एक्सप्लोरर

Stock Market Opening: फेड के फैसले से गिरा बाजार, सेंसेक्स करीब 400 अंक टूटकर 60511 पर खुला, 18,000 के नीचे Nifty

Stock Market Opening: भारतीय शेयर बाजार में आज जोरदार गिरावट पर कारोबार खुला है और यूएस फेडरल रिजर्व के रेट हाइक का निगेटिव असर घरेलू बाजार पर आया है. सेंसेक्स करीब 400 अंक टूटकर खुला है.

Stock Market Opening: अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरें बढ़ाने के असर से जहां कल अमेरिकी बाजारों में जबरदस्त गिरावट रही वहीं आज भारतीय शेयर बाजार भी जोरदार गिरावट पर खुले हैं. इसका अंदाजा पहले ही लगा लिया गया था जब फेड ने बेंचमार्क इंटरेस्ट रेट्स में 0.75 फीसदी का इजाफा किया. निफ्टी आज 18,000 के नीचे फिसल गया है और सेंसेक्स 60500 तक नीचे आ गया है.

किन स्तरों पर खुले भारतीय शेयर बाजार
आज बाजार की शुरुआत लाल निशान में ही हुई है और बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 394.52 अंक यानी 0.65 फीसदी की बड़ी गिरावट के साथ 60,511 पर खुला है. वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 114.50 अंक यानी 0.63 फीसदी की गिरावट के साथ 17,968 पर खुल पाया है.

प्री-ओपन में बाजार की चाल
आज मार्केट की प्री-ओपनिंग में शेयर बाजार लाल निशान में ही नजर आ रहा है और ये फेडरल रिजर्व के फैसलों का असर है. प्री-ओपनिंग में बीएसई का सेंसेक्स 337 अंक यानी 0.55 फीसदी की गिरावट के साथ 60568 के लेवल पर था. वहीं एनएसई का निफ्टी 131 अंक यानी 0.73 फीसदी की गिरावट के साथ 17951 के लेवल पर बना हुआ था.

सेंसेक्स और निफ्टी का हाल
शुरुआती 10 मिनट में सेंसेक्स के 30 में से केवल 7 शेयरों में तेजी देखी जा रही है और 23 शेयरों में गिरावट दर्ज की जा रही है. वहीं निफ्टी के 50 में से 15 शेयरों में तेजी है जबकि 35 शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है.

सेंसेक्स के चढ़ने वाले शेयर
सेंसेक्स के आज चढ़ने वाले शेयरों में टाइटन, आईटीसी, एक्सिस बैंक, मारुति, भारती एयरटेल, सन फार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज और बजाज फाइनेंस के शेयर
बाजार को तेजी के साथ चढ़कर सपोर्ट दे रहे हैं.

आज के गिरने वाले शेयर
एमएंडएम, इंडसइंडस बैंक, टाटा स्टील, एचयूएल, एचडीएफसी बैंक व एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एशियन पेंट्स, पावरग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचसीएल टेक, नेस्ले, टीसीएस, इंफोसिस, विप्रो और टेक महिंद्रा में गिरावट के साथ कारोबार देखा जा रहा है.

बाजार पर क्या है जानकार की राय
शेयरइंडिया के वीपी, हेड ऑफ रिसर्च डॉ रवि सिंह का कहना है कि आज बाजार 18000-18050 के लेवल पर खुल सकता है और दिन के कारोबार के लिए 17800-18200 की रेंज में कारोबार कर सकता है. आज बाजार के लिए नजरिया गिरावट का ही है. चढ़ने वाले सेक्टर में मीडिया, मेटल, फार्मा, एफएमसीजी और एनर्जी इंडेक्स शामिल रह सकते हैं. वहीं पीएसयू बैंक, रियलटी, ऑटो, इंफ्रा और आईटी सेक्टर्स के शेयरों में गिरावट रह सकती है.

आज के लिए टेक्निकल ट्रेडिंग स्ट्रेटेजी

खरीदारी के लिएः 18200 के ऊपर जाने पर खरीदें, टार्गेट 18280 स्टॉपलॉस 18150

बिकवाली के लिएः 18000  नीचे जाने पर बेचें, टार्गेट 17920 स्टॉपलॉस 18050

सपोर्ट       1 -18030
सपोर्ट       2- 17975
रेसिस्टेंस   1- 18160
रेसिस्टेंस   2 -18230

बैंक निफ्टी पर टेक्निकल राय
डॉ रवि सिंह का कहना है कि बैंक निफ्टी आज 40700-41200 के दायरे में कारोबार कर सकता है जबकि दिन के लिए इसका नजरिया गिरावट का ही है. बैंक शेयरों में आज गिरावट ही देखी जा रही है जो बैंक निफ्टी को नीचे खींच रही है.

बैंक निफ्टी पर टेक्निकल स्ट्रेटेजी समझें

खरीदारी के लिएः 41200 के ऊपर खरीदें, टार्गेट 41400 स्टॉपलॉस 41100

बिकवाली के लिएः 41000 के नीचे बेचें, टार्गेट 40800 स्टॉपलॉस 41100

सपोर्ट       1- 40980
सपोर्ट      2- 40815
रेसिस्टेंस   1- 41395
रेसिस्टेंस   2- 41640

ये भी पढ़ें

Twitter jobs: एलन मस्क का ट्विटर में बड़े पैमाने पर छंटनी का प्लान, करीब 3700 जॉब पर खतरा- रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI Transaction: 1 रुपया UPI करो या 1000, हर ट्रांजैक्शन पर कितनी आती है लागत? समझिए
1 रुपया UPI करो या 1000, हर ट्रांजैक्शन पर कितनी आती है लागत? समझिए
अब बदलेगा बैंकिंग सिस्टम, RBI गवर्नर ने AI पर खर्च बढ़ाने को कहा
अब बदलेगा बैंकिंग सिस्टम, RBI गवर्नर ने AI पर खर्च बढ़ाने को कहा
BOI: ये काम नहीं किया तो बंद होगा Bank of India का खाता! सरकार ने क्या बताया?
ये काम नहीं किया तो बंद होगा Bank of India का खाता! सरकार ने क्या बताया?
EV Subsidy: सरकार ने बढ़ाई EV सब्सिडी, मंजूर किए 1000 करोड़, कैसे मिलेगा फायदा?
सरकार ने बढ़ाई EV सब्सिडी, मंजूर किए 1000 करोड़, कैसे मिलेगा फायदा?

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget