एक्सप्लोरर

Air India: एयर इंडिया से ज्यादा सामान ले जाना पड़ेगा महंगा, घटा दी गई फ्री बैगेज लिमिट 

Free Baggage Limit: टाटा ग्रुप ने एयर इंडिया को साल 2022 में खरीदा था. तब से ही इस एयरलाइन को मुनाफे में लाने के लिए नए-नए फैसले लिए जाते रहे हैं.

Free Baggage Limit: टाटा ग्रुप (Tata Group) की एयरलाइन एयर इंडिया (Air India) ने यात्रियों को झटका दे दिया है. अब एयर इंडिया से सामान ले जाना महंगा पड़ेगा. एयरलाइन ने फ्री बैगेज लिमिट को 20 किलो से घटाकर 15 किलो कर दिया है. सरकार से एयर इंडिया का कंट्रोल अपने हाथ में लेने के बाद से ही एयर इंडिया को मुनाफे में लाने के लिए टाटा ग्रुप नए-नए कदम उठा रहा है. सरकार के कंट्रोल में एयर इंडिया लगभग 50 हजार करोड़ रुपये के घाटे में जा चुकी थी. 

इकोनॉमी कंफर्ट और कंफर्ट प्लस वालों को दिया झटका 

एयरलाइन ने ट्रैवल एजेंट्स को भेजे नोटिफिकेशन में इन निर्णय की जानकारी दी है. एयर इंडिया ने कहा है कि इकोनॉमी कंफर्ट (Economy Comfort) और कंफर्ट प्लस (Comfort Plus) कैटेगरी में यात्रा करने वाले पैसेंजर अब सिर्फ 15 किलो तक का ही बैग अपने साथ फ्री ले जा सकेंगे. यह निर्णय गुरुवार से ही लागू होने वाला है. टाटा ग्रुप ने एयर इंडिया को 2022 में खरीदा था. इससे पहले एयरलाइन में चेक इन बैगेज के तौर पर 25 किलो तक का बैग ले जाने की छूट थी. इसे पिछले साल घटाकर 20 किलो कर दिया गया था. 

डीजीसीए ने बनाया था न्यूनतम 15 किलो बैग का नियम 

देश में ज्यादातर प्राइवेट एयरलाइन सिर्फ 15 किलो तक का ही चेक इन बैग फ्री ले जाने की अनुमति देती हैं. अब एयर इंडिया में भी यही नियम लागू हो गया है. हालांकि, इंडिगो जैसी बजट एयरलाइन यात्रियों को सिर्फ एक बैग ही ले जाने की अनुमति देती हैं. मगर, एयर इंडिया में आप 15 किलो तक के कई बैग ले जा सकेंगे. विमानन नियामक डीजीसीए (DGCA) के नियमों के अनुसार, सभी एयरलाइन को यात्रियों को न्यूनतम 15 किलो का बैग ले जाने देने की अनुमति देनी होती है.

इकोनॉमी फ्लेक्स वाले ले जा सकेंगे 25 किलो तक का बैग

एयर इंडिया प्रवक्ता के अनुसार, इकोनॉमी फ्लेक्स (Economy Flex) कैटेगरी में ट्रैवल करने वालों को 25 किलो तक का बैग ले जाने की अनुमति होगी. उन्होंने कहा कि नए सिस्टम से कस्टमर्स को कोई दिक्कत नहीं आने वाले है. एयरलाइन ने पिछले साल रेवेन्यू बढ़ाने के लिए इकोनॉमी क्लास को भी कई कैटेगरी में बांट दिया था.

ये भी पढ़ें 

Nithin Kamath: नितिन कामत को याद आए कॉल सेंटर के दिन, बोले- वापस लौटकर आते हैं आपके कर्म 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget