एक्सप्लोरर

भारत में रहने के लिए अहमदाबाद है सबसे सस्ता हाउसिंग मार्केट, जानिए कौन सा है सबसे महंगा शहर

Most Affordable Housing Market: कुल आय के अनुपात में देय मासिक किस्त के आधार पर अहमदाबाद देश के आठ प्रमुख शहरों में सबसे सस्ता या किफायती आवास बाजार है, जबकि मुंबई सबसे महंगा शहर है.

Most Affordable Housing Market: कुल आय के अनुपात में देय मासिक किस्त के आधार पर अहमदाबाद देश के आठ प्रमुख शहरों में सबसे सस्ता या किफायती आवास बाजार है, जबकि मुंबई सबसे महंगा शहर है. नाइट फ्रैंक की तरफ से बुधवार को जारी किफायती आवास सूचकांक रिपोर्ट-2021 में इस बारे में जानकारी मिली है. भारतीय बाजार किफायती आवास के मामले में दशक की सबसे अच्छी स्थिति में हैं. घरों की कीमतों में आई गिरावट और होम लोन पर ब्याज दर कम होने से साल 2021 में घरों से जुड़ी किफायत बढ़ी है.

इंडेक्स से पता चलती है किस्त
यह सूचकांक दर्शाता है कि किसी शहर में रहने वाले परिवार को आय के अनुपात में कितनी रकम मासिक किस्त के तौर पर देनी पड़ती है. यह अनुपात 40 फीसदी होने का मतलब है कि उस शहर के एक परिवार को अपनी आय का 40 फीसदी हिस्सा मासिक किस्त के रूप में चुकाना होता है.

दिल्ली के किस्त अनुपात में हुआ सुधार
इस सूचकांक के निर्धारण में 50 फीसदी से अधिक आय एवं किस्त अनुपात होने पर उस शहर को रहने के लिहाज से किफायती नहीं माना जाता है. नाइट फ्रैंक की रिपोर्ट कहती है कि दिल्ली-एनसीआर इलाके में आवास किफायत अनुपात सबसे ज्यादा सुधरा है. साल 2020 में यह 38 फीसदी था, लेकिन इस साल यह 28 फीसदी पर आ गया.

अहमदाबाद है सबसे सस्ता
इस सूची में अहमदाबाद सबसे सस्ते आवास बाजार के तौर पर सामने आया है. वहां पर एक परिवार को अपनी मासिक आय का सिर्फ 20 फीसदी ही घर की किस्त या होम लोन के रूप में चुकाना होता है. पुणे 24 फीसदी के अनुपात के साथ सूची में दूसरे स्थान पर है.

मुंबई है सबसे महंगा
वहीं मुंबई में आय एवं मासिक किस्त का अनुपात 53 फीसदी होने से यह सबसे महंगा आवास बाजार बन जाता है. हैदराबाद में 29 फीसदी, बेंगलूरु में 26 फीसदी और चेन्नई एवं कोलकाता में 25-25 फीसदी का अनुपात है.

यह भी पढ़ें: 
7th Pay Commission: बड़ी खुशखबरी, केंद्रीय कर्मचारियों की नए साल में बढ़ जाएगी सैलरी! वेतन में हो सकता है 34,060 रुपये का इजाफा, जानिए कैसे?

Pension Scheme: बड़ी खुशखबरी, सरकार दे रही इन महिलाओं को पूरे 3600 रुपये, सीधे खाते में आएगा पैसा, जानिए कौन ले सकते है फायदा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Share Market: हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, 137 अंक चढ़ा सेंसेक्स, निफ्टी भी 24000 के पार
हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, 137 अंक चढ़ा सेंसेक्स, निफ्टी भी 24000 के पार
37700 करोड़ के IPO से पहले Jio ने लिया बड़ा फैसला, जानें कंपनी ने एकाएक उठाया कौन सा कदम?
37700 करोड़ के IPO से पहले Jio ने लिया बड़ा फैसला, जानें कंपनी ने एकाएक उठाया कौन सा कदम?
Gold-Silver Price Today: सुबह- सुबह सस्ता हुआ सोना, चांदी स्थिर, जानें अपने शहर में कितना है 18K, 22K, 24K सोने का भाव
Gold-Silver Price Today: सुबह- सुबह सस्ता हुआ सोना, चांदी स्थिर, जानें अपने शहर में कितना है 18K, 22K, 24K सोने का भाव
क्या आपके पास है यह शेयर जिस पर विजय केडिया ने लगाया बड़ा दांव? खरीद डाले पूरे 83930 शेयर
क्या आपके पास है यह शेयर जिस पर विजय केडिया ने लगाया बड़ा दांव? खरीद डाले पूरे 83930 शेयर

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
लग्जरी कार छोड़ बैलगाड़ी पर दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा, बिना DJ और बिना दहेज के पेश की मिसाल
लग्जरी कार छोड़ बैलगाड़ी पर दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा, बिना DJ और बिना दहेज के पेश की मिसाल
इस प्रीमियम 7-सीटर को खरीदने का अच्छा मौका, Kia दे रही 2 लाख रुपये का डिस्काउंट
इस प्रीमियम 7-सीटर को खरीदने का अच्छा मौका, Kia दे रही 2 लाख रुपये का डिस्काउंट
Embed widget