एक्सप्लोरर

अमेरिका-चीन ट्रेड डील से वॉल स्ट्रीट ने भरी उड़ान, S&P ने लगाई दो महीने की सबसे लंबी छलांग

सोमवार को S&P से लेकर नैस्डेक और डाऊ सभी के स्टॉक्स ने 9 अप्रैल के बाद एक दिन में सबसे ऊंची छलांग लगाई. S&P ने मार्च के बाद पहली बार एक दिन में इतना ऊपर उठा.

Wall Street Rally: जेनेवा में यूएस और चीन के बीच हुए व्यापारिक समझौते ने अमेरिकी शेयर बाजार में रौनक ला दिया है. टैरिफ में कटौती के एलान से S&P ने मार्च के बाद दो महीने की सबसे लंबी छलांग लगाई. इससे पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अप्रैल की शुरुआत में चीन के साथ व्यापारिक वार्ता के संकेत दिए थे, जिसके बाद ग्लोबल मार्केट में कुछ राहत देखने को मिली थी.

सोमवार को चीन और अमेरिका ने ऐलान किया कि वे अगले 90 दिनों के लिए एक दूसरे के ऊपर लगाए गए टैरिफ में कटौती करेंगे. अमेरिका ने जहां चीन से आने वाले सामानों के ऊपर टैरिफ की दर को 145 प्रतिशत से कम कर उसे 30 प्रतिशत कर दिया है, वहीं बीजिंग ने कहा कि वाशिंगटन से आने वाले सामानों के ऊपर टैरिफ को 125 प्रतिशत से कम कर 10 प्रतिशत करने का ऐलान किया.

अमेरिका-चीन ट्रेड डील से बाजार में जोश

इस ऐलान से निवेशकों को काफी राहत है. लेकिन अभी भी वो इस बारे में और ज्यादा स्पष्टता का इंतजार कर रहे हैं. गौरतलब है कि जब 2 अप्रैल को राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने व्यापारिक साझीदार देशों के ऊपर टैरिफ का एलान किया था, उसके बाद अमेरिकी शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट आयी थी और भारी नुकसान हुआ था.

उसके बाद 9 अप्रैल को चीन को छोड़कर बाकी देशों के ऊपर 90 दिनों के लिए टैरिफ पर ब्रेक लगाने का ऐलान किया गया था. अब अमेरिका और ब्रिटेन के बीच व्यापारिक समझौते और चीन के साथ टैरिफ पर बनी सहमति ने अमेरिकी शेयर बाजार में नया जोश ला दिया है. एसएंडपी 500 और नैस्डेक ने इसके बाद अपने घाटे की भरपाई कर ली है.

दो महीने में एसएडपी की बड़ी छलांग

सोमवार को S&P से लेकर नैस्डेक और डाऊ सभी के स्टॉक्स ने 9 अप्रैल के बाद एक दिन में सबसे ऊंची छलांग लगाई. S&P ने मार्च के बाद पहली बार एक दिन में इतना ऊपर उठा. डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज के शेयर,160.72 प्वाइंट यानी 2.81 प्रतिशत उठकर 42,410.10 के स्तर पर पहुंच गया, जो 26 मार्च के बाद सबसे ऊपर स्तर है.

S&P 500 भी 184.28 अंक यानी 3.26 प्रतिशत ऊपर चढ़कर 5,844.19 के स्तर पर पहुंच गया, जो 3 मार्च के बाद सबसे ज्यादा है. जबकि नैस्डेक कंपोजिट 779.43 अंक यानी 4.35 प्रतिशत ऊपर चढ़कर 18,708.34 के स्तर पर पहुंच गया, जो 28 फरवरी के बाद सबसे ज्यादा है.

ये भी पढ़ें: जिस ब्रह्मोस मिसाइल से भारत ने चूर चूर किया पाकिस्तान का घमंड, जान लीजिए क्या है उसकी कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?
अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
IND vs ENG: लॉर्ड्स पर आसानी से चेज हो जाएंगे 388 रन? जानें वनडे में कितना है भारत का सबसे बड़ा रन चेज
लॉर्ड्स पर आसानी से चेज हो जाएंगे 388 रन? जानें वनडे में कितना है भारत का सबसे बड़ा रन चेज
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget