडवांस सेंसर और सीसीटीवी कैमरों से लैस है. यात्रियों की सुविधा के लिए ऑटोमैटिक डोर, मॉडर्न बायो-वैक्यूम टॉयलेट, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट और फर्स्ट एसी कोच में शावर की सुविधा भी दी गई है.

कुल कोच- 16 (11 कोच 3-टियर; 4 कोच 2-टियर; 1 कोच 1st AC)

यात्री क्षमता- 823 (3T: 611 + 2T: 188 + 1st AC: 24)

ये भी पढ़ें:

सरकार ने राज्यों को बांटे 109019 करोड़, यूपी और बिहार को मिला सबसे ज्यादा पैसा 

शैलजा पांडे वर्तमान में ABP न्यूज़ में कंसल्टेंट के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं. शैलजा यहां चैनल के डिजिटल विंग में काम कर रही हैं. इन्होंने अपनी पत्रकारिता की शुरूआत एबीपी न्यूज़ चैनल से बतौर इंटर्न की थी. इनके काम को देखते हुए एबीपी ने इन्हें कंसल्टेंट की जिम्मेदारी से नवाजा. यह बीते करीब दो साल से एबीपी न्यूज़ को अपनी सेवाएं दे रही हैं. शैलजा यहां यूटिलिटी सेक्शन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. वह एआई और स्टेट टीम को भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. शैलजा ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से की है. यहां इन्होंने  रेडियो और टेलीविजन प्रोडक्शन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

आज से Fastag के बदल गए नियम, टोल के लिए एनुअल पास की नई कीमतें लागू
आज से Fastag के बदल गए नियम, टोल के लिए एनुअल पास की नई कीमतें लागू
230 रुपए के बटर में निकली फफूंद, महिला को मिला 1 लाख का हर्जाना
230 रुपए के बटर में निकली फफूंद, महिला को मिला 1 लाख का हर्जाना
अब पोस्ट ऑफिस में 36 लाख रुपए का फ्रॉड, लोगों को नकली पासबुक देकर लूटा
अब पोस्ट ऑफिस में 36 लाख रुपए का फ्रॉड, लोगों को नकली पासबुक देकर लूटा
दिल्ली मेट्रो: अब ट्रेन आने से पहले पता चलेगा कौन सा डिब्बा खाली है, लेकिन कैसे?
दिल्ली मेट्रो: अब ट्रेन आने से पहले पता चलेगा कौन सा डिब्बा खाली है, लेकिन कैसे?
Advertisement

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, रामलीला मैदान में रैली को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन
दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, रामलीला मैदान में रैली को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
How To Remove Perfume Stains: कपड़े पर परफ्यूम लगाने से सफेद या पीला निशान पड़ गया? ऐसे हटाएं
कपड़े पर परफ्यूम लगाने से सफेद या पीला निशान पड़ गया? ऐसे हटाएं
कलीग्स की गोद में बैठकर 'बिल्लो रानी' पर नाचा लड़का, ऑफिस में मचा गदर
कलीग्स की गोद में बैठकर 'बिल्लो रानी' पर नाचा लड़का, ऑफिस में मचा गदर
Wheat Farming: गेहूं की ये 4 किस्में कम पानी में देंगी अच्छी पैदावार, सिर्फ 1-2 पटवन की जरूरत
गेहूं की ये 4 किस्म कम पानी में भी देगी बंपर पैदावार, सिर्फ 1-2 पटवन की जरूरत
Embed widget