एक्सप्लोरर

Adani Power Bangladesh: बांग्लादेश के घरों में जलने लगी अडानी की बिजली, इस राज्य से शुरू हुई सप्लाई

Godda Power Plant: कुछ समय पहले अडानी पावर ने बांग्लादेश को बिजली आपूर्ति करने के करार पर हस्ताक्षर किया था. अब कंपनी ने अपने थर्मल पावर प्लांट से आपूर्ति शुरू कर दी है...

विभिन्न क्षेत्रों में कारोबार करने वाले अडानी समूह (Adani Group) की बिजली कंपनी अडानी पावर लिमिटेड (Adani Power Limited) ने पड़ोसी देश बांग्लादेश को आपूर्ति (Adani Bangladesh Power Supply) की शुरुआत कर दी है. कंपनी ने इसके लिए झारखंड के गोड्डा जिले में एक थर्मल पावर प्लांट (Godda Thermal Power Plant) लगाया है. इससे पड़ोसी देश के यहां बिजली आपूर्ति की स्थिति में काफी सुधार आने की उम्मीद की जा रही है.

अभी भेजी जा रही इतनी बिजली

अडानी समूह की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि अडानी पावर लिमिटेड ने झारखंड के गोड्डा जिले में 800 मेगावाट की पहली अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर जेनरेशन यूनिट लगाई है. इसके साथ ही कंपनी ने बांग्लादेश को 748 मेगावाट बिजली की आपूर्ति शुरू कर दी है. कंपनी ने कहा कि गोड्डा से भेजी जा रही बिजली से पड़ोसी देश में स्थिति सुधरेगी, साथ ही महंगे तरल ईंधन से बनने वाली महंगी बिजली से भी बांग्लादेश को राहत मिलेगी और अंतत: वहां खरीदी जा रही बिजली की औसत लागत में कमी आएगी.

इन क्षमताओं से लैस पहला प्लांट

अडानी पावर लिमिटेड के सीईओ एसबी ख्यालिया ने कहा, “भारत और बांग्लादेश के पुराने संबंधों के हिसाब से गोड्डा पावर प्लांट रणनीतिक महत्व रखने वाली संपत्ति है. यह बांग्लादेश में बिजली आपूर्ति को आसान बनाएगा और वहां के उद्योगों व पारिस्थितिकी की प्रतिस्पर्धिता को बढ़ाएगा. यह भारत के साथ-साथ पूरे दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में लगने वाला सबसे दक्ष और पर्यावरण के अनुकूल थर्मल पावर प्लंट होने जा रहा है. यह अपनी श्रेणी में दुनिया के सबसे अच्छे प्लांट में से एक होगा. यह देश का पहला पावर प्लांट है, जिसने पहले दिन 100 फीसदी फ्लू गैस डिसल्फराइजेशन (Flue Gas Desulphurization), एससीआर (SCR) और जीरो वाटर डिस्चार्ज (Zero Water Discharge) के साथ परिचालन शुरू किया है.”

साढ़े छह साल पहले हुआ करार

बांग्लादेश पावर डेवलपमेंट बोर्ड (Bangladesh Power Development Board) ने नवंबर 2017 में अडानी पावर लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी अडानी पावर झारखंड लिमिटेड (Adani Power Jharkhand Limited) के साथ लंबी अवधि का बिजली खरीद अनुबंध (Power Purchase Agreement) किया था. यह अनुबंध गोड्डा में बनने वाली 8-8 सौ मेगावाट क्षमता वाली दो अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर जेनरेशन यूनिट से 1,496 मेगावाट बिजली की खरीद करने को लेकर था.

जल्द शुरू होगी दूसरी यूनिट

अडानी पावर लिमिटेड पहले ही भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट बिजली कंपनी बन चुकी है. कंपनी ने बांग्लादेश के साथ हुए समझौते के तहत ही गोड्डा में अपनी पहली पहली अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर जेनरेशन यूनिट की शुरुआत की है. कंपनी ने जल्दी ही 800 मेगावाट क्षमता की दूसरी अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर जेनरेशन यूनिट की शुरुआत करने की उम्मीद जाहिर की है.

ये भी पढ़ें: अप्रैल में आने वाले हैं इन दो छोटी कंपनियों के आईपीओ, पूरे साल रहने वाली है धूम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

म्यूचुअल फंड में पैसा लगाया, ITR में नहीं बताया तो रिफंड पर क्या असर होगा?
म्यूचुअल फंड में पैसा लगाया, ITR में नहीं बताया तो रिफंड पर क्या असर होगा?
Gen Z के लिए Cool बनेंगे सरकारी बैंक, लेकिन कैसे? वित्त मंत्री ने समझाया
Gen Z के लिए Cool बनेंगे सरकारी बैंक, लेकिन कैसे? वित्त मंत्री ने समझाया
2000 रुपए महंगा हुआ सोना, चांदी ने भी मारी छलांग, यहां से चेक करें ताजा रेट
Gold-Silver Price Today: 2000 रुपए महंगा हुआ सोना, चांदी ने भी मारी छलांग, यहां से चेक करें ताजा रेट
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget