एक्सप्लोरर

Adani Wilmar IPO:अडानी विल्मर के शेयर मिले या नहीं चेक करें अपना डिमैट खाता, GMP में भारी गिरावट

Adani Wilmar IPO GMP: अडानी विल्मर आईपीओ अलॉटमेंट प्रोसेस कम्पलीट हो गया है लेकिन ग्रे मार्केट प्रीमियम में भारी कमी आई है.

Adani Wilmar IPO: अडानी विल्मर (Adani Wilmar) आईपीओ में आवेदन करने वाले शेयरधारकों को उनके डिमैट खाते में शेयर अलॉट कर दिए गए हैं. और जिन निवेशकों को आईपीओ में आवेदन करने के बावजूद शेयर नहीं मिले हैं उन्हें अप्लीकेशन मनी वापस कर दिया गया है. माना जा रहा है अगले हफ्ते 8 फरवरी को अडानी विल्मर के शेयर की स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग हो सकती है. 
 
Adani Wilmar IPO GMP में  बड़ी गिरावट
शेयर बाजार में गिरावट के चलते अडानी विल्मर आईपीओ के ग्रे मार्केट प्रीमियम में भारी गिरावट आई है. अडानी विल्मर का ग्रे मार्केट में प्राइस 33 से 35 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है जो केवल 15 फीसदी के करीब है. जबकि पहले ग्रे मार्केट में 100 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा था. आपको बता दें अडानी विल्मर आईपीओ का प्राइस बैंड 218 से 230 रुपये है. 

3600 करोड़ रुपये का आईपीओ
Adani Wilmar का आईपीओ 27 जनवरी  से 31 जनवरी 2022 तक आवेदन के लिए खुला था. अडानी विल्मर ने आईपीओ के जरिए 3600 करोड़ रुपये जुटाये हैं. निवेशक कम से कम 65 शेयर के एक लॉट के लिए आवेदन कर सकते थे जिसके लिए उन्हें 14950 रुपये देने थे. अधिकत्तम निवेशक 13 लॉट के लिए आवेदन कर सकते थे और उन्हें 194350 रुपये देने होंगे. 

IPO का साइज क्या है
अडानी विल्मर के आईपीओ का साइज 3600 करोड़ रुपये का है और ये पूरी तरह फ्रेश इश्यू जारी किया गया है. कंपनी आईपीओ से मिली रकम का इस्तेमाल कर्ज वापस करने के साथ कारोबार को बढ़ावा देने के लिए करेगी. कंपनी आईपीओ से जुटाई जाने वाली राशि का इस्तेमाल पूंजीगत व्यय को निधि देने, ऋण को कम करने और अधिग्रहण के लिए करेगी. कंपनी देश की सबसे बड़ी खाद्य और दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनी बनना चाहती है. बता दें कि कंपनी के प्रमोटर्स और निवेशक अपनी हिस्सेदारी नहीं बेच रहे हैं और ये कंपनी में उनके विश्वास को दिखा रहा है. 

एंकर इंवेस्टर्स से जुटाए 940 करोड़ रुपये
एब्ल्यूएल अहमदाबाद के अडानी ग्रुप और सिंगापुर के विल्मर समूह का 50:50 का जॉइंट वेंचर है. इससे पहले मंगलवार को अडानी विल्मर ने एंकर इंवेस्टर्स से 940 करोड़ रुपये जुटाए थे. कंपनी ने एंकर निवेशकों को 230 रुपये प्रति शेयर के मूल्य पर 4.09 करोड़ इक्विटी शेयर आवंटित करने का फैसला किया है.

 

ये भी पढ़ें

SC Order on Supertech Twin Tower: सुपरटेक ट्विन टावर के घर खरीदारों को इस तारीख तक मिलेगा रिफंड, जानें क्या है नई खबर

IMF View on Budget: IMF की प्रबंध निदेशक क्रिस्टलिना जॉर्जीवा ने भारत की ग्रोथ के लिए कही बड़ी बात, बजट के बाद जताई ये उम्मीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम जमा कर बनाएं लाखों का फंड, जानें पोस्ट ऑफिस RD का गणित
हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम जमा कर बनाएं लाखों का फंड, जानें पोस्ट ऑफिस RD का गणित
चीनी 20 रुपए हुई महंगी, कीमत में रिकॉर्ड उछाल, जानें ताजा रेट
Sugar Price: चीनी 20 रुपए हुई महंगी, कीमत में रिकॉर्ड उछाल, जानें ताजा रेट
बदल जाएगी दिल्ली की तस्वीर, मेट्रो से मकानों तक होंगे ये बड़े बदलाव
MPD-2047: बदल जाएगी राजधानी की तस्वीर, मेट्रो से मकानों तक होंगे ये बड़े बदलाव
RD पर कहां मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज? SBI, ICICI, PNB और PO से तुलना जानें
RD पर कहां मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज? SBI, ICICI, PNB और PO से तुलना जानें

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले अरविंद केजरीवाल
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले केजरीवाल
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Last Sawan Somwar 2026: सावन के तीन सोमवार नहीं रख पाए व्रत? 24 अगस्त को मिल रहा आखिरी मौका, जानिए क्या करें
सावन के तीन सोमवार नहीं रख पाए व्रत? 24 अगस्त को मिल रहा आखिरी मौका, जानिए क्या करें
Embed widget