एक्सप्लोरर

Air India: दो किफायती एयरलाइंस को मर्ज करेगी एयर इंडिया, टाइमलाइन का किया एलान

Air India: एयर इंडिया ने बता दिया है कि एयर एशिया इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस का मर्जर कब तक पूरा हो जाएगा और कंपनी ने उम्मीद जताई है कि एक सस्ती एयरलाइन बनाने का काम इससे हो पाएगा.

Air India: एयर इंडिया ने कहा कि एयरएशिया इंडिया को एयर इंडिया एक्सप्रेस में मिलाने के लिए परिचालन समीक्षा प्रक्रिया चल रही है और यह विलय 2023 के अंत तक हो सकता है. एयर इंडिया ने एक बयान में कहा कि दो किफायती एयरलाइन एयरएशिया इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस को मिलाने की प्रक्रिया पुनर्गठन की योजना के तहत की जा रही है. उसने कहा कि इस प्रक्रिया में लगभग 12 महीने का वक्त लगेगा.

एयरएशिया इंडिया-एयर इंडिया एक्सप्रेस का 2023 के अंत तक हो सकता है विलय- एयर इंडिया
एयर इंडिया ने एक बयान में कहा कि यह विलय 2023 के अंत तक हो सकता है और इसका उद्देश्य एयर इंडिया समूह के लिए एक सस्ती एयरलाइन बनाना है. विलय के बाद जो इकाई बनेगी उसे एयर इंडिया एक्सप्रेस कहा जाएगा.

एयर एशिया इंडिया की 100 फीसदी हिस्सेदारी अब होगी एयर इंडिया के पास
इससे पहले, मलेशिया की एयरलाइन एयरएशिया ने एक बयान में बताया था कि उसने एयरएशिया इंडिया में अपनी शेष हिस्सेदारी एयर इंडिया को बेचने के लिए करार किया है.
एयरएशिया एविएशन ग्रुप लिमिटेड ने बयान में कहा कि उसने एयरएशिया इंडिया में शेष शेयरों को एयर इंडिया को बेचने के लिए एक शेयर खरीद समझौता किया है. भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने इस साल जून में एयर इंडिया द्वारा एयरएशिया इंडिया की संपूर्ण हिस्सेदारी के प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है.

जानें एयर इंडिया और एयर एशिया इंडिया की साझेदारी
टाटा समूह की एयर इंडिया ने एयरएशिया इंडिया में 100 फीसदी हिस्सेदारी के लिए भी समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. एयरएशिया इंडिया, टाटा संस और एयर एशिया इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के बीच एक संयुक्त उद्यम है. इसमें टाटा संस की 83.67 फीसदी हिस्सेदारी और एयर एशिया इन्वेस्टमेंट के पास 16.33 फीसदी हिस्सेदारी है.एयरएशिया 2014 में शुरू हुई थी जबकि एयर इंडिया एक्सप्रेस ने परिचालन 2005 में शुरू किया था. टाटा समूह और मलेशियाई इकाई के स्वामित्व वाली एयरएशिया इंडिया ने जून, 2014 में परिचालन शुरू किया था.

एयर एशिया के मैनेजमेंट का क्या है कहना
एयरइंडिया समूह के किफायती परिचालन को एकीकृत करने और इसका आकलन करने के लिए एक कार्यसमूह बनाया गया है जिसकी सह-अध्यक्षता एयरएशिया इंडिया के प्रबंधन निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील भास्करन और एयर इंडिया प्रक्सप्रेस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी आलोक सिंह करेंगे. यह कार्यसमूह एयर इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी कैंपबेल विल्सन की अध्यक्षता वाली समिति को रिपोर्ट करेगा. विल्सन ने कहा, "एयर इंडिया समूह की किफायती एयरलाइन के गठन को शुरू करने को लेकर हम उत्साहित हैं."

ये भी पढ़ें

Stock Market Opening: फेड के फैसले से गिरा बाजार, सेंसेक्स करीब 400 अंक टूटकर 60511 पर खुला, 18,000 के नीचे Nifty

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसोई गैस पर सरकार का बड़ा फैसला, कंपनियों के लिए कोटा तय
LPG: रसोई गैस पर सरकार का बड़ा फैसला, कंपनियों के लिए कोटा तय
E20 Petrol से कम माइलेज? सरकार ने बताया असली कारण, इन चीजों से बढ़ सकता है खर्च
E20 Petrol से कम माइलेज? सरकार ने बताया असली कारण, इन चीजों से बढ़ सकता है खर्च
सरसों का तेल 220 रुपए के पार, मूंगफली-पाम ऑयल भी हुआ महंगा
सरसों का तेल 220 रुपए के पार, मूंगफली-पाम ऑयल भी हुआ महंगा
आज कितने का मिलेगा 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल एलपीजी का ताजा रेट
आज कितने का मिलेगा 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल एलपीजी का ताजा रेट

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Embed widget