एक्सप्लोरर

ATF Prices: आज से इतना महंगा हुआ विमानन ईंधन, इन यात्रियों को लग सकता है झटका!

Aviation Fuel Prices: मई महीने की पहली तारीख जहां एलपीजी सिलेंडरों के दाम में कटौती की खुशखबरी लेकर आई, वहीं विमानन ईंधन के मोर्चे पर झटका लगा है...

विमानन यात्रियों को नए महीने की पहली तारीख को ही लटका लग गया है. सरकारी तेल व गैस विपणन कंपनियों ने जहां एक ओर 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों के दाम में आज से कटौती की है, वहीं विमानन ईंधन के भाव आज 1 मई से बढ़ गए हैं. इसका असर विमानन किराए पर देखने को मिल सकता है.

आज से इतना महंगा हुआ भाव

सरकारी तेल व गैस कंपनियों के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आज 1 मई से एटीएफ की दरों में 749.25 रुपये प्रति किलोलीटर की बढ़ोतरी की गई है. इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, आज से दिल्ली में एटीएफ महंगा होकर 1,01,642.88 रुपये प्रति किलोलीटर हो गया है. इससे पहले अप्रैल महीने में एटीएफ की दरों में कटौती की गई थी.

अन्य शहरों में विमानन ईंधन के भाव

अन्य शहरों में भी विमानन ईंधन के दाम में बढ़ोतरी हुई है. ताजे बदलाव के बाद अब मुंबई में एटीएफ महंगा होकर 95,173.70 रुपये प्रति किलोलीटर पर पहुंच गया है. इसी तरह एटीएफ की दरें बढ़कर कोलकाता में 1,10,583.13 रुपये प्रति किलोलीटर और चेन्नई में 1,05,602.09 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई हैं. तेल कंपनियों के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, नई दरें आज से ही प्रभावी हो गई हैं.

हर महीने की शुरुआत में समीक्षा

सरकारी तेल विपणन कंपनियां हर महीने की शुरुआत में विमानन ईंधन के दाम की समीक्षा करती हैं. कंपनियां बाजार के उतार-चढ़ाव के हिसाब से विमानन ईंधन यानी एटीएफ के दाम में कटौती या बढ़ोतरी का फैसला करती हैं. इस बदलाव के बाद भी अभी चारों महानगरों में सबसे सस्ता विमानन ईंधन मुंबई में मिल रहा है, जबकि सबसे ज्यादा भाव कोलकाता में है.

इससे पहले सरकारी कंपनियों ने अप्रैल महीने में एटीएफ के दाम कम किए गए थे, जबकि मार्च महीने में दाम में बढ़ोतरी की गई थी. मार्च से पहले एटीएफ की दरें लगातार चार महीने से कम हो रही थीं. विमानन कंपनियों की परिचालन की कुल लागत में ईंधन के खर्च का हिस्सा सबसे ज्यादा रहता है. ऐसे में एटीएफ की दरों में बदलाव का सीधा असर विमानन किराए पर दिखता है. आज से हुई इस वृद्धि के बाद आने वाले दिनों में विमानन किराए में बढ़ोतरी की जा सकती है.

ये भी पढ़ें: लगातार दूसरे महीने मिली राहत, आज से इतने कम हुए एलपीजी सिलेंडर के दाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत
FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत
8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
RBI MPC: ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget