एक्सप्लोरर

Advance Tax: जानिए क्या है पहले एडवांस टैक्स इंस्टालमेंट की लास्ट डेट, आपको कितना और कैसे देना है? समझिए

Advance Tax News Update: एडवांस टैक्स पेमेंट वित्तीय वर्ष से पहले टैक्स पे करने की प्रक्रिया है, जो आप उस वर्ष कमाने वाले होते हैं. यह चार किस्तो में जमा होता है. समझिए पूरा गणित.

Advance Tax News: अगर आप एक सैलरी (Salary) वाले व्यक्ति हैं और सोचते हैं कि 'एडवांस टैक्स' का नियम आप पर लागू नहीं है, तो आप गलत हैं. आय के प्राथमिक स्रोत (Primary Income Source) के रूप में वेतन रखने वाला व्यक्ति एडवांस टैक्स के लिए एप्लीकेबल हो सकता है लेकिन उसके पास आय के दूसरे सोर्स भी होने चाहिए, जैसे जमा से ब्याज, किराये की आय, पूंजीगत लाभ. आइए समझते हैं कि आप अपनी एडवांस टैक्स देयता का आकलन कैसे करगे.

एडवांस टैक्स पेमेंट वित्तीय वर्ष से पहले टैक्स पे करने की प्रक्रिया है, जो आप उस वित्तवर्ष (Financial Year) में कमाने वाले होते हैं. यह चार किस्तो में जमा होता है. टैक्सपेयर से आम तौर पर एक किस्त में टैक्स जमा करने की उम्मीद नहीं की जाती है. टैक्सपेयर को 15 फीसदी, 45 फीसदी, 75 फीसदी और 100 फीसदी की किस्तों में क्रमशः 15 जून, 15 सितंबर, 15 दिसंबर और 15 मार्च से पहले के महीनों में किस्तों में अपना एडवांस टैक्स जमा करना होता है.

ऐसे करें एडवांस टैक्स की गणना

एडवांस टैक्स के कैल्कुलेशन के लिए टैक्सपेयर को साल भर के दौरान होने वाली कुल इनकम का अनुमान लगाना होता है. इसी पर उसे एडवांस टैक्स देना होता है. बीते साल की इनकम के स्तर में बदलावों को समायोजित करते हुए ब्याज दर में बदलावों, प्रॉपर्टी से मिलने वाले किराये आदि को शामिल किया जाता है. ये आय फॉर्म 26 एएस (Form 26AS) में दिख जाती है. इसमें पूरे साल के दौरान इनवेस्टमेंट से हुई इनकम को शामिल कर लीजिए. चुकाया गया कर और कंप्लायंस से जुड़ी जानकारियां Form 26AS में शामिल होती हैं.

कौन भर सकता है एडवांस टैक्स

अगर आप फ्रीलांसर, सैलरीड एवं बिजनेस तीनों करते हैं और आपकी सालाना कमाई पर टैक्स की देनदारी 10000 से अधिक बनती हो तो एडवांस टैक्स भरना होता है. सीनियर सिटीजन (60 वर्ष या उससे ज्यादा उम्र के) जिनको बिजनेस या प्रोफेशन से कोई आमदनी नहीं है तो उन्हें एडवांस टैक्स से छूट मिलती है. इसके अलावा, जिस सैलरीड व्यक्ति की वेतन के अलावा कोई कमाई नहीं है, उसे एडवांस टैक्स नहीं देना होता है.

ऐसे कर सकते हैं जमा

  • आप ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन भी एडवांस टैक्स जमा कर सकते हैं.
  • ऑफलाइन भुगतान के लिए टैक्स आयकर विभाग द्वारा अधिकृत बैंक शाखा में पेमेंट चालान (चालान संख्या 280) का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.
  • ऑनलाइन भुगतान के लिए आयकर विभाग की वेबसाइट www.incometaxindia.gov.in पर जाकर भी एडवांस टैक्स जमा कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें

Government Scheme: मोदी सरकार की ये स्कीम बना देगी करोड़पति, सिर्फ 12500 जमा करने पर मिलेंगे पूरे 1 करोड़!

Good News For Government Employees: मोदी सरकार ने दी केंद्रीय कर्मचारियों को ये पर्सनल गैजेट खरीदने की इजाजत, जानें डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5800 रुपया महंगा हुआ सोना, 13200 रुपये बढ़ी चांदी की कीमत; महज 72 घंटे में रॉकेट सा चढ़ा भाव
5800 रुपया महंगा हुआ सोना, 13200 रुपये बढ़ी चांदी की कीमत; महज 72 घंटे में रॉकेट सा चढ़ा भाव
'मस्क ने ब्रिटेन को खरीद लिया', यूजर के पोस्ट पर अरबपति ने पूछा- कितनी है देश की कीमत?
'मस्क ने ब्रिटेन को खरीद लिया', यूजर के पोस्ट पर अरबपति ने पूछा- कितनी है देश की कीमत?
अंडा-चिकन से लेकर लहसून-प्याज तक, सब महंगा, किन-किन चीजों के बढ़े दाम?
अंडा-चिकन से लेकर लहसून-प्याज तक, सब महंगा, किन-किन चीजों के बढ़े दाम?
31 अगस्त तक ITR भरने की डेडलाइन, जानें किसे कौनसा फॉर्म भरना होगा
31 अगस्त तक ITR भरने की डेडलाइन, जानें किसे कौनसा फॉर्म भरना होगा

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget