एक्सप्लोरर

Aggressive Hybrid Mutual Funds: जबरदस्त हैं म्यूचुअल फंड, पिछले एक साल में इन्वेस्टर्स को मिला 22 फीसदी तक रिटर्न

Top Mutual funds: शेयर बाजार में निवेश करने के लिए म्यूचुअल फंड सबसे आसान उपाय माने जाते हैं. इसमें इन्वेस्टर्स को खुद से शेयरों को छांटने या चुनने का झंझट नहीं होता है...

पिछले कुछ सालों में शेयर बाजार में इन्वेस्ट करने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है. इससे म्यूचुअल फंडों को भी फायदा हो रहा है और उनके सब्सक्राइबर बढ़ रहे हैं. अगर आप भी म्यूचुअल फंड में पैसे लगाने के बारे में सोच रहे हैं, लेकिन शेयर बाजार की उथल-पुथल से डर भी लगता है, तो आपके लिए हाइब्रिड म्यूचुअल फंड सबसे सही विकल्प हैं.

इन्हें कहते हैं एग्रेसिव हाइब्रिड फंड

आज हम आपको ऐसे हाइब्रिड म्यूचुअल फंड के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें एग्रेसिव हाइब्रिड फंड के नाम से जाना जाता है. इन फंडों की खासियत होती है कि ये अपने पोर्टफोलियो के 65 से 80 फीसदी हिस्से को इक्विटी में डालते हैं, जबकि बाकी के 20 से 35 फीसदी को डेट में इन्वेस्ट करते हैं. पिछले एक साल के दौरान इन फंडों का परफॉर्मेंस भी बढ़िया रहा है. इस कैटेगरी के टॉप फंडों ने पिछले एक साल के दौरान अपने इन्वेस्टर्स/सब्सक्राइबर्स को 22 फीसदी तक का रिटर्न दिया है.

टॉप फंडों में ये हैं शामिल

पिछले एक साल के परफॉर्मेंस के हिसाब से देखें तो जिन फंडों ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है, उनमें एचडीएफसी स्मॉल कैप, क्वांट स्मॉल कैप, फ्रैंकलिन इंडिया स्मॉलर कंपनियां, निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप, टाटा स्मॉल कैप, एचएसबीसी स्मॉल कैप, आईटीआई स्मॉल कैप, डीएसपी स्मॉल कैप, सुंदरम स्मॉल कैप और इनवेस्को इंडिया स्मॉलकैप जैसे नाम शामिल हैं.

आइए देखते हैं कि किस एग्रेसिव हाइब्रिड फंड ने पिछले एक साल में कैसा प्रदर्शन किया है:

  • आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल इक्विटी और डेट फंड: 21.90%
  • एडलवाइस एग्रेसिव हाइब्रिड फंड: 20.20%
  • एचडीएफसी हाइब्रिड इक्विटी फंड: 19.50%
  • निप्पॉन इंडिया इक्विटी हाइब्रिड फंड: 19.50%
  • यूटीआई हाइब्रिड इक्विटी फंड: 18.80%
  • फ्रैंकलिन इंडिया इक्विटी हाइब्रिड फंड: 17.10%
  • महिंद्रा मैनुलाइफ एग्रेसिव हाइब्रिड फंड: 16.90%
  • टाटा हाइब्रिड इक्विटी फंड: 16.20%
  • कोटक इक्विटी हाइब्रिड फंड: 15.80%
  • बड़ौदा बीएनपी पारिबा एग्रेसिव हाइब्रिड फंड: 15.70%

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: घर बनाने का शुभ मुहूर्त! सरिया 2 साल में सबसे सस्ता, आधे से भी कम रह गया है भाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपनों का शहर या खर्चों की भट्टी? दिल्ली के PG-फ्लैट में रहने वाले युवाओं की हर महीने कितनी ढीली होती है जेब?
सपनों का शहर या खर्चों की भट्टी? दिल्ली के PG-फ्लैट में रहने वाले युवाओं की हर महीने कितनी ढीली होती है जेब?
भारत या पाकिस्तान: किस मुल्क का मुसलमान है ज्यादा अमीर और खुशहाल? जानिए चौंकाने वाले आंकड़े
भारत या पाकिस्तान: किस मुल्क का मुसलमान है ज्यादा अमीर और खुशहाल? जानिए चौंकाने वाले आंकड़े
'भैया UPI कर दूं?', 10 रुपए की चाय से 314 लाख करोड़ तक, QR कोड ने कैसे बदल दी छोटे दुकानदारों की जिंदगी?
'भैया UPI कर दूं?', 10 रुपए की चाय से 314 लाख करोड़ तक, QR कोड ने कैसे बदल दी छोटे दुकानदारों की जिंदगी?
Lalit Modi: 16 साल बाद भारत लौटेंगे ललित मोदी, ED केस में ट्रिब्यूनल से मिली बड़ी राहत, बोले- नाना बनूंगा फिर...
16 साल बाद भारत लौटेंगे ललित मोदी, ED केस में ट्रिब्यूनल से मिली बड़ी राहत, बोले- नाना बनूंगा फिर...

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
Embed widget