एक्सप्लोरर

Air India: एअर इंडिया ने दिया अपडेट, इस तारीख तक बंद रहेंगी इजरायल की उड़ानें

Tel Aviv Flights: एअर इंडिया नई दिल्ली से तेल अवीव के बीच चार साप्ताहिक उड़ानों का संचालन करती है. तेल अवीव इजरायल की राजधानी है...

पश्चिम एशिया में बनी तनाव की स्थिति के चलते इजरायल की उड़ानें आगे भी निलंबित रहने वाली हैं. विमानन कंपनी एअर इंडिया ने इजरायल की उड़ानों को लेकर नया अपडेट शेयर किया है, जिसमें कंपनी ने बताया है कि फिलहाल तेल अवीव के लिए फ्लाइट का और इंतजार करना होगा.

15 मई तक बंद रहेंगी उड़ानें

टाटा समूह की विमानन कंपनी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से मंगलवार को तेल अवीव की अपनी उड़ानों के बारे में लेटेस्ट अपडेट शेयर किया. कंपनी ने कहा कि पश्चिम एशिया में जो स्थिति बनी हुई है, उसे देखते हुए तेल अवीव जाने वाली और वहां से आने वाली उड़ानों के निलंबन को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है. ये उड़ानें अब 15 मई 2024 तक निलंबित रहने वाली हैं.

UPDATE ON OUR FLIGHTS TO TEL AVIV:

In view of the ongoing situation in parts of the Middle East, we have extended the temporary suspension of our flights to and from Tel Aviv to 15 May 2024. We are continuously monitoring the situation and are extending support to our passengers…

— Air India (@airindia) April 30, 2024

">

इस कारण बढ़ा हुआ है तनाव

तेल अवीव इजरायल की राजधानी है. पिछले महीने पश्चिम एशिया के दो प्रमुख व शक्तिशाली देशों ईरान और इजरायल के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया था. पहले ईरान ने इजरायल के ऊपर ड्रोन व मिसाइलों से हमला किया था. बाद में ऐसी खबरें आई थीं कि इजरायल ने भी जवाबी कार्रवाई में ईरान पर ड्रोन से हमला किया है. हालांकि उसके बाद तनाव बढ़ा नहीं है, लेकिन अभी भी स्थिति सामान्य नहीं हुई है.

पिछले महीने से बंद हैं उड़ानें

दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने के बाद भारतीय विमानन कंपनी एअर इंडिया ने तेल अवीव की अपनी उड़ानों को निलंबित करने का फैसला लिया था. कंपनी ने तनाव बढ़ने के बाद 19 अप्रैल को बताया था कि इजरायल की राजधानी के लिए उसकी उड़ानें 30 अप्रैल तक निलंबित रहेंगी. अब निलंबन को 15 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है.

5 महीने बाद मार्च में हुई शुरुआत

एअर इंडिया ने करीब 5 महीने के बाद मार्च में ही इजरायल की उड़ानों को फिर से शुरू किया था. उससे पहले इजरायल के कई शहरों पर हमास के हमले के बाद अक्टूबर में उड़ानों को रद्द किया था. एअर इंडिया की ये उड़ानें 7 अक्टूबर 2023 से अगले 5 महीने तक बंद रही थीं. उसके बाद कंपनी ने 3 मार्च से उड़ानों को फिर शुरू किया था, जो अभी एक बार फिर से बंद हैं.

यात्रियों को दी गई ये सुविधा

एअर इंडिया भारत और इजरायल के लिए चार साप्ताहिक उड़ानों का संचालन करती है. ये उड़ानें दोनों देशों की राजधानियों यानी नई दिल्ली और तेल अवीव के बीच चलाई जाती हैं. कंपनी ने कहा कि वह स्थिति पर नजरें बनाई हुई है. उसके लिए यात्रियों और अपने क्रू मेंबर्स की सुरक्षा प्राथमिकता है. उड़ानें रद्द होने से प्रभावित हुए यात्रियों को कंपनी की ओर से रीशेड्यूलिंग और कैंसिलेशन चार्जेज से वन-टाइम वेवर दिया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: आज से इतना महंगा हुआ विमानन ईंधन, इन यात्रियों को लग सकता है झटका!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bank Holiday Today: आज 25 जुलाई को बैंक खुले हैं या बंद हैं? घर से निकलने से पहले दूर करें कंफ्यूजन
Bank Holiday Today: आज 25 जुलाई को बैंक खुले हैं या बंद हैं? घर से निकलने से पहले दूर करें कंफ्यूजन
LPG Rate Today: आज कितने का मिलेगा 14 किलो वाला गैस सिलेंडर, जानें एलपीजी की ताजा रेट लिस्ट
LPG Rate Today: आज कितने का मिलेगा 14 किलो वाला गैस सिलेंडर, जानें एलपीजी की ताजा रेट लिस्ट
Petrol- Diesel Price Today: आज का पेट्रोल-डीजल रेट, जानिए 25 जुलाई 2026 को आपके शहर में क्या हैं ताजा कीमतें
Petrol- Diesel Price Today: आज का पेट्रोल-डीजल रेट, जानिए 25 जुलाई 2026 को आपके शहर में क्या हैं ताजा कीमतें
एक फैसले ने बदला खेल, जानिए कैसे SpaceX में लगाया गूगल का छोटा निवेश बना 800000 करोड़ रुपए
एक फैसले ने बदला खेल, जानिए कैसे SpaceX में लगाया गूगल का छोटा निवेश बना 800000 करोड़ रुपए

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
CJP Jantar Mantar Protest Live: दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, CJP नेताओं की सरकार के साथ आज फिर बैठक
Live: दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, CJP नेताओं की सरकार के साथ आज फिर बैठक
किस टीम ने लगाए हैं एक T20I में सबसे ज्यादा छक्के? क्या वैभव सूर्यवंशी के आने से भारत तोड़ पाएगा ये रिकॉर्ड
किस टीम ने लगाए हैं एक T20I में सबसे ज्यादा छक्के? क्या वैभव सूर्यवंशी के आने से भारत तोड़ पाएगा ये रिकॉर्ड
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
किसान हरी भिंडी की जगह अपनाएं लाल भिंडी की खेती, बाजार में है खास डिमांड
किसान हरी भिंडी की जगह अपनाएं लाल भिंडी की खेती, बाजार में है खास डिमांड
Inverter Backup: घट गया है इनवर्टर का बैकअप, मैकेनिक के पास जाने से पहले चेक करें ये चीजें
घट गया है इनवर्टर का बैकअप, मैकेनिक के पास जाने से पहले चेक करें ये चीजें
Embed widget