एक्सप्लोरर

जिस ब्रह्मोस मिसाइल से भारत ने चूर चूर किया पाकिस्तान का घमंड, जान लीजिए क्या है उसकी कीमत

Brahmos Missile: ब्रह्मोस मिसाइल दुश्मन के एयर डिफेंस सिस्टम को न सिर्फ चकमा देने में माहिर है बल्कि पलक झपकते ही दुश्मन को टारगेट को ध्वस्त करने की पूरी ताकत रखती है.

Supersonic Cruise Missile Brahmos: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर न सिर्फ पड़ोसी दुश्मन मुल्क पाकिस्तान का घमंड चूर-चूर किया, बल्कि खुद पीएम मोदी ने सोमवार को देश को संबोधित करते हुए साफ कर दिया है कि अब परमाणु धमकी वाली ब्लैकमेलिंग नहीं चलेगी. उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी रुका है, लेकिन अभी खत्म नहीं हुआ. इसके साथ ही उन्होंने सिंधु जल संधि पर भी साफ कर दिया खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते. 

पहलगाम में 22 अप्रैल को हुई आतंकी घटना के बाद 7 मई को भारतीय सेना के तीन अंगों की तरफ से पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में 9 आतंकी कैंप पर मिसाइल से हमला कर उसे ध्वस्त कर दिया गया.

भारत के इस एक्शन से बिलबिलाए पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइल से हमला करना शुरू कर दिया था. लेकिन भारतीय रक्षा प्रणाली की मजबूती का शायद पहली बार पाकिस्तान को पता चला होगा. वो समझ गया कि भारत की प्रतिरोधी रक्षा तंत्र को तोड़ना आसान नहीं है. इसके साथ ही, जिस तरह से भारत ने आतंकियों को मारने और उसके टेरर कैंप को ध्वस्त करने के लिए मेड इन इंडिया सुपरसोनिक क्रूज ब्रह्मोस मिसाइल का इस्तेमाल किया गया, उसकी सटीकता ने भी पूरी दुनिया को चौंका कर रख दिया है. 

सुपरसोनिक क्रूज ब्रह्मोस मिसाइल ने दिखाई ताकत

भारत की इस ब्रह्मोस मिसाइल ने न सिर्फ पाकिस्तान के सारे एयर डिफेंस को चकमा दिया, बल्कि उसके ट्रेनिंग सेंटर को ध्वस्त कर पूरी दुनिया को भी मेड इन इंडिया की ताकत का एहसास करा दिया. भारत ने ब्रह्मोस मिसाइल से पाकिस्तान के एयरबेस को निशाना बनाकर उसे ध्वस्त कर दिया.

दरअसल, ब्रह्मोस भारत के डिफेंस की बड़ी ताकत है, जिसे रूस और भारत ने एक साथ मिलकर तैयार किया है. इसका नाम भारत के ब्रह्मपुत्र और रूस के मोस्कोव नदियों के नाम पर रखा गया है, जिसे तैयार करने में 250 मिलियन डॉलर खर्च हुए. इसे अगर आज  के हिसाब से भारतीय करेंसी में बात करें तो कुल 2,135 करोड़ रुपये खर्च बैठता है.

रुस के साथ मिलकर किया तैयार

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रह्मोस की प्रोडक्शन यूनिट का खर्च करीब 300 करोड़ रुपये है और एक मिसाइल की कीमत करीब 34 करोड़ रुपये बैठती है. हालांकि, ब्रह्मोस मिसाइल की कीमत को लेकर कहीं भी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. इसके अगर रेंज की बात करें तो सुपरसोनिस ब्रह्मोस मिसाइल की रेंज करीब 290 किलोमीटर है. लेकिन एडवांस्ड वर्जन में इसकी रेंज बढ़ाकर 500 से 800 किलोमीटर कर दी गई है. 

ब्रह्मोस मिसाइल दुश्मन के एयर डिफेंस सिस्टम को न सिर्फ चकमा देने में माहिर है बल्कि पलक झपकते ही दुश्मन को टारगेट को ध्वस्त करने की पूरी ताकत रखती है. साथ ही, 200 से 300 किलो विस्फोटक अपने साथ लेकर जाने में भी ब्रह्मोस मिसाइल पूरी तरह से सक्षम है.

ये भी पढ़ें: चीन के ऊपर टैरिफ को अमेरिकी ने 145% से घटाकर 30% किया, चीन ने 125% से घटाकर 10% किया

राजेश कुमार पत्रकारिता जगत में पिछले करीब 14 सालों से ज्यादा वक्त से अपना योगदान दे रहे हैं. राष्ट्रीय और सामाजिक मुद्दों से लेकर अपराध जगत तक, हर मुद्दे पर वह स्टोरी लिखते आए हैं. इसके साथ ही, किसी खबरों पर किस तरह अलग-अलग आइडियाज के साथ स्टोरी की जाए, इसके लिए वह अपने सहयोगियों का लगातार मार्गदर्शन करते रहे हैं. इनकी अंतर्राष्ट्रीय जगत की खबरों पर खास नज़र रहती है, जबकि भारत की राजनीति में ये गहरी रुचि रखते हैं. इन्हें क्रिकेट खेलना काफी पसंद और खाली वक्त में पसंद की फिल्में भी खूब देखते हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर ऑफ ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म किया है. राजनीति, चुनाव, अंतरराष्ट्रीय संबंधों और अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दों पर राजेश कुमार लगातार लिखते आ रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंजीनियरिंग छोड़ Rapido में चला रहा बाइक, रोज 4000 कमा रहा शख्स
इंजीनियरिंग छोड़ Rapido में चला रहा बाइक, रोज 4000 कमा रहा शख्स
सोने-चांदी की कीमतों में फिर आएगा उतार-चढ़ाव? जानें क्या है आज गोल्ड- सिल्वर का ताजा रेट
सोने-चांदी की कीमतों में फिर आएगा उतार-चढ़ाव? जानें क्या है आज गोल्ड- सिल्वर का ताजा रेट
डीजल में 5% तक मिलावट शुरू, सस्ते के लिए बायोडीजल मिला रही तेल कंपनियां
डीजल में 5% तक मिलावट शुरू, सस्ते के लिए बायोडीजल मिला रही तेल कंपनियां
Nestle की कॉफी सेफ है या नहीं? कंपनी ने दी सफाई, लेबल पर बढ़ा झगड़ा
Nestle की कॉफी सेफ है या नहीं? कंपनी ने दी सफाई, लेबल पर बढ़ा झगड़ा

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
'अब बाबा बैठ के सुन रहे होंगे...', आजम के गढ़ में दहाड़े ओवैसी
'अब बाबा बैठ के सुन रहे होंगे...', आजम के गढ़ में दहाड़े ओवैसी
Embed widget