एक्सप्लोरर

देश के नाम पीएम मोदी के संबोधन के बाद रॉकेट की तरह भागे इन सरकारी कंपनियों के शेयर

Defence Stocks Surge: पीएम मोदी ने कहा कि इस ऑपरेशन के दौरान मेड इन इंडिया हथियारों ने खुद को साबित किया. आज पूरी दुनिया 21वीं सदी में इस बात की गवाह है कि रक्षा उपकरणों में मेड इन इंडिया का अब वक्त आ गया है.

Defence Stocks Surge: भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के ऐलान के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 12 मई को राष्ट्र के नाम संबोधन में जहां एक तरफ पाकिस्तान पर जमकर हमला बोला तो वहीं दूसरी तरफ सैन्य उपकरणों में मेड इन इंडिया के बने हथियारों पर जोर दिया. उनके इस संबोधन के अगले ही दिन 13 मई को सैन्य साजो-सामान बनाने वाली सरकारी कंपनियों के शेयरों ने जबरदस्त छलांग लगाई.

निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स करीब 4 प्रतिशत उछलकर 7,416 पर पहुंच गया. भारत डायनामिक्स (बीडीएल) के शेयर सबसे ज्यादा फायदे में रहे, जो 7 प्रतिशत उछलकर 1,683.90 पर आ गए. भारत डायनामिक्स प्राइवेट सेक्टर की कंपनी है, लेकिन इसने आकाश मिसाइल सिस्टम को बनाने ऑर्डर मिला है. 

रक्षा कंपनियों के उछले शेयर

ऐसे में आकाश मिसाइल को लेकर ताजा टिप्पणी ने इस कंपनी के शेयर में नया जोश ला दिया है.  इसी तरह बीईएमएल, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स (HAL) के शेयरों में 4.3 प्रतिशत की बढ़त देखी गई.  जेन टेक्नोलॉजिज और कोचिन शिपयार्ड के शेयर भी करीब 4 प्रतिशत ऊपर आए, जबकि मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स के शेयर 3.6 प्रतिशत की छलांग लगाई. GRSE के शेयर भी 3 प्रतिशत ऊपर उछले जबकि पारस डिफेंस 2.7 प्रतिशत ऊपर आया.

पीएम के संबोधन से उछले सरकारी कंपनियों के शेयर

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार राष्ट्र को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय सेना ने अपने मिशन से पूरी दुनिया को ताकत का एहसास करा दिया है. उन्होंने नए युद्ध काल में हमारी सुपिरियरिटी भी साबित कर दिया है. पीएम मोदी ने कहा कि इस ऑपरेशन के दौरान मेड इन इंडिया हथियारों ने भी खुद को साबित किया. आज पूरी दुनिया 21वीं सदी में इस बात की गवाह है कि रक्षा उपकरणों में मेड इन इंडिया का अब वक्त आ गया है.

एयर मार्शल एके भारती ने कहा कि सभी सेना की छावनी और सिस्टम्स पूरी तरह से ऑपरेशनल है. हम भविष्य में किसी भी तरह की चुनौतियों का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. गौरतलब है कि भारत का रक्षा निर्यात वित्त वर्ष 2025 में रिकॉर्ड 23,622 करोड़ का रहा, जो पिछले साल के मुकाबले 12 प्रतिशत ज्यादा है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहले ही कह चुके हैं कि रक्षा निर्यात 2029 तरक बढ़ाकर 50,000 करोड़ का किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: अमेरिका के साथ जैसे को तैसा वाला सलूक..., अब बादाम, नाशपाती, अखरोट पर भारत लगाएगा जवाबी शुल्क

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?
अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
Embed widget