एक्सप्लोरर

अडाणी ग्रुप को मिला 21 शहरों में CNG, PNG बेचने का लाइसेंस

नई दिल्ली: बिजनेसमैन गौतम अडाणी के समूह को देश के 21 शहरों में गैस डिस्ट्रीब्यूशन का लाइसेंस मिला है. इसके लिए हुई नीलामी में भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन की इकाई और टोरेंट गैस भी बड़ी विजेता बनकर उभरी है. अडाणी समूह की अडाणी गैस को 13 शहरों में खुद से सीएनजी और पाइप कुकिंग गैस (पीएनजी) वितरण का लाइसेंस मिला है. वहीं इलाहाबाद समेत नौ अन्य शहरों के लिए उसे यह लाइसेंस इंडियन ऑयल कारपोरेशन के साथ संयुक्त तौर पर मिला है.

देश की सबसे बड़ी शहरी गैस वितरण योजना की नीलामी में 86 शहरों में से 78 शहरों के लिए यह प्रक्रिया पूरी हो गई है. पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड के मुताबिक, इंडियन ऑयल सात शहरों में खुद से गैस का वितरण करेगी. इनमें तमिलनाडु के कोयंबटूर, सलेम और मध्य प्रदेश का गुना शामिल है.

भारत पेट्रोलियम की इकाई भारत गैस रिसोर्सेज लिमिटेड को उत्तर प्रदेश के अमेठी और रायबरेली, महाराष्ट्र के अहमदनगर समेत 11 शहरों में गैस वितरण का लाइसेंस मिला है. वहीं टोरेंट गैस को राजस्थान के अलवर, उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद और पुडुचेरी के करईकल समेत नौ शहरों के लिए यह लाइसेंस मिला है. सार्वजनिक क्षेत्र की गैस कंपनी गेल की खुदरा इकाई को चार शहरों के लिए लाइसेंस मिला है. इसमें देहरादून शामिल है.

दिल्ली में गैस वितरण करने वाली कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड को उत्तर प्रदेश के मेरठ और मुजफ्फरनगर में गैस वितरण का लाइसेंस मिला है.

बोर्ड के मुताबिक, शहरों में गैस वितरण के लिए नौवें दौर की नीलामी में 78 शहरों के लिए लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. इसके तहत अगले आठ साल में 30 सितंबर 2026 तक 1.53 करोड़ घरों में पीएनजी पहुंचाने और 3,627 सीएनजी स्टेशन स्थापित किए जाने हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुबह- सुबह सोना हुआ धड़ाम, 1.85 लाख पर आई चांदी, जानिए आज का ताजा रेट
सुबह- सुबह सोना हुआ धड़ाम, 1.85 लाख पर आई चांदी, जानिए आज का ताजा रेट
टूट रहा सोना, जुलाई के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंचे दाम; क्या जिम्मेदार है चीन?
टूट रहा सोना, जुलाई के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंचे दाम; क्या जिम्मेदार है चीन?
सितंबर के AICPI इंडेक्स में बंपर उछाल, जानें DA, TA और HRA पर असर
सितंबर के AICPI इंडेक्स में बंपर उछाल, जानें DA, TA और HRA पर असर
आज से बढ़ गए क्या गैस सिलेंडर के रेट? बुकिंग से पहले जानें LPG की ताजा कीमत
आज से बढ़ गए क्या गैस सिलेंडर के रेट? बुकिंग से पहले जानें LPG की ताजा कीमत

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक रहेंगी ये पाबंदियां, वर्क फ्रॉम होम का भी निर्देश
दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक रहेंगी ये पाबंदियां, वर्क फ्रॉम होम का भी निर्देश
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
Best Tiles For Home: बाथरूम से किचन तक, घर के लिए ऐसे चुनें सही टाइल्स, नहीं होगी परेशानी
बाथरूम से किचन तक, घर के लिए ऐसे चुनें सही टाइल्स, नहीं होगी परेशानी
Krishak Unnati Yojana: किसानों को 15000 प्रति एकड़ देगी सरकार, बस पूरी करनी होगी ये शर्त
किसानों को 15000 प्रति एकड़ देगी सरकार, बस पूरी करनी होगी ये शर्त
Embed widget