एक्सप्लोरर

Air India Express: 13 मई तक 40 दैनिक उड़ानें रद्द, 20 रूट पर एअर इंडिया से मिलेगी मदद

Air India Express Crisis: एअर इंडिया एक्सप्रेस को लगभग 300 कर्मचारियों के अचानक छुट्टी पर चले जाने से परिचालन को बनाए रखने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है...

सैकड़ों कर्मचारियों के अचानक छुट्टी पर चले जाने से संकटों में घिरी विमानन कंपनी एअर इंडिया एक्सप्रेस के मामले में नया अपडेट सामने आया है. बताया जा रहा है कि कंपनी को अगले कुछ दिनों के लिए 40 डेली फ्लाइट को कैंसिल करने का फैसला लेना पड़ा है. इस बीत राहत भरी खबर ये है कि कंपनी को समूह की ही एअर इंडिया से कई रूट पर उड़ानों के परिचालन में मदद मिलने वाली है.

एअर इंडिया एक्सप्रेस का अपडेट

खबरों के अनुसार, टाटा समूह की किफायती विमानन सेवाएं मुहैया कराने वाली कंपनी एअर इंडिया एक्सप्रेस ने 13 मई तक के लिए 40 डेली फ्लाइट को कैंसिल करने का फैसला लिया है. कंपनी ने अपडेट में बताया है कि ताजे संकट के चलते आज गुरुवार को उसकी 74 उड़ानें रद्द हुई हैं. कंपनी ने कहा कि वह 292 उड़ानों का परिचालन कर रही है. उसे 20 रूट पर उड़ानों का परिचालन करने में समूह की एअर इंडिया से मदद मिलने वाली है.

अब टाटा समूह का बनी हिस्सा

एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस दोनों अब टाटा समूह का हिस्सा हैं. एअर इंडिया जहां स्टैंडर्ड डोमेस्टिक व इंटरनेशनल फ्लाइट संचालित करती है, वहीं एअर इंडिया एक्सप्रेस का फोकस किफायती विमानन सेवाओं पर है.

इतने लोगों की चली गई नौकरी

इससे पहले सुबह एएनआई ने एक रिपोर्ट में बताया कि एअर इंडिया एक्सप्रेस ने केबिन क्रू के 25 सदस्यों को नौकरी से बाहर कर दिया है. वहीं कुछ रिपोर्ट्स में 30 लोगों को बाहर किए जाने का दावा किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि जिन कर्मचारियों को नौकरी से बाहर किया गया है, वे बुधवार को अचानक सिक लीव पर जाने वाले सैकड़ों कर्मचारियों में शामिल हैं.

ऐसे शुरू हुआ कंपनी का संकट

एअर इंडिया एक्सप्रेस के इस पूरे संकट की शुरुआत बुधवार को हुई, जब उसके लगभग 300 कर्मचारी ड्यूटी से ऐन पहले छुट्टी पर चले गए. बताया जा रहा है कि उनमें से ज्यादातर ने तो सिक लीव डालने के बाद अपने फोन को बंद कर लिया. कंपनी ने ड्यूटी पर रिपोर्ट नहीं करने और खराब व्यवहार के चलते यात्रियों को परेशानी में डालने के कारण ही 25-30 लोगों को नौकरी से निकाला है.

ये भी पढ़ें: एसबीआई के क्रेडिट कार्ड यूजर्स का नुकसान, अब ऐसे पेमेंट पर नहीं मिलेंगे रिवार्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश में व्हिस्की की भारी कमी, मुश्किल में सिंगल माल्ट बनाने वाली कंपनी
देश में व्हिस्की की भारी कमी, मुश्किल में सिंगल माल्ट बनाने वाली कंपनी
UPI: सबसे ज्यादा कौनसा पेमेंट एप इस्तेमाल करते हैं लोग, PhonePe, G Pay या Paytm?
UPI: सबसे ज्यादा कौनसा पेमेंट एप इस्तेमाल करते हैं लोग, PhonePe, G Pay या Paytm?
आज कितना सस्ता मिल रहा सोना? चेक करें 24 कैरेट से लेकर 22 कैरेट तक के रेट
आज कितना सस्ता मिल रहा सोना? चेक करें 24 कैरेट से लेकर 22 कैरेट तक के रेट
कानूनी पचड़े में फंसा बैंक ऑफ बड़ौदा, BR शेट्टी ने मांगा 1.44 लाख करोड़ का मुआवजा
कानूनी पचड़े में फंसा बैंक ऑफ बड़ौदा, BR शेट्टी ने मांगा 1.44 लाख करोड़ का मुआवजा

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget