एक्सप्लोरर

IMF View on Budget: IMF की प्रबंध निदेशक क्रिस्टलिना जॉर्जीवा ने भारत की ग्रोथ के लिए कही बड़ी बात, बजट के बाद जताई ये उम्मीद

IMF on India Budget: आईएमएफ की प्रबंध निदेशक क्रिस्टलीना जॉर्जीवा ने भारत के बजट पर अपनी राय दी है और इसको लेकर पॉजिटिव बातें कही हैं. देश की ग्रोथ के बारे में भी अनुमान दिया है.

IMF View on Budget: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की प्रबंध निदेशक क्रिस्टलिना जॉर्जीवा ने कहा है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट भारत के लिए बहुत ‘विचारपूर्ण’ नीति एजेंडा है और यह मानवीय पूंजी निवेश तथा डिजिटलीकरण पर अनुसंधान और विकास में इनोवेशन पर जोर देता है. 

मंगलवार को वित्त मंत्री ने पेश किया भारत का आम बजट
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को 39.45 लाख करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत किया था जिसमें राजमार्गों से लेकर किफायती आवासों तक पर अत्यधिक व्यय का प्रस्ताव है और इसके पीछे महामारी से उबरती अर्थव्यवस्था के प्रमुख इंजनों को मजबूत रखने की सोच है.

कैपिटल एक्सपेंडिचर बढ़कर होगा 7.5 लाख करोड़ रुपये
बजट में वित्त मंत्री ने रोजगार सृजन और आर्थिक गतिविधियों को मजबूत करने के लिए अवसंरचना पर खर्च पर जोर दिया है. अप्रैल 2022 से शुरू हो रहे वित्त वर्ष में कैपिटल एक्सपेंडिचर को 35 फीसदी वृद्धि के साथ 7.5 लाख करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव है.

भारत के लिए पूरी तरह मजबूत ग्रोथ का अनुमान- IMF
क्रिस्टलिना जॉर्जीवा ने कल डिजिटल वार्ता में कहा, 'हम भारत के लिए पूरी तरह मजबूत वृद्धि का पूर्वानुमान लगा रहे हैं. हां, यह जरूर है कि 2022 के लिए 9.5 फीसदी जीडीपी के हमारे अनुमान की तुलना में थोड़ा कम 9 प्रतिशत रहने की संभावना जताई गयी है. लेकिन, हम 2023 के लिए भी पूर्वानुमान में थोड़ा संशोधन (वृद्धि) करेंगे, क्योंकि हमें लगता है कि हम स्थायी वृद्धि देखेंगे जो वित्त मंत्री द्वारा व्यक्त पूर्वानुमान से बहुत अलग नहीं है.'

उन्होंने कहा, 'इस बात को लेकर हमारा रूख बहुत ही सकारात्मक है कि भारत लघु अवधि के मुद्दों से निपटने के बारे में सोच रहा है और इसके साथ ही दीर्घकालिक संरचनात्मक रूपांतरण पर भी ध्यान दे रहा है. मानवीय पूंजी निवेश और डिजिटलीकरण पर अनुसंधान एवं विकास में नवोन्मेष पर बहुत जोर दिया जा रहा है.' जॉर्जीवा ने कहा कि यह बजट भारत के लिए विचारपूर्णनीति एजेंडा है.

ये भी पढ़ें

Divyang Pension Yojana: सरकार किन लोगों को देती है खाते में हर महीने 1000 रुपये, जानें स्कीम के बारे में

Disinvestment News: शिपिंग कॉरपोरेशन, BEML, BPCL का निजीकरण अगले वित्त वर्ष में, तीन IPO भी लाने की तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में 942 रुपए, जानें आपके शहर में कितना सस्ता हुआ गैस सिलेंडर? देखें रेट लिस्ट
LPG Rate Today: दिल्ली में 942 रुपए, जानें आपके शहर में कितना सस्ता हुआ गैस सिलेंडर? देखें रेट लिस्ट
आज कितने रुपए लीटर हुआ पेट्रोल-डीजल, देखें शहर अनुसार रेट लिस्ट
Petrol- Diesel Price Today: आज कितने रुपए लीटर हुआ पेट्रोल-डीजल, देखें शहर अनुसार रेट लिस्ट
LPG Supply: 2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget