एक्सप्लोरर

अच्छी खबर ! आज आई सोने और चांदी के दाम में गिरावट, जानिए कितने सस्ते हुए Gold और Silver

Gold Silver Rate Today: सोने और चांदी के दाम में आज गिरावट देखी जा रही है और ये निचले स्तरों पर कारोबार कर रहे हैं. जानें अगर आज आप सोना-चांदी खरीदने जाएंगे तो कितने सस्ते में मिलेंगे.

Gold Rate Update Today: सोना और चांदी आज गिरावट के दायरे में कारोबार कर रहे हैं और देश के सर्राफा बाजार में सोना आजकल नरमी का रुख दिखा रहा है. FOMC की बैठक के बाद फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में इजाफा करने की उम्मीद के चलते डॉलर के दाम चढ़ रहे हैं और सोना निचले स्तरों पर आ रहा है.

कैसे हैं आज देश में सोने और चांदी के दाम
देश में आज सोना और चांदी टूटकर कारोबार कर रहे हैं. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के दाम देखें तो ये करीब 0.5 फीसदी की गिरावट दिखा रहा है. आज एमसीएक्स पर सोने का अप्रैल वायदा 217 रुपये या 0.45 फीसदी की गिरावट के साथ 52,661 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है.

चांदी की चमक फीकी हुई
चांदी के दाम आज 70,000 रुपये प्रति किलो से नीचे फिसल गए हैं और इसके रेट 500 रुपये प्रति किलो से भी ज्यादा टूटे हैं. एमसीएक्स पर आज चांदी का मई वायदा 544 रुपये या 0.70 फीसदी की गिरावट के साथ 69,826 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रहा है. 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी के दाम
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना आज 14.50 डॉलर प्रति औंस की गिरावट के साथ 1976.60 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है और इसमें लगातार गिरावट का दौर जारी है.  वहीं चांदी के दाम की बात करें तो ये 23.30 डॉलर प्रति औंस के रेट पर कारोबार कर रही है.

रूस-यूक्रेन युद्ध का दिख रहा है असर
रूस-यूक्रेन के बीच जारी जंग ने पूरी दुनिया के शेयर बाजारों में तहलका मचा दिया है, जिससे निवेशकों का रूझान तेजी से सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ गया है. हालांकि आज सोना और चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें

10 फीसदी तक बढ़ चुके हैं सोयाबीन तेल के दाम, आगे और बढ़ने की आशंका, जानें क्यों और कितना बढ़ेगा रसोई का बजट

GAIL का शेयरधारकों को तोहफा, FY 2021-22 के लिए मिलेगा 5 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का डिविडेंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज भी फिसल गया सोना, चांदी में भी बड़ी गिरावट; फटाफट चेक करें रेट
आज भी फिसल गया सोना, चांदी में भी बड़ी गिरावट; फटाफट चेक करें रेट
शुक्रवार को क्यों बंद हैं बैंक, जानें आज आपके शहर में भी है छुट्टी?
शुक्रवार को क्यों बंद हैं बैंक, जानें आज आपके शहर में भी है छुट्टी?
घटा या बढ़ा? जानें कितनी है आज LPG सिलेंडर की कीमत, चेक करें लेटेस्ट रेट
घटा या बढ़ा? जानें कितनी है आज LPG सिलेंडर की कीमत, चेक करें लेटेस्ट रेट
FD में निवेश का शानदार मौका, RBI ने ब्याज दरों में कटौती टाली
FD में निवेश का शानदार मौका, RBI ने ब्याज दरों में कटौती टाली

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
दिल्ली: फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget